Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
ज्योतिष के अनुसार 11 जुलाई 2023, मंगलवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. सिंह राशि वाले विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है. अन्य राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल मेष राशि (Aries) मेष राशि के जातकों को आज सावधानी व सतर्कता बरतनी होगी और आपके परिजनों का व्यवहार भी विपरीत रहेगा. आपके शत्रु तो प्रबल रहेंगे. कुछ नए अनुबंधों से आज आपको लाभ मिलेगा. यदि आपसे आपका भाई या बहन कोई धन उधार मांगे, तो आपको उन्हे अवश्य देना होगा. आप अपने बिजनेस…
रायपुर. राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है. जिस में 27 डिप्टी कलेक्टरों का नाम शामिल है. जिसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह ने जारी किया है. देखें आदेश की कॉपी-
छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने सांसद विजय बघेल को घोषणा समिति का संयोजक बनाया है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि, जिन लोगों ने जीवन भर बीजेपी की सेवा की उनको घर बिठा दिया गया या लूप लाइन में डाल दिया गया। विजय बघेल जो कांग्रेस में थे वे अब बीजेपी का घोषणा पत्र बनाएंगे। जिनको बीजेपी की विचारधारा तक नहीं मालूम है। भूपेश बघेल ने आगे कहा, आंध्र प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष पुरंदेश्वरी को बनाया गया वो भी पहले कांग्रेस में थी और अब प्रदेश अध्यक्ष बनी हैं। पंजाब में सुनील जाखड़ पहले कांग्रेस में…
बिलासपुर में एक व्यापारी के घर से 50 तोला सोना और करीब दो किलो चांदी समेत नगदी की चोरी हुई है। 30 लाख से अधिक की चोरी बताई जा रही है। हैरानी की बात ये है कि रात के समय जब चोर घर में घुसे थे, तब व्यापारी सहित परिवार के 15 से अधिक सदस्य सो रहे थे। पूरी घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है। जिस कमरे में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। वहां कोई नहीं था। मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस का कहना है कि जिस…
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर(MCB) जिले में एक टीचर शराब पीकर ही स्कूल आता है। वो शराब के नशे में बच्चों का डांटता है।अब उसके शराब पीकर स्कूल पहुंचने का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वो नशे में धुत दिख रहा है। साथ ही टेबल पर पैर रखकर सोते नजर आ रहा है। यह पूरा मामला भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के केराबहरा प्राथमिक शाला का है। यहां करीब 150 से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं। इसी स्कूल में सहायक शिक्षक रविन्द्र सिंह भी पोस्टेड है। बच्चों ने बताया है कि मास्टर आए दिन शराब पीकर स्कूल आते हैं। परिजन बोले-नशे में मध्यान्ह भोजन को…
कोरबा 10 जुलाई 2023/ नगर पंचायत छुरीकला क्षेत्रांतर्गत शहर की साफ-सफाई हेतु निकाय द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत छुरीकला ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत छुरीकला क्षेत्र में स्वच्छता दीदीयों द्वारा सभी वार्डों में घूम-घूमकर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन किया जाता है। इस हेतु निकाय के पास 04 नग मैनुअल रिक्शा एवं 07 नग ई-रिक्शा वाहन उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इन वाहनों के निरंतर संचालन के कारण वाहन में खराबी आ जाती है। जिसका निकाय द्वारा अविलंब मरम्मत कराया जाता है। ऐसी स्थिति में प्रभावित क्षेत्रों में कचरा…
कोरबा 10 जुलाई 2023/नगर पंचायत छुरीकला क्षेत्रांतर्गत मवेशियों को मुख्य मार्गों से हटाने के लिए निकाय द्वारा आवश्यक कार्य किया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत छुरीकला ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत छुरीकला क्षेत्र में निकाय द्वारा मवेशियों को सड़कों से हटाये जाने हेतु रोका-छेका की टीम गठित किया गया है। जिनके द्वारा मवेशियों को सड़क मार्ग से हटाने का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है। साथ ही मुनादी के माध्यम से पशुपालकों को अपने मवेशियों को घरों में बांधकर रखने हेतु सूचित किया गया है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत छुरीकला…
कोरबा 10 जुलाई 2023/जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आगामी 11 जुलाई 2023 को शाम 04 बजे कलेक्टर श्री संजीव झा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई है। कलेक्टोेरेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में जलाशयों में उपलब्ध जल की मात्रा, वर्ष 2023-24 में खरीफ एवं रबी सिंचाई का लक्ष्य, खाद, बीज की उपलब्धता तथा अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता ने समिति के सभी सदस्यों से उक्त बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
कोरबा 10 जुलाई 2023/ राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2023-24 का आयोजन हरेली त्योहार के दिन 17 जुलाई से शुरू किया जाएगा। छत्तीसढ़िया ओलंपिक 6 चरणों में लगभग ढ़ाई महीने तक आयोजित होगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने और उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा खेल भावना का विकास करने हेतु छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन किया जा रहा है। खेल विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल प्रतियोगिता में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हिस्सा…
2000 के नोट बिना किसी ID प्रूफ के बदले जाते रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को वह याचिका खारिज कर दी, जिसमें बिना ID प्रूफ के 2000 के नोट बदले जाने के RBI के आदेश को चुनौती दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा- यह RBI का पॉलिसी डिसीजन है। सुप्रीम कोर्ट ने अश्विनी उपाध्याय से सवाल किया कि मान लीजिए आप सब्जीवाले को 2000 का नोट देते हैं, तो क्या वो आपसे ID प्रूफ मांगेगा। यह शासन का मसला है। इस तरह से बहुत बड़े पैमाने पर ट्रांजैक्शन हो रहा है। क्या आप कहेंगे कि सभी अवैध हैं? दिल्ली…
