Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
Horoscope मेष आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें. वृषभ आज धैर्य और समझदारी से काम लेना लाभदायक रहेगा. पुराने रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. किसी करीबी से अच्छी खबर मिल सकती है. मिथुन नए विचार और योजनाएं सफलता की ओर ले जाएंगी. विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है. किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. कर्क भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें. परिवार का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी रखें और पर्याप्त आराम करें.…
कोरबा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे *“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा”* अभियान के तहत थाना उरगा पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग प्रकरणों में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। *प्रकरण क्रमांक 01 – थाना उरगा अपराध क्रमांक 352/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस* दिनांक 06.06.2026 को प्रार्थिया संतोषी साहू द्वारा थाना उरगा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात चोर द्वारा उसके घर का ताला तोड़कर नगदी एवं आभूषण सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम…
कोरबा 21 जून 2026/ बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोरबा नगरीय क्षेत्र स्थित लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर कन्वेंशन हॉल में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंत्री श्री खुशवंत साहेब ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों के साथ विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा योग के महत्व और उससे होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी। उन्होंने सभी से योग…
रायपुर 21 जून 2026। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के सदस्य श्री विवेक गनोदवाले तथा प्रबंध निदेशकगण श्री एस.के. कटियार एवं श्री राजेश कुमार शुक्ला ने भाग लेकर स्वस्थ जीवन और संतुलित दिनचर्या का संदेश दिया। कार्यक्रम में विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया गया तथा नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया गया। पावर कंपनी मुख्यालय स्थित लोड डिस्पेच सेंटर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षक डॉ. आनंद भारतीय ने योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास करवाया। इसके पश्चात…
कोरबा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय रेडक्रास सोसायटी, कोरबा द्वारा शनिवार को अशोक वाटिका में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों एवं मॉर्निंग वॉक ग्रुप के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षक डॉ. आरती ने 45 मिनट तक विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग करते समय स्वयं में खो जाना ही वास्तविक योग है। कार्यक्रम का संचालन सीए राजेन्द्र अग्रवाल ने किया। मुख्य अतिथि एवं भारतीय रेडक्रास सोसायटी, कोरबा के चेयरमैन रामसिंह अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा…
रायपुर, 21 जून 2026/ अंतर्राराष्ट्रीय योग दिवस केे अवसर पर आज लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम में सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। योगाभ्यास में राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर.प्रसन्ना, विधिक सलाहकार श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे, उप सचिव सुश्री निधि साहू सहित लोकभवन के अधिकारी, कर्मचारी शामिल हुए। ईशा फाउंडेशन के योग प्रशिक्षक श्री रितेश प्रधान ने योग नमस्कार का अभ्यास कराया। वहीं योग आयोग के प्रशिक्षक श्री भोजराज साहू, श्री अशोक साहू, श्री धनश्री साहू, श्री दीनू राम साहू एवं श्री तुषार साहू ने योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया।
रायपुर, 21 जून 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। राज्यपाल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश का वाचन किया एवं सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि यह हर्ष का विषय है कि पूरा छत्तीसगढ़ इस ऐतिहासिक अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से स्वास्थ्य, संतुलन और सकारात्मकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचा रहा है। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखी और…
रायपुर। NEET-UG 2026 री-एग्जाम के दौरान छत्तीसगढ़ में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। राजधानी रायपुर के एक परीक्षा केंद्र में गलत जानकारी के चलते एक छात्र को परीक्षा से वंचित होना पड़ा, जिसके बाद मौके पर हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार, चौबे कॉलोनी स्थित मायाराम सुरजन शासकीय विद्यालय में एक छात्र को शुरुआती जांच के बाद अंदर प्रवेश दे दिया गया। लेकिन करीब 15 मिनट बाद उसे यह कहकर बाहर कर दिया गया कि उसका परीक्षा केंद्र कहीं और है। इस घटना के बाद छात्र और परिजनों ने स्कूल के बाहर नाराजगी जताई। प्रदेशभर में 45 हजार…
CG NEWS : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के मरवाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उषाढ़ में शनिवार दोपहर एक सनसनीखेज अपहरण की वारदात सामने आई है। बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक किराना व्यवसायी को उसके घर के सामने से ही अगवा कर लिया। पूरी घटना घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। परिजनों के सामने से उठा ले गए बदमाश मिली जानकारी के अनुसार, उषाढ़ निवासी किराना व्यवसायी गिरीश यादव शनिवार दोपहर अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान एक नीली बलेनो कार वहां आकर रुकी, जिसमें सवार दो हथियारबंद युवक…
कोरबा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे “12 साल बेमिसाल – विश्वास, विकास एवं जनकल्याण” अभियान के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा वृहद योग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर योग के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से योग को मिली वैश्विक पहचान : गोपाल मोदी इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी जी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर,…
