Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
मतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी के कुरूद में भाजयुमो अध्यक्ष और उनके साथी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया है. इस हमले में भाजयुमो अध्यक्ष और उनके साथी घायल हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमले में शामिल तीन हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सभी आरोपी धमतरी शहर के रहने वाले हैं. फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक भाजपा युवा मोर्चा कुरूद मंडल के अध्यक्ष अनुराग चन्द्राकर अपने साथी यशवंत साहू के साथ देर…
रायपुर/बिलासपुर. महादेव, अन्ना रेड्डी एवं ऑनलाइन सट्टा (online betting) पर बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 10 लाख नगद जब्त किया है. आरोपियों से 30 नग मोबाइल फोन, 10 लैपटाप एवं 10 एटीएम भी जब्त किया गया है. 275 से अधिक एकाउंट होल्ड कराकर 12 करोड़ 30 लाख रुपए सीज किए गए हैं.
मध्य प्रदेश के रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक जी घर की छत पर खड़े दिखाई दे रहे है और नीचे जनता अपनी परेशानी लेकर उनके घर का घेराव करने आई हुई है। ये वीडियो देर रात का बताया जा रहा है। इस वीडियो में भारी मात्रा में रहवासी दिखाई दे रहें है जो विधायक के घर का घेराव करने आएं है। किसी ने ये वीडियो अपने कैमरे से रिकॉर्ड कर लिया अब ये वीडियो सेशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा…
छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होना है, जिसके चलते भाजपा कांग्रेस सभी दलों के नेता चुनावी मोड पर आ चुके हैं। जहां विपक्ष में बैठी भाजपा सत्ता में वापसी के लिए छटपटा रही है तो दूसरी ओर सत्ता में बैठी सरकार भी सभी वर्गों को साधने में लगी हुई है। लेकिन एक वर्ग ऐसा है, जिनकी मांगों पर अब तक सरकार ने गंभीरता से विचार नहीं किया है। जी हां कर्मचारियों की मांग पर सरकार ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है, जिसमें से एक डीए बढ़ोतरी की मांग है। वहीं, अब सरकार की ओर से मांग…
कोरबा एम.पी. नगर में हुई लूट की वारदात का हुआ खुलासा लूट के आरोपियों को ग्राम अमोरा जिला जांजगीर से किया गया गिरफ्तार आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 02 मोटर सायकल एवं 01 नग KWID कार जप्त ‘गिरफ्तार आरोपियों से 20 लाख रुपए का मशरुका किया गया जप्त इस पूरी घटना की जानकारी प्रार्थिया रिंतु निर्मलकर पता एलआईजी 08 एमपी नगर कोरबा ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि प्रार्थिया की माता सुमन निर्मलकर, पिता राज कुमार निर्मलकर एवं बड़ा भाई ऋषभ निर्मलकर दिनांक 22.06.2023 को मेरी नानी का स्वर्गवास हो जाने पर उनके अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल…
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पनेका में शिवनाथ नदी में डूबने से तुलसीपुर निवासी 19 वर्षीय नागेश्वर देवांगन की मौत हो गई। वहीं मृतक के छोटे भाई गुलशन देवांगन को ग्रामीणों ने डूबने से बचा लिया। गुलशन की हालत गंभीर है। गुलशन देवांगन को इलाज के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये पूरी घटना शुक्रवार शाम की है। पुलिस ने बताया कि 10 से 12 दोस्त पिकनिक मनाने पनेका के आम बगीचा गए थे। पिकनिक मनाने के बाद नदी में नहाने चले गए। नहाने के दौरान नागेश्वर गहरे पानी में चले…
सक्ती : बाराद्वार के पुराना तहसील के पास पिकअप की ठोकर से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है की मृतक देवेंद्र बरेठ मुक्ता का रहने वाला है, जो हर रोज की तरह आज भी घर से बाइक में वेल्डिंग काम करने के लिए बाराद्वार जा रहा था। इस दौरान बाराद्वार पुराना तहसील के पास एक पिकअप ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। पिकअप की ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया। घायल युवक को सक्ती अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने युवक…
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे. यहां से वे कांकेर के लिए हुए रवाना हो गए. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, पूर्व विधायक नंदे साहू ने राजनाथ सिंह का स्वागत किया. बता दें कि राजनाथ कांकेर में एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे.
फ्रांस की राजधानी पेरिस में पुलिस द्वारा एक लड़के को गोली मारे जाने की घटना के बाद पूरे देश में लगातार चार दिनों से लोग बड़े पैमाने पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान देशभर में भारी हिंसा और आगजनी भी जारी है। पुलिस प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के हर संभव प्रयास कर रही है लेकिन हिंसा बेकाबू होती जा रही है। ऐसे में खुद को जर्मनी के एक सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट बताने वाले शख्स ने ट्विटर पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यानाथ को टैग करके कहा है कि दंगे रुकवाने के लिए उन्हें फ्रांस भेजा जाए। फ्रांस में लगातार…
“लोग जल रहे थे… मदद मांगी, लेकिन कोई कार नहीं रुकी”: बुलढाणा बस हादसे में बचे यात्री ने सुनाई आपबीती
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शुक्रवार देर रात हुई बस दुर्घटना में जीवित बचे एक यात्री ने बताया कि उसने और कुछ अन्य यात्रियों ने बस की खिड़की तोड़कर अपनी जान बचाई. पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर एक यात्री बस में आग लगने से 25 यात्रियों की झुलस कर मौत हो गई. बस में 33 यात्री सवार थे. पुलिस ने बताया कि एक निजी ट्रैवल्स की बस नागपुर से पुणे जा रही थी, रास्ते में बुलढाणा जिले के सिंदखेडराजा के पास शुक्रवार देर रात करीब 1.30 बजे बस डिवाइडर से टकरा गई और…
