Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले के कुल 68 छात्र NEET 2023 और JEE में सफल रहे हैं. दंतेवाड़ा के कलेक्टर विनित नंदनवार ने कहा कि जिला प्रशासन बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान कर रहा है और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में छात्रों (9वीं से 12वीं तक) को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि जिले में काम करने वाला एक संगठन ‘छू लो आसमान’ ग्राम बालूद और कारली में काम कर रहा है. नंदावर ने कहा, यहां के 65 छात्रों ने NEET और JEE में सफलता हासिल की है, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. जिला कलेक्टर…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के सरकंडा इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक बेजुबान कुत्ते पर एक शख्स गाड़ी चढ़ा रहा है। स्कॉर्पियो सवार को जब इतने से भी तसल्ली नहीं हुई तो इसने गाड़ी को आगे पीछे कर कुत्ते को मारने की कोशिश भी की। ये पूरी घटना वहीं पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ये वीडियो जो भी देख रहा है, उसके होश उड़ जा रहे हैं। इस घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कुछ पशु प्रेमियों…
छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। बता दें, कि छत्तीसगढ़ में मानसून द्रोणिका फिर एक्टिव हो गया है, जिसके चलते मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के सभी संभागों में बादल आंशिक रूप से छाए रहेंगे और शाम या रात तक गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है। वहीं एक दो स्थानों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट संभव है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना जताई है। 6 और 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ नॉर्थ में…
रायपुर : 7 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर दौरे पर आ रहे हैं. साइंस कॉलेज मैदान में कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही है. वहीं सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. SPG के साथ करीब 2000 लोकल पुलिस के जवान ड्यूटी पर तैनात रहेंगे. जिसमें 200 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी हेलीपैड के पास लगाई गई है. 1600 से ज्यादा पुलिसकर्मी कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहेंगे. 50 से ज्यादा एसपीजी के अधिकारी एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर तैनात किए गए हैं. सुरक्षा के लिए विभिन्न जिलों से एडिशनल एसपी, डीएसपी रैंक के अधिकारियों को भी राजधानी बुलाया गया…
जशपुर : बादल खोल वनाभ्यरण में हाथी के हमले से एक वृद्ध की मौत हो गई है. पुटू बिनने जंगल गया था वृद्ध, जिस पर हाथी ने हमला कर दिया. हाथी के कुचलने से वृद्ध की मौके पर मौत हो गई. मृतक सुभाष यादव 60 वर्ष सुबह 5 बजे जंगल गया था इस दौरान हाथी ने उसे मौत के घाट उतार दिया.
एक मां शायद ही कभी अपने बच्चे को खुद से अलग होने की कल्पना कर सकती है, लेकिन गरीबी और भूख जो न करवाए वो कम है. ओडिशा के मयूरभंज में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां मां ने खुद अपनी 8 महीने की बच्ची को महज 800 रुपये के लिए बेच दिया. ओडिशा टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, महिला आर्थिक तंगी से जूझ रही थी. जानकारी के मुताबिक, मयूरभंज जिले के महुलिया गांव में एक आदिवासी महिला ने अपनी 8 महीने की बेटी को चंद रुपयों के लिए बेच दिया. इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख…
अजित पवार के महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने के बाद जिस बात का सबसे ज्यादा डर था, वही होना शुरू हो गया है. अजित पवार को सरकार में शामिल करने पर सीएम एकनाथ शिंदे की अपनी ही पार्टी शिवसेना में विरोध शुरू हो गया है. शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने कहा, अजित पवार के साथ आने ने शिवसेना और बीजेपी दोनों के विधायकों में नाराजगी है. हमने सीएम को इस बारे में बता दिया है. जब एकनाथ शिंदे बीते साल बगावत की थी, तो उनके गुट ने कहा था कि वे एनसीपी के साथ नहीं रह सकते, इसीलिए अलग हो रहे हैं.…
भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले साल कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। अब क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार कार हादसे में बाल-बाल बच गए, जब मेरठ शहर में एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। कार में वह और उनका बेटा मौजूद थे। अभी दोनों सुरक्षित हैं। प्रवीण कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब प्रवीण कुमार अपनी लैंड रोवर डिफेंडर कार से पांडव नगर की ओर जा रहे थे। तब उनकी कार एक बड़े…
नागालैंड में मंगलवार की शाम भूस्खलन के कारण अचानक एक पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर जा रहीं दो कारों पर गिरे और दोनों कारें पूरी तरह से चकनाचूर हो गईं। इस हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई। घटना दीमापुर और कोहिमा के बीच चुमौकेदिमा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 29 पर हुई, जहां भारी बारिश के बीच शाम करीब 5 बजे हुई दुर्घटना में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। कोहिमा की ओर से आ रही दो कारों को पूरी तरह से कुचलने के बाद, पत्थरों…
स्पाइसजेट के एक विमान का मंगलवार को टायर फटने से हड़कंप मच गया। ये विमान सुबह दुबई से कोच्चि आ रहा था। हालांकि गनीमत ये रही कि विमान आसानी से उतर गया। विमानन कंपनी ने कहा कि विमान के उतरने के बाद उसके टायर फटने का पता चला। फिलहाल विमान में सवार यात्रियों की संख्या पता नहीं चल पाई है। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘स्पाइसजेट ने चार जुलाई को बोइंग 737 विमान से दुबई और कोच्चि के बीच उड़ान संख्या एसजी-17 संचालित की। विमान के उतरने के बाद निरीक्षण के दौरान उसका दूसरा टायर फटा हुआ पाया गया।’’ बयान…
