Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
सरायपाली : बसना ब्लॉक के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जेवरा में शिक्षकों की कमी को लेकर आक्रोशित बच्चों ने स्कूल में ताला जड़ा और अपना विरोध जताया। स्कूल में भूगोल, जीवविज्ञान, रसायन, हिंदी, राजनीति, अर्थशास्त्र जैसे मुख्य विषयों के शिक्षक नहीं है। 5 – 6 वर्षों से विधायक, जनप्रतिनिधी और अधिकारियों से मांग कर रहे थे, लेकिन अब तक मांग पूरी नहीं हुई, जिसके बाद छात्रों को यह आंदोलन करना पड़ा। वहीं, प्रशासनिक अमला बच्चों को मानते हुए शिक्षक व्यवस्था करने की बात कही हैं। बता दें कि शिक्षा पर सरकार लगातार अलग-अलग दावे करती है, लेकिन बसना ब्लॉक के शासकीय…
सूरजपुर: बनारस से कोरबा आ रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई. घटना उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दावा की है. रात 3.30 बजे ये हादसा हुआ है. हादसे के वक्त बस में 50 से 60 यात्री सवार थे. सभी को चोटें आई हैं. जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर में भर्ती कराया गया है. वहीं 6 लोगों की हालत गंभीर है. जिन्हें अंबिकापुर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है. हादसे के बाद ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींंद लगने की वजह बस पलटी है.
रायपुर : माना धनेली के पास संदिग्ध हालत में एक जली हुई कार मिली है. कार में युवक की जली हुई लाश भी मिली है. मृतक की पहचान चंद्रशेखर सिंह निवासी शदाणी दरबार के रूप में पहचान हुई है. मृतक पुलिस विभाग से रिटायर हवलदार है. फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है. पूरा मामला माना थाना क्षेत्र का है.
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पंचायत चुनाव बीत जाने के बाद भी यहां तृणमूल के विजयी उम्मीदवार की बेरहमी से हत्या कर दी गई. दरअसल, यह घटना शुक्रवार (28 जुलाई) रात दक्षिण 24 परगना के मोगराहाट के अर्जुनपुर गांव की है. टीएमसी उम्मीदवार के साथ ही बदमाशों ने उनके एक साथी के भी गोली मारी है. घटना के बाद से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है. मृतक का नाम मैमूर घरामी है, जिन्होंने पूर्वी ग्राम पंचायत से तृणमूल के टिकट पर लगातार तीन बार जीत हासिल की थी. बदमाशों…
झारखंड के बोकारो जिले में मुहर्रम के जुलूस की तैयारी करते समय शनिवार सुबह हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल दहला देने वाली इस वारदात में 10 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। बोकारो के पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने बताया कि राज्य की राजधानी रांची से लगभग 80 किलोमीटर दूर पेटरवार पुलिस थाना क्षेत्र के खेतको गांव में एक धार्मिक झंडे के बिजली की तार के संपर्क में आने से यह हादसा हुआ। आलोक ने कहा, ‘यह हादसा शनिवार को सुबह करीब छह बजे उस समय हुआ,…
अंडमान निकोबार द्वीप समूह में शनिवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. मिल रही जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 आंकी गई है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, शनिवार सुबह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पोर्ट ब्लेयर के पास 5.9 तीव्रता का भूकंप आया. एजेंसी ने कहा कि भूकंप का केंद्र पोर्ट ब्लेयर से 126 किमी दक्षिणपूर्व (एसई) में था. भूकंप देर रात करीब एक बजे के करीब आया. भूकंप की गहराई सतह से 69 किलोमीटर अंदर मापी गई है. भूकंप की वजह से अभी तक किसी भी जान-माल की हानि की कोई…
जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले में बादल फटने की जानकारी सामने आ रही है. बादल फटने से इलाके में बसे हुए कई घरों को नुकसान पहुंचने और लोगों के फंसे होने की खबर है. मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय प्रशासन ने इस सिलसिले में घरों में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला दिया है. इस साल ऐसा पहली बार नहीं है कि जम्मू कश्मीर में बादल फटने की घटना सामने आई हो. बीते एक महीने में पहले भी ऐसा हो चुका है. शुक्रवार (28 जुलाई) दोपहर को डोडा जिले के गंदोह के कलजुगासर इलाके में बादल फटने…
महाराष्ट्र के बुलढाना में बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जहां अमरनाथ यात्रा से लौट रही बस की सामने से आ रही बस से टक्कर हो गई. हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 20 के करीब घायल हैं. मरने वालों में 2 महिलाएं शामिल हैं. हादसा 28-29 जुलाई की दरमियानी रात हुआ. पुलिस के मुताबिक, बालाजी ट्रैवेल्स कंपनी की बस अमरनाथ यात्रा से हिंगोली जा रही थी, जबकि रॉयल ट्रैवल्स कंपनी की बस नासिक की तरफ जा रही थी. राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर मलकापुर के नांदूर नाका फ्लाईओवर पर हिंगोली की ओर जा रही बस ने आग…
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी टीम की घोषणा कर दी है. नड्डा ने शनिवार (29 जुलाई) को पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है. संजय बंदी और सुनील बंसल को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है. इसके साथ ही गोरखपुर के पूर्व विधायक राधा मोहन अग्रवाल को भी महासचिव नियुक्त किया गया है.
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले की शेगांव सिटी पुलिस ने 3 टन मांगुर मछली जब्त की है और 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस प्रतिबंधित मछली की तस्करी करने के आरोप में 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इन 3 टन मछलियों को जिंदा ही दफन किया गया है, जिसकी कीमत 12 लाख 40 हजार रुपए आंकी गई है। दरअसल शेंगाव शहर पुलिस ने यह कार्रवाई कल रात की है क्योंकि प्रशिक्षु उपविभागीय पुलिस अधिकारी विवेक पाटिल को मांगुर मछली की अवैध तस्करी की जानकारी मिली थी। मांगुर मछली को नगर निगम के डंपिंग में नष्ट किया गया…
