Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
रायपुर 19 जून 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। प्रधानमंत्री के 12 वर्षों के कार्यकाल में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। यह बात प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में कही। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा डीबीटी के माध्यम से प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका सीधा…
रायपुर, 19 जून 2026/संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के परिणाम में छत्तीसगढ़ के ट्राइबल यूथ हॉस्टल ने शानदार प्रदर्शन किया है। नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में रहकर तैयारी करने वाले 13 अभ्यर्थियों ने यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा पास कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इनमें अधिकांश विद्यार्थी जनजातीय, ग्रामीण और सामाजिक रूप से वंचित वर्गों से हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और आदिमजाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति की प्रतिभा, मेहनत…
रायपुर, 19 जून 2026/किसानों के हित में केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए चना, मसूर और सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी की अवधि 15 दिन बढ़ा दी है। प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम आशा) के तहत प्राइस सपोर्ट स्कीम में लिया गया यह निर्णय किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह फैसला केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित राज्यों के कृषि मंत्रियों की उच्चस्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में लिया गया। बैठक में छत्तीसगढ़ की ओर से कृषि मंत्री…
रायपुर 19 जून 2026/छत्तीसगढ़ की धान खरीदी व्यवस्था के अध्ययन करने आए महाराष्ट्र सरकार के विधायक प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के दल ने कहा कि यहां के धान खरीदी मॉडल का विस्तृत रूप से अध्ययन कर इस पूरी प्रणाली को महाराष्ट्र सरकार को भी अपनाने के लिए सुझाव देंगे। विधायक दल समिति के अध्यक्ष डॉ परिणय फुके ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धान खरीदी व्यवस्था की इस प्रणाली को अपनाने के लिए सरकार को भी रिपोर्ट सौपेंगे। छत्तीसगढ़ की धान खरीदी वास्तव में किसान हितैषी है। प्रतिनिधियों ने किसानों के पंजीयन से लेकर विक्रय तक की व्यवस्थाएं जैसे ऑनलाईन टोकन व्यवस्था,…
Horoscope : मेष आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। कामकाज के दबाव के बीच भी आप अपने लक्ष्य पूरे करने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में कोई नई डील आगे बढ़ सकती है, लेकिन जल्दबाजी से बचें। परिवार में किसी बात को लेकर हल्की बहस हो सकती है, इसलिए शांत रहना बेहतर रहेगा। वृषभ आज परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा जिससे मानसिक सुकून मिलेगा। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार के संकेत हैं। सेहत को लेकर…
Gold-Silver Price Update : नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों और खरीदारों के लिए राहत भरी खबर यह है कि कीमती धातुओं के दाम लगातार नीचे आ रहे हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 19 जून को चांदी की कीमत में ₹9,209 प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद इसका भाव घटकर ₹2.31 लाख प्रति किलो रह गया है। इससे पहले चांदी की कीमत करीब ₹2.40 लाख प्रति किलोग्राम थी। जून महीने में अब तक चांदी के दाम में कुल मिलाकर लगभग…
CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। नाले में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही हादसे में दो घरों के चिराग बुझ जाने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे अपने दोस्तों के साथ नाले में नहाने गए थे। नहाने के दौरान वे गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूबने लगे। आसपास मौजूद बच्चों ने शोर मचाया,…
रायपुर, 18 जून 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार श्री संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ योग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति अधिसूचना दिनांक 25 अप्रैल 2017 तथा योग आयोग नियम-2017 के प्रावधानों के तहत की गई है। अध्यक्ष का कार्यकाल योग आयोग नियम, 2017 की कंडिका-6 (3) के अनुसार अथवा आगामी आदेश पर्यन्त जो भी पहले हो, के लिए होगा। यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा (आयुष) विभाग द्वारा राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है।
रायपुर, 18 जून 2026/ छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय (महानदी भवन) में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग सह संचालन समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने कड़े निर्देश दिए हैं कि राज्य की सभी शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं में कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को योजना के तहत अनिवार्य रूप से गरम भोजन और पूरक पोषण प्रदान किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट किया कि स्कूलों में योजना के संचालन की लगातार जमीनी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें और भोजन पकाने…
CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के नागरिकों तक शासकीय योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान की शुरुआत की है। इस महत्वाकांक्षी अभियान के तहत राज्य के 23 जिलों में 31 प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं का संतृप्तिकरण किया जाएगा, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जा सके। सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इसके लिए प्रशासनिक अमला गांव-गांव और शहरों के वार्डों तक पहुंचकर पात्र हितग्राहियों की पहचान करेगा तथा उन्हें विभिन्न योजनाओं से जोड़ेगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य,…
