Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
IMD ने इस हफ्ते लगभग सभी राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में मध्यप्रदेश-राजस्थान समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है। उत्तराखंड के चमोली में शनिवार सुबह लैंडस्लाइड हुई। इसकी वजह से बद्रीनाथ हाईवे (NH 7) बंद करना पड़ा। हाईवे अथॉरिटी मलबा हटाने में जुटी हुई है। इससे पहले 29 जून को भी लैंडस्लाइड की वजह से बद्रीनाथ हाईवे 17 घंटे तक बंद रहा था। गुजरात के कई इलाकों में पिछले 30 घंटो से भारी बारिश हो रही है। 10 लोगों की मौत हो चुकी है। कच्छ जिले में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मध्य प्रदेश में शहडोल के लालपुर में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 लॉन्च किया। साथ ही एक क्लिक से साढ़े 3 करोड़ हितग्राहियों को डिजिटल आयुष्मान कार्ड बांटे। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि झूठी गारंटी देने वालों से सावधान रहना। कांग्रेस की गारंटी का मतलब नीयत में खोट और गरीबों पर चोट। पीएम मोदी ने कहा कि जिनकी अपनी कोई गारंटी नहीं, वो गारंटी वाली नई-नई स्कीम ला रहे हैं। उनकी गारंटी में छिपे खोट को पहचानिए। झूठी गारंटी के नाम पर छिपे धोखे को पहचान…
अपराध क्रमांक 114/22 धारा 420, 467, 468, 471, 34 भादवि. मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री यू. उदय किरण द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को धोखाधड़ी के अपराधों में संलिप्त लोगों एवं पूर्व के लंबित धोखाधड़ी के प्रकरणों में फरार आरोपियों की पता तलाश कर विवेचना पूर्ण करने के संबंध में दिये निर्देश के परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा व श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया के मार्गदर्शन पर निर्देश परिपालन में थाना प्रभारी कुसमुंडा द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों की टीम बनाकर थाना में दर्ज धोखाधड़ी के मामलों…
मतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी के कुरूद में भाजयुमो अध्यक्ष और उनके साथी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया है. इस हमले में भाजयुमो अध्यक्ष और उनके साथी घायल हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमले में शामिल तीन हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सभी आरोपी धमतरी शहर के रहने वाले हैं. फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक भाजपा युवा मोर्चा कुरूद मंडल के अध्यक्ष अनुराग चन्द्राकर अपने साथी यशवंत साहू के साथ देर…
रायपुर/बिलासपुर. महादेव, अन्ना रेड्डी एवं ऑनलाइन सट्टा (online betting) पर बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 10 लाख नगद जब्त किया है. आरोपियों से 30 नग मोबाइल फोन, 10 लैपटाप एवं 10 एटीएम भी जब्त किया गया है. 275 से अधिक एकाउंट होल्ड कराकर 12 करोड़ 30 लाख रुपए सीज किए गए हैं.
मध्य प्रदेश के रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक जी घर की छत पर खड़े दिखाई दे रहे है और नीचे जनता अपनी परेशानी लेकर उनके घर का घेराव करने आई हुई है। ये वीडियो देर रात का बताया जा रहा है। इस वीडियो में भारी मात्रा में रहवासी दिखाई दे रहें है जो विधायक के घर का घेराव करने आएं है। किसी ने ये वीडियो अपने कैमरे से रिकॉर्ड कर लिया अब ये वीडियो सेशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा…
छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होना है, जिसके चलते भाजपा कांग्रेस सभी दलों के नेता चुनावी मोड पर आ चुके हैं। जहां विपक्ष में बैठी भाजपा सत्ता में वापसी के लिए छटपटा रही है तो दूसरी ओर सत्ता में बैठी सरकार भी सभी वर्गों को साधने में लगी हुई है। लेकिन एक वर्ग ऐसा है, जिनकी मांगों पर अब तक सरकार ने गंभीरता से विचार नहीं किया है। जी हां कर्मचारियों की मांग पर सरकार ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है, जिसमें से एक डीए बढ़ोतरी की मांग है। वहीं, अब सरकार की ओर से मांग…
कोरबा एम.पी. नगर में हुई लूट की वारदात का हुआ खुलासा लूट के आरोपियों को ग्राम अमोरा जिला जांजगीर से किया गया गिरफ्तार आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 02 मोटर सायकल एवं 01 नग KWID कार जप्त ‘गिरफ्तार आरोपियों से 20 लाख रुपए का मशरुका किया गया जप्त इस पूरी घटना की जानकारी प्रार्थिया रिंतु निर्मलकर पता एलआईजी 08 एमपी नगर कोरबा ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि प्रार्थिया की माता सुमन निर्मलकर, पिता राज कुमार निर्मलकर एवं बड़ा भाई ऋषभ निर्मलकर दिनांक 22.06.2023 को मेरी नानी का स्वर्गवास हो जाने पर उनके अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल…
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पनेका में शिवनाथ नदी में डूबने से तुलसीपुर निवासी 19 वर्षीय नागेश्वर देवांगन की मौत हो गई। वहीं मृतक के छोटे भाई गुलशन देवांगन को ग्रामीणों ने डूबने से बचा लिया। गुलशन की हालत गंभीर है। गुलशन देवांगन को इलाज के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये पूरी घटना शुक्रवार शाम की है। पुलिस ने बताया कि 10 से 12 दोस्त पिकनिक मनाने पनेका के आम बगीचा गए थे। पिकनिक मनाने के बाद नदी में नहाने चले गए। नहाने के दौरान नागेश्वर गहरे पानी में चले…
सक्ती : बाराद्वार के पुराना तहसील के पास पिकअप की ठोकर से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है की मृतक देवेंद्र बरेठ मुक्ता का रहने वाला है, जो हर रोज की तरह आज भी घर से बाइक में वेल्डिंग काम करने के लिए बाराद्वार जा रहा था। इस दौरान बाराद्वार पुराना तहसील के पास एक पिकअप ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। पिकअप की ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया। घायल युवक को सक्ती अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने युवक…
