Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
BCCI रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए गर्व की बात है कि राज्य के तीन युवा खिलाड़ियों का चयन बीसीसीआई इमर्जिंग मेंस टूर्नामेंट के लिए किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ऑल इंडिया जूनियर चयन समिति और सीनियर चयन समिति द्वारा घोषित टीमों में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जगह बनाई है। घोषित टीमों के अनुसार, छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली बल्लेबाज वरुण सिंह भुई को इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है। वहीं, उभरते हुए खिलाड़ी मंयक वर्मा को इंडिया बी टीम में स्थान मिला है, जबकि आयुष पांडे को इंडिया डी टीम…
CG NEWS : रायपुर। प्रदेश में स्कूली पाठ्यपुस्तकों की कमी को लेकर बढ़ते विवाद के बीच निजी स्कूल संचालकों ने बड़ा फैसला लिया है। किताबों की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने और छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होने के विरोध में निजी स्कूलों ने 25 जून को छत्तीसगढ़ के सभी निजी स्कूल बंद रखने का ऐलान किया है। इस निर्णय से लाखों विद्यार्थियों और अभिभावकों पर असर पड़ने की संभावना है। निजी स्कूल प्रबंधन का कहना है कि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के बावजूद कई कक्षाओं की पाठ्यपुस्तकें अब तक छात्रों को उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। इससे शिक्षण कार्य बाधित…
CG NEWS : रायपुर। समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली छत्तीसगढ़ की जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. बुधरी ताती को प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें यह सम्मान प्रदान करते हुए आदिवासी समाज, विशेषकर महिलाओं के उत्थान और सशक्तीकरण के लिए किए गए उनके लंबे और समर्पित कार्यों की सराहना की। डॉ. बुधरी ताती ने वर्षों से बस्तर और आसपास के आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा, महिला जागरूकता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य किया है। उनके प्रयासों से हजारों आदिवासी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है,…
CG NEWS : अंबिकापुर। सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से बुधवार देर शाम 11 अपचारी बालकों के फरार होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। तेज बारिश और बिजली गुल होने का फायदा उठाकर बालकों ने खिड़की तोड़ दी और पीछे की दीवार फांदकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी, जिसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अंधेरे और अव्यवस्था का लाभ उठाते हुए संप्रेक्षण गृह में रह…
डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, कोरबा पूर्व में दिनांक 23.06.2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 73 वी पुण्य तिथि के अवसर पर मुख्य अभियंता संजीव कंसल एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश्वरी रावत एवं एल.एन. सूर्यवंशी के गरिमामय आतिथय में डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर संयुक्त रूप से पौधा रोपण कराकर भावभीनी श्रद्धांजली दी गई। इस अवसर पर मुख्य अभियंता कंसल ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. मुखर्जी जी ने देश की एकता और अखण्डता का जो पाठ पढ़ाया है वह सदैव हम सभी के लिए स्मरणीय रहेगा। वे भारत के महान नेता, स्वतंत्रता सेनानी,…
Lohagad Fort Murder Case नई दिल्ली। Lohagad Fort से सामने आए 26 वर्षीय केतन विशाल अग्रवाल की मौत के मामले में बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि यह हादसा नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या थी। इस मामले में पुलिस ने केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। जन्मदिन के दिन 400 फीट खाई में गिरने से मौत जानकारी के अनुसार, 18 जून को सिया गोयल के जन्मदिन के मौके पर केतन को Lohagad Fort ले जाया गया था। इसी दौरान वह…
CG Weather : रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से सक्रिय हो गया है। 22 जून को दंतेवाड़ा के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करने वाला मानसून महज 24 घंटों के भीतर राज्य के लगभग 75 प्रतिशत हिस्से तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में प्रदेशभर में व्यापक वर्षा की संभावना जताते हुए 27 जिलों के लिए बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून की प्रगति लगातार बनी हुई है और जल्द ही कोरिया, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही तथा कबीरधाम जिले के शेष हिस्सों में भी इसकी दस्तक होने की संभावना है। विभाग ने…
श्रीराम के अनन्य भक्त के रुप में संकटमोचक हनुमानजी शास्त्रों और पुराणों में वर्णित हैं। वे अष्ट चिरंजीवी देवताओं में गिने जाते हैं। नि:स्वार्थ भक्ति, पराक्रम, विद्या,गुण और चातुर्य से परिपूर्ण होने के कारण सर्वजन के प्रिय देवता हैं । चांपा नगर के प्रगैतिहासिक तथा 250 वर्ष पुरानी श्री जगन्नाथ बड़े मठ मंदिर में ज्येष्ठ मास के पवित्र अष्टम मंगल जिसे बड़ा मंगलवार कहा जाता हैं । इस मंदिर में भक्ति-भाव का अद्भुत दृश्य देखने को मिला । हाल के वर्षों से प्रारंभ हुई प्रति मंगलवार को सामूहिक रूप से सुंदरकांड, बजरंग बाण, हनुमान चालीसा के बाद महाआरती की गई…
बालकोनगर, 23 जून 2026। वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व योग दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर योग शिविर आयोजित किए। मितान भवन में आयोजित योगाभ्यास सत्र में बालको कर्मचारी, व्यावसायिक साझेदार तथा वेदांता स्किल स्कूल के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। इसके साथ ही कंपनी के सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के अंतर्गत संचालित वेदांता स्किल स्कूलों एवं नंद घरों में भी योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समुदाय में शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। योग दिवस के अवसर पर बालको के तीनों वेदांता…
भारतीय जनसंघ के दूरदर्शी संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी एवं अखंड भारत के संकल्पकर्ता, परम श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि (बलिदान दिवस) के पावन अवसर पर आज 23 जून 2026 को भाजपा कुदमुरा मण्डल के तौलीपाली ग्रामीण बूथ स्तर पर एक अत्यंत गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। *🟢 माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि:* कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित सभी राष्ट्रभक्तों ने डॉ. मुखर्जी जी के तैलचित्र पर पूरे आदर भाव से माल्यार्पण कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि समर्पित की। *🔴 संगोष्ठी एवं विचार विमर्श:* इस अवसर पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ.…
