Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: News Editor
Ration Card रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन प्राप्त करने वाले हितग्राहियों के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) अब बेहद जरूरी हो गई है। खाद्य विभाग द्वारा पात्र लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करने और पारदर्शी वितरण व्यवस्था लागू करने के लिए प्रदेशभर में ई-केवाईसी अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि अभियान की धीमी प्रगति के कारण अब भी बड़ी संख्या में हितग्राही इस प्रक्रिया से वंचित हैं, जिससे उन्हें राशन प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खाद्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 82 लाख से अधिक राशन कार्डधारी परिवार पंजीकृत हैं। इनमें…
CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने बड़ा निर्णय लिया है। कनिष्ठ सचिवालय सहायक (ग्रेड-3) के 145 रिक्त पदों पर नई भर्ती के बजाय सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संविदा के आधार पर नियुक्त किया जाएगा। विभाग ने इसके लिए भर्ती प्रक्रिया और पात्रता संबंधी दिशा-निर्देश भी तय कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार मंत्रालय में लंबे समय से कनिष्ठ संवर्ग के कर्मचारियों की कमी बनी हुई है। इससे विभिन्न विभागों में फाइलों के निपटारे और प्रशासनिक कार्यों पर असर पड़ रहा था। रिक्त पदों को भरने के लिए…
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले स्थित दीपका ओपनकास्ट खदान से एक बड़े और संगठित ‘कोयला ग्रेड स्लिपेज घोटाले’ का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। आरटीआई कार्यकर्ता जितेंद्र कुमार साहू द्वारा जुटाए गए दस्तावेजों के आधार पर इस मामले की शिकायत सर्वोच्च न्यायालय, प्रधानमंत्री कार्यालय, प्रवर्तन निदेशालय (ED) और सीबीआई को भेजी गई है, जिससे प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। शिकायत के अनुसार, कोल इंडिया, एसईसीएल और सीएमपीडीआईएल के अधिकारियों की कथित मिलीभगत से कोयले का उच्च ग्रेड (G11) दिखाकर उपभोक्ताओं से भुगतान लिया जाता है, जबकि गंतव्य तक पहुंचने पर थर्ड पार्टी एजेंसियों के जरिए कागजों में इसकी गुणवत्ता…
CG NEWS : जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक एसडीओ को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अधिकारी ने मनरेगा कार्य का भुगतान जारी करने के बदले रिश्वत की मांग की थी। कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद पूरे मामले की चर्चा तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कपरोल में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों का भुगतान पिछले छह महीनों से लंबित था। आरोप है कि संबंधित एसडीओ संजय दिवाकर ने भुगतान प्रक्रिया को…
CG NEWS : बस्तर। मानसून की दस्तक के साथ ही बस्तर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान और कोटमसर गुफा को पर्यटकों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने लगातार हो रही बारिश, उफनते नालों और संभावित भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के खतरे को देखते हुए यह निर्णय लिया है। यह प्रतिबंध 1 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। वन विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार बारिश के मौसम में कांगेर घाटी क्षेत्र के कई मार्ग फिसलन भरे और जोखिमपूर्ण हो जाते हैं। भारी वर्षा के दौरान नालों और जलधाराओं का जलस्तर अचानक…
CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में हाथियों और उनके शावकों की मौत का सिलसिला चिंता का विषय बनता जा रहा है। पिछले 25 दिनों के भीतर प्रदेश में चार हाथी शावकों की मौत दर्ज की गई है, जबकि बीते छह महीनों में मृत शावकों की संख्या बढ़कर 10 तक पहुंच गई है। लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने वन्यजीव संरक्षण की व्यवस्थाओं और वन विभाग की निगरानी प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वन विभाग की ओर से हाथियों की सुरक्षा के लिए ड्रोन निगरानी, विशेष गश्त, ट्रैकिंग और अलर्ट सिस्टम जैसे कई उपाय किए जाने का दावा…
Nitin Gadkari’ रायपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जुलाई के पहले सप्ताह में छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार वे रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर परियोजना के निर्माण कार्यों का जायजा लेने सड़क मार्ग से यात्रा करेंगे और विभिन्न हिस्सों में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री रायपुर से विशाखापट्टनम तक सड़क मार्ग से यात्रा करते हुए कॉरिडोर के निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा के अनुरूप हो रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़े कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की भी जानकारी ली जाएगी। **कोरबा…
पेरिस/नई दिल्ली। Narendra Modi बुधवार देर रात (भारतीय समय अनुसार) फ्रांस की राजधानी Paris पहुंचे, जहां होटल के बाहर भारतीय मूल के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी ने लोगों से मुलाकात की, हाथ मिलाया और बच्चों को स्नेह भी दिया। Vivatech 2026 में होंगे शामिल पीएम मोदी गुरुवार को यूरोप के सबसे बड़े तकनीकी आयोजनों में से एक VivaTech में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron भी मौजूद रहेंगे। Vivatech में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), स्टार्टअप, डिजिटल टेक्नोलॉजी, साइबर सुरक्षा, ग्रीन टेक्नोलॉजी और रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों में नई खोजों और इनोवेशन पर चर्चा…
Bhupesh Baghel’ भिलाई। महादेव सट्टा ऐप के कथित संचालक सौरभ चंद्राकर के इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़े एक कथित चैट स्क्रीनशॉट के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद गहरा गया है। मामले में शिकायत मिलने पर भिलाई-3 पुलिस ने दो यूट्यूबर्स के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वायरल सामग्री को पूरी तरह फर्जी बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई है और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हुआ, जिसमें महादेव सट्टा ऐप से जुड़े कथित इंस्टाग्राम अकाउंट और पूर्व…
महिला आरक्षण बिल : नई दिल्ली। देश की राजनीति में पिछले दो हफ्तों में आए बड़े बदलाव ने संसद के समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं। अब इन घटनाक्रमों का सीधा असर आगामी मानसून सत्र में देखने को मिल सकता है, जहां केंद्र की एनडीए सरकार महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन बिल को पास कराने की तैयारी में जुटी है। पहले क्यों अटका था बिल? गौरतलब है कि अप्रैल महीने में विपक्ष की एकजुटता के चलते यह महत्वपूर्ण बिल लोकसभा में महज 54 वोटों से पास नहीं हो सका था। लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके…
