Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
राजस्थान के भीलवाड़ा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां शुक्रवार (30 जून) को ससुरालवालों ने बहू को डायन बताकर उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी. ससुरालवालों ने महिला के शरीर को गर्म सलाखों से दागा, दांत तोड़ दिए और यहां तक की उसके बाल भी काट दिए गए. यह मामला तब सामने आया जब पीड़िता के पिता थाना पहुंचे और पूरी घटना बताई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. क्या है पूरा मामला? पीड़ित महिला के पिता ने शिकायत में बताया कि साल 2021 में उन्होंने अपनी हैसियत के…
पूर्वोत्तर दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में शुक्रवार को एक 51 वर्षीय ऑटोरिक्शा चालक का ऑटो पानी से भरे गड्ढे में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई. दिल्ली पुलिस ने बताया कि चालक की पहचान नंदनगरी के निवासी अजीत शर्मा के रूप में हुई है. पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय टिर्की ने कहा कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक पीसीआर कॉल मिली कि वजीराबाद रोड के पास सर्विस रोड के पास एक व्यक्ति गड्ढे में डूब गया. अधिकारी ने कहा कि एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास खंभा लगाने के लिए खोदे गए गड्ढे में बारिश का पानी भर गया…
गूगल और ट्विटर तथा अन्य सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स दिन पर दिन अत्याधुनिक होते जा रहे हैं। आधुनिक युग में अब कृत्रिम बुद्धिमता यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का दबदबा बढ़ने लगा है। चैट जीपीटी हो या फिर एआई द्वारा बनाई जाने वाली तस्वीर। वे भाषाओं को समझने लगी हैं। लेकिन कैसा हो जब एक ट्वीट किया जाए और ट्विटर उस ट्वीट को ट्रांसलेट करने का विकल्प ही न दे। यानि ये कह सकते हैं कि ट्विटर को समझ ही नहीं आया कि ट्वीट क्या है और ट्वीट की भाषा क्या है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 जून की शाम एक…
कर्नाटक के विजयनगर में एक भीषण टक्कर में 7 लोगों की मौत की खबर है। यहां एक कारगो ट्रक से एक ऑटो की टक्कर हो गई, जिसके बाद सात लोगों की जान चली गई। जानकारी मिली है कि कर्नाटक के विजयनगर जिले के होसपेट तालुका में शुक्रवार को एक ट्रक और दो मालवाहक तिपहिया ऑटो के बीच हुई टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। दोनों ऑटो में सवार थे 19 लोग, 12 घायल पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय दोनों मालवाहक वाहनों में कुल 19 लोग सवार थे। सूत्रों ने बताया…
महाराष्ट्र के बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक बस में आग लगने से 26 यात्रियों की मौत हुई है। बस में कुल 33 यात्री सवार थे। ये हादसा बुलढाणा जिले के सिंदखेड़ाराजा के पास पिंपलखुटा गांव के पास समृद्धि हाईवे पर हुआ। यात्री बस नागपुर से पुणे जा रही थी। हादसा आधी रात के वक्त हुआ। बस में नागपुर, वर्धा और यवतमाल के यात्री मौजूद थे। ये बस विदर्भ ट्रेवल्स की थी। सीएम ने अनुग्रह राशि का ऐलान किया, जांच के भी आदेश महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने इस हादसे पर शोक जताया है और मृतकों के परिजनों को 5…
