Author: News Editor

CG NEWS : गरियाबंद। बंदियों की सुरक्षा को खतरा देखते हुए गरियाबंद जिला प्रशासन ने जिला जेल के 200 मीटर की परिधि को ‘नो ड्रोन फ्लाई जोन’ घोषित किया है. कलेक्टर भगवान सिंह उइके के धारा 188 लागू करने के साथ ही अब कोई भी जिला जेल के इर्द-गिर्द ड्रोन नहीं उड़ा सकता है. जिला प्रशासन ने बंदियों की सुरक्षा, संवेदनशीलता और कानून व्यवस्था के लिहाज से यह आदेश जारी किया है.

Read More

PM Modi’ ब्रातिस्लावा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो देशों के विदेश दौरे के दूसरे चरण में रविवार देर रात स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा पहुंचे। भारतीय समयानुसार रात 2:18 बजे उनके विमान के उतरने पर स्लोवाकिया के विदेश और यूरोपीय मामलों के मंत्री जुराय ब्लानार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी का पारंपरिक स्लोवाक रीति-रिवाज के अनुसार ब्रेड और नमक भेंट कर अभिनंदन किया गया। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा कई मायनों में ऐतिहासिक माना जा रहा है। यह पहली बार है जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री स्लोवाकिया की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचा है। इस यात्रा से दोनों…

Read More

मेष राशि 15 जून का दिन मेष राशि वालों के लिए सकारात्मक सोच बनाए रखने का संकेत दे रहा है. अपने दीर्घकालिक लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित रखें. काम का अत्यधिक दबाव लेने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, इसलिए वर्क-लाइफ बैलेंस बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. तनाव से दूरी बनाकर रखें. वृषभ राशि वृषभ राशि के जातकों के लिए 15 जून नई शुरुआत का अवसर लेकर आ सकता है. स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार लें. प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ने की संभावना है. कुछ अप्रत्याशित चुनौतियां सामने…

Read More

High Court Holiday : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का लगभग एक माह लंबा ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त हो गया है। सोमवार 15 जून से हाईकोर्ट की सभी खंडपीठों और एकलपीठों में नियमित सुनवाई फिर से शुरू हो गई है। अवकाश समाप्त होने के साथ ही न्यायालय की सामान्य कार्यप्रणाली बहाल हो गई है, जिससे लंबित मामलों की सुनवाई को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हाईकोर्ट प्रशासन द्वारा आगामी सप्ताह की कॉज लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इसके बाद अधिवक्ता और पक्षकार नियमित रूप से अदालत में उपस्थित होकर अपने-अपने मामलों की पैरवी कर सकेंगे। न्यायिक कार्यों के…

Read More

Mobile Emergency Alert Update : नई दिल्ली। देशभर के मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव सामने आया है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) की एडवाइजरी के बाद मोबाइल फोन पर भेजे जाने वाले इमरजेंसी अलर्ट की सेल ब्रॉडकास्ट (CB) सेवा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। इस फैसले के बाद फिलहाल लोगों के मोबाइल फोन पर आपदा या आपातकालीन स्थिति से संबंधित अलर्ट संदेश और चेतावनी ध्वनि प्राप्त नहीं होगी। अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को जारी की गई एडवाइजरी के बाद संबंधित विभागों और दूरसंचार एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। शनिवार को अधिकारियों ने इस…

Read More

कोरबा।* प्रेस क्लब कोरबा के चुनाव में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। चुनाव परिणामों के अनुसार *नौशाद खान* को अध्यक्ष चुना गया है। वहीं *राजकुमार शाह* को उपाध्यक्ष, *दिनेश राज* को सचिव, *हरिश तिवारी* को सह सचिव तथा *दुर्गेश श्रीवास्तव* को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा वरिष्ठ सदस्य *कमलेश यादव* को संरक्षक नियुक्त किया गया है। नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को पत्रकारों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है। प्रेस क्लब की नई टीम ने पत्रकार हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकारिता के मानकों को…

Read More

CG NEWS : रायगढ़। रायगढ़ जिला जेल में एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान संजय बघेल के रूप में हुई है। घटना के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। खास बात यह है कि पिछले दो महीनों के भीतर जेल में कैदी की मौत का यह दूसरा मामला है, जिससे जेल प्रबंधन को लेकर चिंताएं और बढ़ गई हैं। जानकारी के अनुसार, संजय बघेल की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे…

Read More

कई जगह इलाज करा कर निराश हो चुके लोगों के लिए आयुर्वेद एक नई उम्मीद बनकर उभरा है। कोरबा में एक बार फिर आयुर्वेद के चमत्कार ने सबको चौंका दिया है। जहाँ पीडब्ल्यूडि कालोनी निवासी राजमणि सोंठीया के पुरे परिवार ने आयुर्वेदिक उपचार से पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया है। राजमणि सोंठीया ने बताया की उनके पुत्र को बीते लंबे समय से साईनस संबंधी समस्या थी जिनके कारण उसे साँस लेने में परेशानी होती थी और थकान महसूस होती थी हमेशा सर्दी बनी रहती थी। रायपुर, बिलासपुर कई जगह इलाज कराया पर कोई लाभ नहीं हुआ डॉक्टरों ने ऑपरेशन कराने…

Read More

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गए चार एयर कंडीशनर, दो सीलिंग फैन तथा घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-11Z E-1377 बरामद किया गया। विवरण प्रार्थी राहुल अग्रवाल निवासी झलमला रोड नरियरा, ने थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपने निर्माणाधीन मकान में फिटिंग के लिए 17 एयर कंडीशनर और 4 सीलिंग फैन सुरक्षित रखे थे। 31 मई की सुबह काम करने वाले विकास ने सूचना दी कि कमरे का ताला टूटा हुआ है, जाकर देखने पर चार AC और दो सीलिंग फैन गायब मिले। अज्ञात चोर ताला तोड़कर लगभग 1.30 लाख रुपये का…

Read More

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य में प्रैक्टिस या नौकरी करने के इच्छुक डॉक्टरों के लिए अब छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल में अलग से पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) कराना अनिवार्य नहीं होगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी नई अधिसूचना के तहत देश के किसी भी राज्य में पंजीकृत डॉक्टर अब सीधे छत्तीसगढ़ में सेवाएं दे सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग के सचिव के नाम से जारी अधिसूचना में इस नियम परिवर्तन की जानकारी दी गई है। सरकार का मानना है कि इस फैसले से राज्य में विशेषज्ञ और…

Read More