Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राहत, सुविधा और समाधान का भरोसेमंद माध्यम बन रहे समाधान शिविर

    May 29, 2026

    नवापारा में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, ग्रामीणों को योजनाओं से किया गया लाभान्वित

    May 29, 2026

    कोरबा जिले में खाद दुकानों पर कृषि विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नियम उल्लंघन पर दुकानें सील व नोटिस जारी

    May 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 30
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर पहुंचे:CM भूपेश ने किया स्वागत, रेल, सड़क, पेट्रोलियम से जुड़ी योजनाओं का PM ने शिलान्यास किया
    Chhattisgarh

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर पहुंचे:CM भूपेश ने किया स्वागत, रेल, सड़क, पेट्रोलियम से जुड़ी योजनाओं का PM ने शिलान्यास किया

    News EditorBy News EditorJuly 7, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर पहुंच गए हैं। सीएम भूपेश बघेल ने उनकी अगवानी की। प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए वे साइंस कॉलेज ग्राउंड पहुंचे । यहां वे 7600 करोड़ की सौगात देने के कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी जनसभा में डेढ़ लाख लोगों के पहुंचने का दावा कर रही है। लोकार्पण कार्यक्रम को पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने संबोधित किया और अभी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेल, सड़क, पेट्रोलियम से जुड़ी 10 परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

    हम जितना मांगते हैं उससे ज्यादा मिलता है- भूपेश

    मुख्यमंत्री बघेल ने बेहद संक्षिप्त संबोधन में कहा कि हम लगातार केंद्र से मदद मांगते रहते हैं। प्रधानमंत्री जी से भी लगातार संपर्क में रहते हैं। जितना मांगते हैं उससे ज्यादा मिला है। आगे भी हम छत्तीसगढ़ की समृद्धि के लिए मांग करते रहे हैं।

    नरेंद्र मोदी करीब 2 घंटे रायपुर में रहेंगे। 12:40 के आसपास रायपुर से यूपी के गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। राजधानी में हाईवे, रेलवे और स्वास्थ्य से जुड़े प्रोजेक्ट लॉन्च करेंगे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की जनता से संवाद करेंगे।

    PM मोदी के लिए पहुंची बुलेट प्रूफ एसयूवी

    साइंस कॉलेज ग्राउंड में नरेंद्र मोदी पहले सरकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद अपनी बुलेट प्रूफ कार से आमसभा को संबोधित करने पहुंचेंगे। रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वायुसेना के हेलीकॉप्टर से यूनिवर्सिटी ग्राउंड पहुंचेंगे। फिर बुलेट प्रूफ एसयूवी रेंज रोवर से सभा स्थल पहुंचेंगे।

    रायपुर में 7600 करोड़ रुपए के विकासकार्यों की सौगात देंगे। जिनमें ये प्रमुख हैं..

    • छत्तीसगढ़ में पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
    • जबलपुर-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।
    • रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर के 6 लेन की आधारशिला भी रखेंगे।
    • आयुष्मान भारत परियोजना के तहत आयुष्मान कार्ड का भी वितरण करेंगे।
    • अंतागढ़ से रायपुर के लिए नई ट्रेन की शुरुआत करेंगे। हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा

    मंच पर होंगे 5 केंद्रीय मंत्री

    साइंस कॉलेज ग्राउंड में दो तरह के कार्यक्रम है। पहला कार्यक्रम सरकारी होगा। जिसमें अलग-अलग परियोजनाएं लोगों को समर्पित की जाएंगी। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी शामिल हो सकते हैं। यहां 5 केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे। जिनमें नितिन गडकरी, मनसुख मंडाविया, अश्वनी वैष्णव, हरदीप सिंह पुरी और जनरल डॉक्टर वीके सिंह शामिल हैं।

    सभा में इन चीजों को लेकर जाने पर रहेगा प्रतिबंध

    प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए SPG के अधिकारियों ने पिछले 2 दिन से स्थानीय पुलिस के साथ लगातार सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। रायपुर पुलिस की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक आम लोग प्रधानमंत्री की सभा में बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, गुटखा, पान मसाला, माचिस, लाइटर, लेजर लाइट, चाकू, कैंची, कटर, नेलकटर, पिन, आलपिन, पेचकस, (पेंचिस) कोई भी धारदार वस्तुएं, पानी बोतल, कोल्ड ड्रिंक्स बोतल, कैन जैसे सामान ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

    पीएम की सभा को बीजेपी ने दिया विजय संकल्प महारैली का नाम
    छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस सभा को विजय संकल्प महा रैली का नाम दिया है। जाहिर है छत्तीसगढ़ में आने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी इस सभा के जरिए अपने विजय का संकल्प लेगी। खास बात यह है कि मंच पर लगाए गए विशाल पोस्टर में सबसे ऊपर छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर लगाई गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    राहत, सुविधा और समाधान का भरोसेमंद माध्यम बन रहे समाधान शिविर

    May 29, 2026

    नवापारा में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, ग्रामीणों को योजनाओं से किया गया लाभान्वित

    May 29, 2026

    कोरबा जिले में खाद दुकानों पर कृषि विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नियम उल्लंघन पर दुकानें सील व नोटिस जारी

    May 29, 2026

    घूस लेते पटवारी का वीडियो वायरल, प्रशासन ने लिया सख्त एक्शन

    May 29, 2026

    CG NEWS : अस्पताल में शराबियों का उत्पात, स्टाफ के साथ की बदसलूकी

    May 29, 2026

    17 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार थाना जांजगीर पुलिस की कार्यवाही

    May 29, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    राहत, सुविधा और समाधान का भरोसेमंद माध्यम बन रहे समाधान शिविर

    May 29, 2026

    नवापारा में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, ग्रामीणों को योजनाओं से किया गया लाभान्वित

    May 29, 2026

    कोरबा जिले में खाद दुकानों पर कृषि विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, नियम उल्लंघन पर दुकानें सील व नोटिस जारी

    May 29, 2026

    घूस लेते पटवारी का वीडियो वायरल, प्रशासन ने लिया सख्त एक्शन

    May 29, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.