Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग की तारीख नजदीक आ गई है. 13 जुलाई को दोपहर ढाई बजे इसे लॉन्च किया जाना है. इस लॉन्चिंग की तैयारी के दौरान भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 को उसे अंतरिक्ष में ले जाने वाले रॉकेट से जोड़ दिया है. बुधवार को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में पेलोड फेयरिंग को जियोसिंक्रोनस लॉन्च व्हीकल जीएसएलवी एमके-III के साथ जोड़ दिया गया. चंद्रयान-3 मिशन, 13 जुलाई को लॉन्च होने वाला है. यह पृथ्वी के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा के भूविज्ञान का पता लगाएगा. 3900 किलोग्राम के अंतरिक्ष यान को पहले यूआर राव सैटेलाइट सेंटर में…
दक्षिण मेक्सिको में दिल दहलाने वाला बस हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि दक्षिणी मेक्सिको में यात्री बस के सड़क से फिसलकर 75 फुट गहरी खाई में गिर गई। इस दौरान कम से कम 27 यात्रियों की मौत हो गई। 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस के गहरी खाईं में गिरने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में भी सुरक्षा और राहत दलों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पीड़ितों तक पहुंचने और उन्हें रेस्क्यू करने में इस वजह से कई घंटे लग गए। इस हादसे…
दिल्ली के द्वारका इलाके से हत्या की कोशिश का एक मामला सामने आया है, जिसमें 25 साल के एक शख्स ने अपनी पिछली प्रेमिका की हत्या की साजिश रची, उसने हथौड़े से उसके सिर पर वार किया और फिर उसे ठिकाने लगाने के लिए अपनी कार में लेकर घूमता रहा. लेकिन कुछ ऐसा हुआ, जिससे वो कुछ ही देर में पुलिस के हत्थे चढ़ गया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया. दूसरी कार से हुई टक्कर दरअसल शख्स ने हथौड़े से वार कर लड़की को घायल कर दिया, खून…
राजधानी दिल्ली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पत्नी ने पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है. आरोप हिंसा या मारपीट का नहीं है, पत्नी ने कहा है कि पति को पोर्न देखने का आदी है और उसके साथ भी एडल्ट स्टार जैसा व्यवहार करता है. वैसे ही कपड़े पहनने को कहता है. महिला ने पुलिस के सामने शिकायत दर्ज कराई है. मामला नई दिल्ली के रोहतास नगर इलाके का है. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत देकर कहा है कि उसके पति को एडल्ट फिल्में देखने की आदत है.…
मध्यप्रदेश के सीधी जिले में आदिवासी युवक पर पेशाब करने का का मामला गरमाता जा रहा है. इस अमानवीय घटना को लेकर तमाम विपक्षी दल भाजपा पर हमलावर हैं. घटना को गंभीरता से लेते हुए मध्यप्रदेश सरकार और प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है. आरोपी पर रासुका लगाने के बाद प्रशासन ने उसके घर पर बुलडोजर चलाया है. मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने के एक आरोपी को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी की पहचान प्रवेश शुक्ला के तौर पर हुई है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294 एवं…
छतीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में ED ने सात आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें दो कंपनियां शामिल है. एजेंसी ने ये चार्जशीट अनवर ढेबर, अरूणपति त्रिपाठी, त्रिलोक सिंह ढिल्लों, नितेश पुरोहित और अरविंद सिंह के अलावा दो कंपनियों Petrosun Refineries Pvt Ltd, Dhillon City Mall Pvt Ltd के खिलाफ दाखिल की है. एजेंसी ने इस मामले में इन पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया था और फिलहाल सभी न्यायिक हिरासत में हैं. इस मामले में गिरफ्तार आरोपी अनवर ढेबर रायपुर के मेयर एजाज ढेबर का भाई है और IAS अधिकारी अनिल टूटेजा के काफी करीब है. एजेंसी ने…
उत्तर प्रदेश के बरेली में तैनात एसडीएम ज्योति मौर्या की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है. ज्योति मौर्या को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के पोस्ट देखने को मिल रहे हैं. दरअसल, ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या ने आरोप लगाया है कि पीसीएस अधिकारी बनने के बाद उनकी पत्नी ने बेवफाई की. उनकी पत्नी ने गैर मर्द से नजदीकियां बढ़ा लीं. आलोक ने ये भी आरोप लगाया कि उसने पीसीएस परीक्षा की तैयारी में अपनी पत्नी ज्योति मौर्या की काफी मदद की. प्रयागराज में कोचिंग करवाई लेकिन, अधिकारी बनने के बाद पत्नी ने धोखा दे दिया. इस बीच,…
यूपी के बहराइच में बेटी की जान बचाने के लिए एक पिता तेंदुए से भिड़ गया. संघर्ष के बाद बाघ के जबड़े से उसने अपनी 4 साल की बेटी को खींच लाया. जिसके बाद वन विभाग ने 10 हजार की सहायता का ऐलान किया है. बता दें कि ये मामला कतर्निया घाट इलाके का है. जहां पर जंगल से भटककर आया एक खूंखार तेंदुआ अचानक तनाजा गांव में एक घर में घुस गया और फिर घर के अंदर चारपाई पर सो रही 4 साल की सुहानी नाम की बच्ची को अपने जबड़े में दबोच कर भागने लगा. तभी बच्ची के…
7 जुलाई को रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा होनी है. इसे लेकर राजधानी में ट्राफिक प्रभावित होगा. इसे देखते हुए आयोजन के दौरान आम सभा में सम्मिलित होने वाले लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. नागरिक, शासकीय अधिकारी कर्मचारी, विशिष्ट व्यक्ति और अति विशिष्ट व्यक्तियों के सुगम आवागमन के लिए रायपुर यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है. रायपुर की ओर आने वाले सभी मार्गों में भारी वाहनों का आवागमन में भी परिवर्तन किया गया है. सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक भारी वाहनों पर शहर में प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध…
कांकेर : नक्सलियों के 2000 के नोट खपाते हुए 2 आरोपियों को महाराष्ट्र में गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के मुताबिक पुलिस चार पांच लोगों को इस मामले में हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी. जिसके बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर बाकी को छोड़ दिया गया. इनमें से विप्लव सिकदार और रोहित मंगू कोरसा को गढ़चिरौली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दो युवकों से 27 लाख 62 हजार कीमत के 2000 के नोट जब्त किए गए हैं. विप्लव सिकदार कांग्रेस के जिला कमेटी का कार्यकरणी सदस्य बताया जा रहा है. विप्लव सिकदार कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र…
