Author: News Editor

गरियाबंद 06 जुलाई 2023/ कृषि विज्ञान केन्द्र गरियाबंद के तकनीकी मार्गदर्शन में 3 से 05 जुलाई तक कृषि वैज्ञानिकों द्वारा जिले के छुरा, फिंगेश्वर एवं गरियाबंद विकासखण्ड के गांवों के महिला समूहों को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के तहत् श्री अन्न (रागी, कोदो, कुटकी) की वैज्ञानिक कृषि एवं प्रसंस्करण पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही मिलेट से बनने वाले उत्पादों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष (लघु धान्य वर्ष) घोषित किया गया है। जिसके तहत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई, दिल्ली एवं साथ ही साथ छ.ग. शासन द्वारा भी राज्य में…

Read More

गरियाबंद 06 जुलाई 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में मतदान केन्द्रों के स्थल, भवन एवं नाम परिवर्तन के प्राप्त प्रस्तावों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र के युक्तियुक्तकरण मतदाताओं के लिए सुविधाजनक होनी चाहिए। उन्होंने अधिक दूरी वाले और अधिक मतदाताओं की संख्या वाले मतदान केन्द्रों में परिवर्तन के सुझाव भी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मांगे। कलेक्टर ने दल के प्रतिनिधियों से बूथ एजेंट नियुक्त करने के लिए आग्रह किया, जिससे निर्वाचन के कार्यो…

Read More

गरियाबंद 06 जुलाई 2023/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने बुधवार को छुरा विकासखंड अंतर्गत विभिन्न स्थानों का दौरा कर विकास कार्यो एवं योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। उन्होंने स्कूल, पेयजल व्यवस्था एवं तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर श्री छिकारा ने छुरा ब्लॉक के ग्राम पिपराही में स्थित प्राईमरी स्कूल में पहुंचकर नवप्रवेशी बच्चों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढने और नियमित स्कूल आने की समझाईश दी। कलेक्टर ने शिक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें खेलकूद, सामान्य ज्ञान के बारे में भी जानकारी…

Read More

गरियाबंद 06 जुलाई 2023/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा की संवेदनशीलता से गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर पूजा को स्पांसरशिप योजना का लाभ मिल गया है। इस योजना के तहत पूजा को प्रतिमाह 4 हजार रूपये मिलेंगे। कक्षा 10वीं में पढ़ने वाली 16 वर्षीय पूजा को यह राशि उनके 18 वर्ष की आयु होने तक मिलेगी। यह राशि पूजा के पढ़ाई-लिखाई और उनकी बीमार मां के ईलाज और देखरेख में काम आयेगी। उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम कसेरू में पूजा ठाकुर अपनी बीमार मां के साथ रहती है। उनकी मां श्रीमती…

Read More

गरियाबंद 06 जुलाई 2023/कलेक्टर श्री आकाश छिकारा की तत्परता और संवेदनशीलता से दिव्यांग दयाराम को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ मिल गया है। शारीरिक अक्षमता और गरीबी से जूझ रहे दयाराम को घर पहुंच ट्रायसिप्रदान किया गया है। साथ ही उन्हें 350 रूपये मासिक पेंशन भी दिया जायेगा। इसके अलावा उनका आयुष्मान कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड भी बनाकर दिया गया है। शासकीय सुविधाओं का लाभ मिलने से दयाराम और उनका परिवार शासकीय योजनाओं का आसानी से लाभ उठा पायेंगे। उल्लेखनीय है कि विकासखण्ड छुरा अंतर्गत ग्राम तालेसर निवासी 36 वर्षीय दयाराम अज्ञात बीमारी से…

Read More

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम पंचायत कोटी में एक दर्दनाक हादसे में प्राथमिक शाला में पढ़ने वाली तीन मासूम बच्चियां करंट की चपेट में आ गई. हादसे में एक बच्ची की जहां मौत हो गई, वहीं दो की हालत गंभीर है. घायल बच्चियों को उपचार के लिए वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, लंच टाइम के दौरान तीनों छात्राएं खेलते हुए विद्युत तार की चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गईं. जानकारी मिलने पर परिजन व शिक्षकों ने आनन-फानन में तीनों बच्चियों को वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में दाखिल कराया, जहां पर डॉक्टरों…

Read More

तखतपुर/कवर्धा. जुनापारा चौकी अंर्तगत भौराकछार में हाइवा की चपेट में आने से एक स्कूली छात्र की दर्दनाक मौत हो गई. छात्र स्कूल जाने बस चढ़ने के लिए सड़क पार कर रहा था. इस दौरान ये हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक लक्ष्य डड़सेना पिता शत्रुहन डड़सेना स्वामी आत्मानंद स्कूल लोरमी का छात्र था. वह स्कूल जाने के लिए 10 बजे अपने घर से निकला था. सड़क पार करते समय हाइवा चालक ने तेजी और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बच्चे को अपने चपेट में ले लिया.

Read More

रायपुर. राजधानी के पचपेड़ी नाका स्थित मां लक्ष्मी टेलीकॉम से लाखों की चोरी का मामला सामने आया है. बाइल दुकान की दीवार तोड़कर 40 लाख रुपए के मोबाइल फोन की चोरी की गई है. शातिर चोरों ने पुलिस थाना से 200 मीटर की दूरी पर वारदात को अंजाम दिया है. शातिर चोर अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है. मुख्य मार्स पर चोरी के बाद पुलिस गश्त पर सवाल उठने लगे हैं. यह घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है.

Read More

कोरबा जिले के करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम कनकी,कनकेश्वर धाम के नाम से काफी प्रसिद्ध है जहा श्रावण मास में लाखो श्रद्धालु विभिन्न जिले एवं राज्यो से भगवान शिव शम्भू के दर्शन करने पहुंचते है, मगर कनकी प्रवासीय पक्षी को भी खूब भाता है, वही इनकी पक्षियों के सरंक्षण को लेकर ग्रामीणों में चिंता देखने मिलती है । जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम कनकी में प्रवासी पक्षी ओपन बिल स्टार्क का आना शुरू हो गया है ग्रामीणा इन्हें खुशहाली एवं मानसून का प्रतीक मानते हैं, अपने प्रवास पर पहुंचे पक्षी परिसर में मौजूद वृक्ष निवास करते हैं…

Read More

रायपुर। भूपेश बघेल कैबिनेट की गुरुवार को हुई अहम बैठक में राज्य के शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 5% की वृद्धि करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. इससे राज्य सरकार को प्रति वर्ष एक हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा. इस बात की घोषणा स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से की है. https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1676867039372402688?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1676867039372402688%7Ctwgr%5Ebb6d3dd8b0e77600f5cb90c83f34bbf4833ba526%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Flalluram.com%2Fbhupesh-cabinet-big-decision-increased-dearness-allowance-by-5-percent-of-state-employee%2F

Read More