Author: News Editor

कोरबा – जिले के कुसमुंडा खदान में आज सोमवार की देर शाम दुखद हादसा हो गया, इस हादसे में एक ठेका कर्मचारी की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कुसमुंडा खदान में कोल डिस्पेच का काम करने वाली ठेका कंपनी की पी आई आर एल (PIRL) में कार्यरत सोनू यादव उम्र लगभग ३२ वर्ष निवासी बरमपुर कंपनी में ट्रक ड्राइवर था वह अपना ड्यूटी खत्म करके देर शाम कुसुमुंडा खदान से घर लौट रहा था इसी दौरान नये ई एंड एम ऑफिस के पास पानी निकासी के लिए बनाए गए नाले में वह बाइक सहित जा गिरा, बताया जा…

Read More

बीजापुर : मूसलाधार बारिश ने नक्सलियों की आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षा बल के साथ आम राहगीरों को नुकसान पहुंचाने की कयावद को नाकाम कर दिया. सोमनपल्ली मार्ग पर नक्सलियों द्वारा लगाई गई आईईडी के फटने से हुए गड्ढे की तस्वीर राहगीरों ने संवाददाता को भेजी है. माना जा रहा है कि सड़क पर लगाया गया बम बारिश की वजह से शॉर्ट सर्किट होने से बिना कमांड के ही फट गया. नाले पर बने पुल पर पहुंचने से पहले सड़क पर लगाए बम के फटने से कई फीट गड्ढा हो गया है, जिससे बम से होने वाले नुकसान का अंदाजा लगाया…

Read More

कोरबा : जिले से बड़ी खबर सामने आई है. नाबालिग प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी करने के लिए जहर सेवन कर लिया. दोनों को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान प्रेमिका की मौत हो गई है. वहीं युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. यह पूरा मामला उरगा थाना क्षेत्र का है. जानकरी के अनुसार, उरगा थाना अंतर्गत सरगबुंदिया स्टेशन के पास बेहोशी की हालत में प्रेमी जोड़े मिले. राहगीरों ने इसकी सूचना 112 की टीम को दी. जहां से उन्हें तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. प्रेमिका की इलाज के दौरान मौत…

Read More

रायपुर : विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन बेरोज़गारी भत्ते का मामला गरमाया. विभागीय मंत्री उमेश पटेल के जवाब से असंतुष्ट भाजपा सदस्यों ने हंगामा मचाया. इसके बाद सदन से वॉकआउट किया. विपक्ष ने पूछा कि 22 हजार लोगों को रोजगार देने का विज्ञापन दिया, तो 33 हजार लोगों की भर्ती कैसे हो गई. विभागीय मंत्री ने माना कि 22 हजार विज्ञापन में 33 हजार लोगों को रोजगार मिला है. इसके लिए अलग-अलग विभागों में व्यवस्था की गई. नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने लगाया आरोप लगाया कि बेरोजगारों को भत्ता देने के नियम रोज बदले जा रहे हैं. सरकार…

Read More

छत्तीसगढ़ के संविदा कर्मचारी आज से आमरण अनशन पर हैं। नवा रायपुर के तूता स्थित धरना स्थल पर पिछले 2 सप्ताह से संविदा कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। मांग एक ही है- नियमितीकरण। इससे पहले मंगलवार शाम इन कर्मचारियों ने विधानसभा घेराव का आयोजन किया। इस बीच कर्मचारी नवा रायपुर की सड़क पर उतर आए। विधानसभा जाने के लिए आगे बढ़ने लगे मगर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर इन्हें रोक दिया था। इससे गुस्साए संविदा कर्मचारी पुलिस से भी भिड़ गए। काफी देर तक हुए हंगामे के बाद संविदा कर्मी वापस अपने धरना स्थल पर लौटे, मगर उन्होंने जिला प्रशासन के…

Read More

छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां चुनाव से पहले बस्तर में फिर धमाकों की गूंज सुनाई दी। मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर के नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया। इस भयानक धमाके से चारों तरफ हड़कंप मच गया। इस जोरदार धमाके से लोगों में अफरातफरी मच गई। जानकारी मिली कि सोमनपल्ली मार्ग पर नक्सलियों द्वारा बम ब्लास्ट किया गया। सड़क पर कई फीट गड्ढा हो गया। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने बम प्लांट किया था।

Read More

राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एक स्कूल बस ने स्कूटी सवार मां-बेटे को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि बस चालक की लापरवाही की वजह से ये हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार बस चालक रॉंग साइड बस चला रहा था। इस दौरान स्कूटी में सवार मां-बेटे को चपेट में ले लिया। जानकरी के अनुसार, घटना आजाद चौक थाने का है। बताया जा रहा है कि तात्या पारा से आजाद चौक तक बस चालक ने स्कूटी सवार मां बेटे को घसीटते ले गया। घटना में दोनों मां-बेटे को काफी चोट आई है।…

Read More

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के बाद उसे लेकर जाने वाला रॉकेट (लॉन्च व्हीकल मॉड्यूल-3) चंद्रयान-3 को उसकी तय कक्षा में पहुंचाने के बाद चंद्रयान से अलग हो गया. इसके बाद रॉकेट कई हिस्सों में चंद्रयान से अलग होकर नीचे गिरे. चंद्रमा के लिये चंद्रयान-3 मिशन को 14 जुलाई को सफलता पूर्वक लॉन्च किया गया था. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बताया कि मंगलवार को चंद्रयान -3 अंतरिक्ष यान के कक्षा उन्नयन की तीसरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया गया. राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी मुख्यालय ने कहा कि मिशन की अगली प्रक्रिया को 20 जुलाई को दो से तीन बजे के बीच…

Read More

दिल्ली में बाढ़ का खतरा फिलहाल टलने के बाद बारिश से लोगों की मुसीबतें बढ़ सकती हैं. दरअसल दिल्ली में रविवार तक बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है. मौसम विभाग ने देश के अन्य राज्यों के लिए भी बड़ी चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हो सकती है. हालांकि गुरुवार और शुक्रवार को थोड़ी राहत मिल सकती है. अगले 48 घंटों यानी दो दिनों की बात करें तो गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली में हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. इसी तरह तापमान की…

Read More

पोलैंड से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स दूसरे शख्स की हत्या उसकी मंगेतर के सामने कर देता है। इसके बाद हमलावर खुद को भी खत्म कर लेता है। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है, जिसे देखकर सभी के जेहन में यही सवाल है कि आखिर गनमैन ने ऐसा क्यों किया? मिशिगंसथंब डॉट कॉम ने न्यूज एजेंसी एपी के हवाले से बताया कि स्थानीय पुलिस ने रविवार को कहा है कि पोलिश शहर पॉज़्नान के एक डाउनटाउन रेस्तरां में गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है। पॉज़्नान पुलिस के एक प्रवक्ता…

Read More