Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के नागरिकों तक शासकीय योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान की शुरुआत की है। इस महत्वाकांक्षी अभियान के तहत राज्य के 23 जिलों में 31 प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं का संतृप्तिकरण किया जाएगा, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जा सके। सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इसके लिए प्रशासनिक अमला गांव-गांव और शहरों के वार्डों तक पहुंचकर पात्र हितग्राहियों की पहचान करेगा तथा उन्हें विभिन्न योजनाओं से जोड़ेगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य,…
CG News : बिलासपुर/रायपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों और उनके परिजनों के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ी राहत प्रदान की है। परीक्षा के दौरान बढ़ने वाली यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 10 प्रमुख ट्रेनों में कुल 40 अतिरिक्त जनरल कोच लगाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही विशेष मेमू (MEMU) ट्रेनों के संचालन की भी व्यवस्था की गई है, ताकि परीक्षार्थियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, NEET परीक्षा के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से…
Baloda Bazar Violence Updates : नई दिल्ली/बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। शीर्ष अदालत ने मामले से जुड़ी विशेष अनुमति याचिका (SLP) पर सुनवाई करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। साथ ही मामले की अगली सुनवाई के लिए 17 जुलाई की तारीख तय की गई है। सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से मामले से जुड़े विभिन्न कानूनी और तथ्यात्मक पहलुओं को उठाया गया। प्रारंभिक सुनवाई के बाद अदालत ने राज्य सरकार का पक्ष जानना…
जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) अंतर्गत आवास प्लस 2024 सर्वे के तहत स्थायी प्रतीक्षा सूची (PWL) तैयार करने की प्रक्रिया में शासन द्वारा निर्धारित निष्कासन मापदंडों का पालन किया जाएगा। नवीनतम एसओपी के अनुसार ग्राम सभाओं में परिवारों का सत्यापन 12 निष्कासन एक्सक्लूजन क्राइटेरिया मापदंडों के आधार पर किया जाएगा, जिससे केवल वास्तविक जरूरतमंद और आवासविहीन परिवारों को ही योजना का लाभ मिल सके। निष्कासन मापदंडों के अनुसार पहला मापदंड पक्की छत और पक्की दीवार वाले घर में रहने वाले परिवार, दूसरा मापदंड दो या उससे अधिक कमरों वाले घरों में रहने वाले परिवार, तीसरा मापदंड मोटर चलित तीन या…
जिला जांजगीर-चांपा के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रों में आबकारी एक्ट, नारकोटिक्स एक्ट एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत जप्त एवं राजसात किए गए कुल 64 वाहनों (01 साइकिल, 01 ऑटो, 58 मोटरसाइकिल एवं 04 चार पहिया वाहन) तथा 01 लॉट (कुल 10 मोटरसाइकिल) की सार्वजनिक नीलामी दिनांक 17 जून 2026 को पुलिस लाइन जांजगीर में संपन्न हुई। नीलामी प्रक्रिया में कुल 07 बोलीकर्ताओं ने अंतिम रूप से भाग लिया। नीलामी से ₹9.24 लाख से अधिक की आय प्राप्त संपूर्ण नीलामी प्रक्रिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप की अध्यक्षता एवं गठित समिति की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता के साथ आयोजित…
ट्रेन से उतरकर चांपा रेलवे स्टेशन के बाहर सो रहे युवक का मोबाइल चोरी करने वाले थाना चांपा के सूचीबद्ध गुंडा बदमाश को पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी गया 24,499 रुपये कीमत का वीवो मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। क्या है पूरा मामला दिनांक 18.06.2026 को प्रार्थी रोशन विश्वकर्मा निवासी फरसवानी, थाना उरगा ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रात में रायगढ़ से ट्रेन से चांपा पहुंचा। रात्रि होने के कारण वह रेलवे स्टेशन के बाहर बैठे- बैठे सो गया। सुबह करीब 4 बजे…
घटना का विवरण दिनांक 17.06.2026 को पीड़िता ने थाना बिर्रा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी राजेश चन्द्रा द्वारा सूनेपन का फायदा उठाकर जबरदस्ती छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता के विरोध करने व चिल्लाने पर आरोपी वाहा से भाग गया। मामले की सूचना पर तत्काल FIR, गिरफ्तारी पीड़िता के आवेदन पर थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 81/2026 धारा 74 BNS पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में मामले में थाना बिर्रा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश चन्द्रा निवासी बोरसी, को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार…
CG NEWS : रायपुर। प्रदेश की सरकारी शराब दुकानों में निर्धारित कीमत से अधिक दर पर शराब बिक्री की लगातार मिल रही शिकायतों के बीच आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय जांच में शिकायतें सही पाए जाने के बाद तीन आबकारी उप निरीक्षकों (सब इंस्पेक्टर) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं मामले में संबंधित जिलों के पांच आबकारी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। जानकारी के अनुसार, शराब दुकानों में ओवररेटिंग की शिकायतों की सत्यता जांचने के लिए आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने विशेष अभियान चलाया। इस…
CG Train Cancelled : रायपुर। रेल यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास और आवश्यक तकनीकी कार्यों के चलते छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव और कुछ को निर्धारित स्टेशनों से पहले ही समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। रेलवे के इस फैसले का असर हजारों यात्रियों पर पड़ने वाला है, जो आगामी दिनों में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे…
CG CRIME : कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक महिला के साथ उसके ही पति द्वारा कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गए हैं। जानकारी के अनुसार, आरोपी पति ने अपनी पत्नी पर घर छोड़कर जाने का आरोप लगाते हुए उसके साथ बेरहमी की। आरोप है कि उसने महिला के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और उसके साथ मारपीट की। महिला…
