Author: News Editor

रायपुर : प्रधानमंत्री ने विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज 7600 की लागत से परियोजना तैयार की है. इन प्रोजेक्ट्स से छग को भी लाभ मिलेगा. आदिवासी क्षेत्रों में भी इसका लाभ मिलेगा. छत्तीसगढ़ में रेल, रोड, टेलीकॉम की कॉनेटिविटी के लिए केंद्र ने अभूतपूर्व काम किया है. इस कॉरिडोर से रायपुर और विशाखापत्तनम के बीच का रास्ता आधा हो जाएगा. उन्होंने कहा कि भारत सरकार की नीतियों से रॉयल्टी के रूप में अधिक पैसा मिलने लगा है. Dmf की राशि बढ़ने से भी छत्तीसगढ़ को लाभ…

Read More

कोरबा जिले के कुदमुरा वन परिक्षेत्र के चचिया गांव के पास एक बेबी एलीफेंट की मौत हो गई है. हाथी के शावक की मौत की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. वन विभाग ने आशंका जताई है की प्रसव के दौरान बेबी एलीफेंट की मौत हुई होगी. जानकारी के अनुसार, चचिया गांव में आज सुबह ग्रामीण खेत पर काम करने निकले इस दौरान उनकी नजर मरे हुए हाथी के शावक पर पड़ी. जिसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी गई. घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर…

Read More

कोंडागांव : जंगली सुअर का शिकार करना ग्रामीणों को भारी पड़ गया. सुअर का शिकार करने के चक्कर में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही आरोपी के पास से भरमार बंदूक भी जब्त किया गया. बता दें कि, पूरा मामला कोंडागांव जिले के ग्राम गिरगोली का है. जहां गांव के ग्रामीण जंगली सुअर के शिकार करने जंगल निकले हुए थे. शिकार करने के लिए 2 लोगों ने अपने पास भरमार बंदूक भी रखी थी. वहीं जब एक ओर से जंगली सुअर को दौड़ाया गया…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर पहुंच गए हैं। सीएम भूपेश बघेल ने उनकी अगवानी की। प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए वे साइंस कॉलेज ग्राउंड पहुंचे । यहां वे 7600 करोड़ की सौगात देने के कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी जनसभा में डेढ़ लाख लोगों के पहुंचने का दावा कर रही है। लोकार्पण कार्यक्रम को पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने संबोधित किया और अभी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल, सड़क, पेट्रोलियम से जुड़ी 10 परियोजनाओं का शुभारंभ किया। हम जितना मांगते हैं…

Read More

बिहार के औरंगाबाद में पुलिस एक ऐसी विषकन्या की खोज में जुटी है, जिसके बारे में पुलिस को भी बहुत कम पता है. इस महिला ने एक व्यक्ति को पहले धीरे से जहर दिया, अस्पताल पहुंचाया और फिर फरार हो गई. हालांकि, दम तोड़ने से पहले व्यक्ति ने विषकन्या के बारे में सारे राज खोल कर रख दिए. विषकन्या का असर ऐसा था कि व्यक्ति उसके कहने भर से उसके घर चला गया और उसके हाथों से प्यार से जहर पी गया. घटना बिहार के औरंगाबाद की है. यहां जिला पार्षद के चीफ सेक्रेटरी महेश दास को एक महिला ने…

Read More

उत्तराखंड के धारचूला में बादल फटने से बड़ा हादसा हुआ है. दारमा घाटी के चल गांव में बादल फटने से पैदल पुल और ट्रॉली ध्वस्त हो गई है. 200 से ज्यादा लोग गांव में फंस गए हैं. मौके पर एसडीआरएफ और पुलिस प्रशासन रवाना हो गई है लेकिन दोबाट में सड़क बंद होने से रेस्क्यू के लिए जा रही पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम भी फंस गई है. आज ही बद्रीनाथ में फिर से लैंडस्लाइड हो गया है. इसकी वजह से छिनका के नजदीक नेशनल हाइवे बाधित हो गया है. इसकी वजह से कई यात्री फंस गए हैं. आवाजाही…

Read More

मध्य प्रदेश के सीधी में हुए पेशाब कांड के पीड़ित आदिवासी युवक के कल सीएम शिवराज सिंह ने पैर धोकर सम्मान किया था। इसके बाद देर रात खबर आई कि एमपी सरकार पीड़ित दशमत रावत को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी गई। ना केवल इतना बल्कि सरकार ने आवास निर्माण के लिए उन्हें 1,50,000 रुपये की आर्थिक सहायता भी देने का ऐलान किया है। बता दें कि मंगलवार को एक वीडियो सामने आया था, जिसमें प्रवेश शुक्ला नामक व्यक्ति एक आदिवासी युवक पर पेशाब करता दिख रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पूरे…

Read More

घरेलू बजट पर असर डालने के बाद टमाटर की बढ़ती कीमतों ने अब कर्नाटक में कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा कर दी है। गुरुवार को एक किसान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि हासन जिले में उसके खेत से रात भर में 3 लाख रुपये के टमाटर चोरी हो गए हैं। यह घटना हासन के हलेबीडु शहर के पास गोनी सोमनहल्ली गांव की बताई गई है। किसान धरानी उर्फ सोमशेखर ने इस संबंध में हलेबीडु पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। टमाटर लूटे, पौधो को भी नुकसान पहुंचाया पुलिस ने कहा कि चोर 3 लाख रुपये कीमत के 90…

Read More

तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक सीनियर आईपीएस अधिकारी ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। कोयंबटूर रेंज के DIG विजय कुमार ने आज तड़के अपने घर में खुदकुशी कर ली। इसी साल जनवरी महीने में उनका ट्रांसफर इस पद पर हुआ था। इससे पहले वो तमिलनाडु की राजनधानी चेन्नई में पोस्टेड थे। अधिकारी विजय कुमार 2009 बैच के आईपीएस हैं। उन्होंने कई जिलों में बतौर एसपी अपनी सेवा दी है। सीनियर अधिकारी के आत्महत्या की खबर से पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई है। फिलहाल उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला सरकारी अस्पताल लाया गया है। पुलिस…

Read More

पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में जा रहे कार्यकर्ताओं की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही दर्जन भर से अधिक लोग घायल हैं। बता दें कि यह बस 47 भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर रायपुर जा रही थी जो कि बिलासपुर से पहले रतनपुर के पास खड़े एक ट्रेलर से टकरा गई। इस घटना में बस के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि बस के ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह घटना घटी है। यह हादसा सुबह 5 बजे हुआ। राहगीरों…

Read More