Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : 1 अक्टूबर तक नहीं कर सकेंगे कांगेर घाटी की सैर, प्रशासन ने जारी किया आदेश

    June 18, 2026

    CG NEWS : जंगलों में खतरे की घंटी, आधे साल में 10 हाथी शावकों की मौत से मचा हड़कंप

    June 18, 2026

    जुलाई में छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं Nitin Gadkari, इकोनॉमिक कॉरिडोर परियोजना का लेंगे जायजा

    June 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 18
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » महिला आरक्षण बिल : अप्रैल में अटका था बिल, अब पास कराने की तैयारी तेज
    Featured

    महिला आरक्षण बिल : अप्रैल में अटका था बिल, अब पास कराने की तैयारी तेज

    News EditorBy News EditorJune 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    महिला आरक्षण बिल : नई दिल्ली। देश की राजनीति में पिछले दो हफ्तों में आए बड़े बदलाव ने संसद के समीकरण पूरी तरह बदल दिए हैं। अब इन घटनाक्रमों का सीधा असर आगामी मानसून सत्र में देखने को मिल सकता है, जहां केंद्र की एनडीए सरकार महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन बिल को पास कराने की तैयारी में जुटी है।

    पहले क्यों अटका था बिल?

    गौरतलब है कि अप्रैल महीने में विपक्ष की एकजुटता के चलते यह महत्वपूर्ण बिल लोकसभा में महज 54 वोटों से पास नहीं हो सका था। लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं और सरकार पहले से कहीं ज्यादा मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।

    टीएमसी में बगावत से बदली तस्वीर

    इस सियासी बदलाव की सबसे बड़ी वजह पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में आई बड़ी बगावत मानी जा रही है। पार्टी के 28 में से 20 सांसदों ने अलग होकर ‘नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया’ (एनसीपीआई) का गठन कर लिया है, जो अब भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए का समर्थन कर सकती है।

    महाराष्ट्र में भी सियासी हलचल

    बंगाल के साथ-साथ महाराष्ट्र की राजनीति में भी उथल-पुथल जारी है। उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना के 9 में से 6 सांसदों के एकनाथ शिंदे गुट के साथ जाने की संभावना जताई जा रही है। इससे भी एनडीए को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है।

    लोकसभा का नया गणित समझिए

    लोकसभा की कुल 543 सीटों में से फिलहाल 3 सीटें खाली हैं। ऐसे में दो-तिहाई बहुमत के लिए 360 सांसदों का समर्थन जरूरी है। मौजूदा स्थिति में एनडीए के पास करीब 318 सांसद हैं, जबकि विपक्ष के पास 184 और अन्य दलों के पास 38 सांसद हैं।

    टीएमसी के 20 बागी और शिवसेना के 6 संभावित बागी सांसदों के समर्थन से एनडीए की कमी घटकर केवल 28 वोट रह जाती है।

    डीएमके का रुख बना ‘गेम चेंजर’

    राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी डीएमके ने कांग्रेस से दूरी बना ली है। अगर डीएमके के 22 सांसद एनडीए का समर्थन करते हैं, तो यह आंकड़ा 348 तक पहुंच सकता है और बहुमत के लिए सिर्फ 6 वोट की जरूरत रह जाएगी।

    राज्यसभा में भी समीकरण बदलने की संभावना

    राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत के लिए 164 सांसदों का समर्थन जरूरी है। फिलहाल एनडीए के पास 150 सदस्य हैं। डीएमके के संभावित समर्थन से यह आंकड़ा 158 तक पहुंच सकता है, जिससे सरकार बहुमत के बेहद करीब आ जाएगी।

    यदि एनडीए संसद के दोनों सदनों में जरूरी समर्थन जुटाने में सफल रहती है, तो मानसून सत्र में न केवल परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पास हो सकता है, बल्कि ‘एक देश, एक चुनाव’ जैसे बड़े राजनीतिक फैसलों का रास्ता भी साफ हो जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : 1 अक्टूबर तक नहीं कर सकेंगे कांगेर घाटी की सैर, प्रशासन ने जारी किया आदेश

    June 18, 2026

    CG NEWS : जंगलों में खतरे की घंटी, आधे साल में 10 हाथी शावकों की मौत से मचा हड़कंप

    June 18, 2026

    जुलाई में छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं Nitin Gadkari, इकोनॉमिक कॉरिडोर परियोजना का लेंगे जायजा

    June 18, 2026

    VivaTech 2026 में भारत की ताकत दिखाएंगे पीएम मोदी

    June 18, 2026

    Bhupesh Baghel’ वायरल स्क्रीनशॉट बना मुसीबत, भूपेश चैट केस में दो यूट्यूबर आरोपी फंसे

    June 18, 2026

    CG NEWS : नकली सीन का खौफनाक अंत’ रील बनाते समय गई जान, रिकॉर्ड हुआ पूरा घटनाक्रम

    June 18, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    CG NEWS : 1 अक्टूबर तक नहीं कर सकेंगे कांगेर घाटी की सैर, प्रशासन ने जारी किया आदेश

    June 18, 2026

    CG NEWS : जंगलों में खतरे की घंटी, आधे साल में 10 हाथी शावकों की मौत से मचा हड़कंप

    June 18, 2026

    जुलाई में छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं Nitin Gadkari, इकोनॉमिक कॉरिडोर परियोजना का लेंगे जायजा

    June 18, 2026

    VivaTech 2026 में भारत की ताकत दिखाएंगे पीएम मोदी

    June 18, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.