Author: News Editor

कोरबा 23 जून 2026/ वर्ष 2026-27 में विकासखंड, जिला एवं संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजन के संबंध में 24 जून को दोपहर 12 बजे एनसीडीसी स्कूल कोरबा में बैठक आहूत की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, क्रीड़ा प्रभारी, शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों के सर्व व्यायाम शिक्षकों को उक्त बैठक में उपस्थित होने निर्देशित किया गया है।

Read More

कोरबा 23 जून 2026/ प्रधान जिला न्यायाधीश एवं सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा (छ0ग0) के मार्गदर्शन में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायालय कोरबा परिसर में योग व तालुका स्तर पर कटघोरा, पाली व करतला में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला एवं सत्र न्यायालय कोरबा के समस्त न्यायाधीशगण, जिला अभिभाषक कोरबा, लीगल एड डिफेंस काउंसिल कोरबा, जिला न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा उपस्थित लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाये जाने के…

Read More

कोरबा 23 जून 2026/ खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ किसानों के लिए सबसे बड़ी आवश्यकता समय पर खाद और बीज की उपलब्धता होती है। जब कृषि आदान सामग्री बिना किसी परेशानी के सही समय पर मिल जाए, तो किसानों का आत्मविश्वास बढ़ता है और खेती की तैयारियां भी गति पकड़ लेती हैं। कोरबा जिले के ग्राम सराईश्रृंगार, ग्राम पंचायत अजगरबहार निवासी कृषक श्री शीशपाल सिंह कंवर का अनुभव भी कुछ ऐसा ही रहा। लगभग दो एकड़ भूमि में धान की खेती करने वाले श्री कंवर खेती की तैयारियों के लिए सहकारी समिति जामबहार-सोनपुरी पहुंचे। यहां उन्हें उनकी आवश्यकता के…

Read More

कोरबा, 23 जून 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने पीएमओ, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सहित अन्य महत्वपूर्ण लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के तहत मानसून काल में कम बारिश होने की स्थिति में जिले में फसल, पेयजल की उपलब्धता, राशन भंडारण और वितरण, जल संरक्षण एवं बीजीरामजी अंतर्गत तालाब गहरीकरण सहित अन्य कार्य, सूक्ष्म सिंचाई को बढ़ावा देने, पशुओं के चारा व्यवस्था तथा बिगड़े हैंडपंपों के सुधार कार्य के संबंध…

Read More

CG NEWS :  बिलासपुर, 23 जून। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित सेंट्रल जेल से एक सनसनीखेज हत्या की खबर सामने आई है। मंगलवार सुबह जेल परिसर के भीतर एक सजायाफ्ता कैदी ने अपने ही साथी कैदी की पत्थर से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना उस बैरक में हुई जहां मानसिक रूप से बीमार कैदियों को रखा जाता है। मंगलवार सुबह कुछ कैदी बैरक के अंदर लूडो खेल रहे थे, जबकि एक कैदी पास में सो रहा था। इसी दौरान एक सजायाफ्ता कैदी…

Read More

Vaibhav Suryavanshi’ नई दिल्ली। हर युवा क्रिकेटर का सपना होता है कि एक दिन वह भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहनकर देश का प्रतिनिधित्व करे। 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए यह सपना अब हकीकत बन चुका है। आयरलैंड के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज से पहले जब उन्हें पहली बार टीम इंडिया की आधिकारिक जर्सी सौंपी गई, तो वह अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख सके और भावुक हो गए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा 23 जून को सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय टीम की जर्सी पहनते हुए…

Read More

CG Crime News : महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। खल्लारी थाना क्षेत्र के रामखेड़ा झारा नाला के पास रेत में दबी एक युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव का आधा हिस्सा रेत के बाहर और आधा हिस्सा रेत में दबा हुआ मिला, जिसके बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने झारा नाला के पास रेत में किसी शव के पड़े होने की सूचना पुलिस को दी थी।…

Read More

रायपुर, 23 जून। रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में ग्रामीण रोजगार, आजीविका संवर्धन और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई। 125 दिनों के रोजगार की गारंटी कैबिनेट ने ‘विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) : वीबी-जी राम जी योजना छत्तीसगढ़’ के प्रारूप को स्वीकृति दी। इस योजना के तहत पात्र ग्रामीण परिवारों के वयस्क सदस्यों को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 125 दिनों के अकुशल श्रम आधारित रोजगार की वैधानिक गारंटी दी जाएगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इस योजना…

Read More

CG NEWS : बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के खर्वे गांव में पिछले तीन महीनों के दौरान हुई 8 लोगों की संदिग्ध मौतों के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने मुख्य आरोपी रामसहाय जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना गुनाह कबूल कर लिया है। प्रारंभिक जांच में मृतकों को जहरीली शराब पिलाकर मौत के घाट उतारने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, खर्वे गांव में बीते कुछ महीनों से लगातार लोगों की मौत हो रही थी। शुरुआत…

Read More

George Kurian’ नई दिल्ली। केंद्र सरकार में राज्य मंत्री रहे जॉर्ज कुरियन ने मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को इसकी आधिकारिक जानकारी जारी करते हुए बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक गलियारों में विभिन्न चर्चाएं शुरू हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, जॉर्ज कुरियन का राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो गया था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें दोबारा राज्यसभा के लिए उम्मीदवार नहीं बनाया, जिसके बाद उनके केंद्रीय मंत्री…

Read More