Author: News Editor

बालकोनगर, 22 जून 2026। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा सिविक सेंटर स्थित नवनिर्मित जुबली पार्क का निर्माण किया गया है। कंपनी द्वारा विकसित यह पार्क सभी आयु वर्ग के लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। पार्क में बच्चों के लिए आधुनिक एवं सुरक्षित खेल उपकरण, कसरत करने के लिए विभिन्न उपकरण, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष बैठक एवं विश्राम क्षेत्र, योग एवं ध्यान के लिए समर्पित योगा प्लेटफॉर्म तथा स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आकर्षक वॉकिंग ट्रैक विकसित किया गया है। हरियाली, सौंदर्यीकरण एवं आरामदायक सुविधाओं से युक्त यह पार्क समुदाय…

Read More

कोरबा। विश्व योग दिवस के अवसर पर आकृति महिला समिति, सेंट्रल वर्कशॉप-स्टोर्स द्वारा सीडब्ल्यूएस हाउस में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को योग के महत्व और नियमित अभ्यास से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। अध्यक्ष नम्रता द्विवेदी ने कहा कि योग से मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। इस दौरान प्रशिक्षित योग शिक्षक ने अनुलोम-विलोम, भ्रामरी व ध्यान सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया।

Read More

कोरबा, 22 जून 2026/ जिले में शासकीय कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के मामलों में लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कुणाल दुदावत ने तहसील कार्यालय कटघोरा में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 श्रीमती मंजू कृष्णा धिरही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं दण्डाधिकारी कटघोरा के समक्ष एक शिकायत प्रस्तुत की गई थी, जिसमें तहसील कार्यालय कटघोरा में नक़ल जारी करने के एवज में आवेदक श्री किशन कुमार से अवैध राशि की…

Read More

रायपुर, 22 जून। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक अमले में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए राजस्व विभाग के करीब एक दर्जन तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नत किया है। इस फैसले को राज्य प्रशासन में बड़ा फेरबदल माना जा रहा है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पदोन्नत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए विभिन्न जिलों में पदस्थापना भी दी गई है। सरकार ने इन अधिकारियों को प्रशासनिक कार्यों में अधिक प्रभावी भूमिका निभाने के लिए नई जिम्मेदारी सौंपी है। प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती सरकार का मानना है कि इस पदोन्नति से जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली और…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश और परीक्षा नियमों में बड़े बदलाव किए हैं। नए नियमों के तहत अब 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। साथ ही बिना अपार आईडी के किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 31 जुलाई तक एडमिशन का मौका मंडल के अनुसार, कक्षा 9वीं से 12वीं तक नियमित प्रवेश प्रक्रिया 16 जून से शुरू होकर 31 जुलाई 2026 तक चलेगी। विशेष परिस्थितियों में मंडल सचिव की अनुमति से 17 अगस्त तक प्रवेश दिया जा सकेगा। वहीं, कक्षा 9वीं…

Read More

Chhattisgarh News : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में बड़ा बदलाव करते हुए राशन वितरण की OTP आधारित व्यवस्था को पूरी तरह खत्म कर दिया है। अब राज्य के राशन कार्डधारकों को केवल बायोमेट्रिक सत्यापन यानी अंगूठे के निशान के जरिए ही राशन मिलेगा। खाद्य संचालनालय द्वारा जारी नए निर्देशों के अनुसार, राशन दुकानों में अब OTP के माध्यम से चावल या अन्य खाद्यान्न का वितरण नहीं किया जाएगा। जिला खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले राशन दुकान संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी और उनका लाइसेंस भी निरस्त किया…

Read More

कोरबा। जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रलिया मेन सड़क, उमेंदीभांठा के पास देर रात एक हिट एंड रन का मामला सामने आया है। एक तेज रफ्तार कार चला रहे नाबालिग चालक ने सामने से आ रही डॉक्टर की कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में जिला अस्पताल कोरबा में पदस्थ एमबीबीएस सर्जन डॉ. शक्ति डिक्सेना गंभीर रूप से घायल हो गए। जोरदार टक्कर से एयरबैग खुला, कई जगह फ्रैक्चर घटना रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। डॉ. शक्ति डिक्सेना हरदीबाजार स्थित अपने घर से खाना खाकर जमनीपाली दर्री स्थित निवास लौट रहे थे।…

Read More

कोरबा। जिले में दमऊधारा मार्ग पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक्टिवा सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। यह हादसा उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिलकेजा के पास आमापाली गांव के समीप हुआ। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। तेज टक्कर से उछलकर दूर जा गिरा युवक जानकारी के अनुसार, हादसा सक्ती मुख्य मार्ग पर तिलकेजा और आमापाली गांव के बीच हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक्टिवा सवार युवक कोरबा की ओर से…

Read More

जयपुर के बिंदायका राजकीय स्कूल में आयोजित NEET री-एग्जाम के दौरान एक परीक्षार्थी के पास मोबाइल मिलने का मामला सामने आया है. सूचना मिलते ही डीसीपी प्रशांत किरण और अन्य पुलिस अधिकारी परीक्षा केंद्र पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार परीक्षार्थी की पहचान गुर्जर की थड़ी निवासी हिमांशी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से करीब 10 मिनट पहले पहुंची थी. महिला वीक्षक को शक होने पर शाम करीब 5 बजे उसकी तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान शर्ट के अंदर छिपाकर रखा गया…

Read More

CG NEWS : जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम बोडसरा से एक बेहद शर्मनाक और चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां स्थित एक स्कूल परिसर में कथित आपत्तिजनक कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, यह वीडियो स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बनाया गया है, जो अब विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल रहा है। वीडियो के वायरल होते ही ग्रामीणों, अभिभावकों और सामाजिक संगठनों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। जांजगीर चांपा पुलिस को…

Read More