Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Editor
कोरबा 15 जून 2026/ जय चंदईपाठ आदिवासी मछुआ सहकारी समिति मर्यादित सतरेंगा पंजीयन क्रमांक 163 के संचालक मंडल निर्वाचन हेतु 15 जून को निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। रिटर्निंग अधिकारी एल.एन.जायसवाल द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 22 जून को दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक नामांकन पत्र स्वीकार किये जायेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 23 जून को 12 बजे से की जायेगी। 24 जून को नामांकन पत्रों की वापसी उपरांत 29 जून 2026 को विशेष साधारण सभा आयोजित होगी जिसमें मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी।
कोरबा, 15 जून 2026/ शासन की जनहितकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आमजनों तक समय पर पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सशक्त माध्यम बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों और मांगों पर जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जा रहा है। कोरबा जिले में अब तक ’राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन, खाद्य, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 505 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 142 से अधिक आवेदनों का सफलतापूर्वक निराकरण कर संबंधित आवेदकों…
कोरबा 15 जून 2026/ उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज भारतमाला परियोजना के तहत उरगा से बिलासपुर, उरगा से चांपा तथा उरगा से पत्थलगांव तक निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यों का जायजा किया। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि उरगा-चांपा मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि उरगा-बिलासपुर मार्ग का लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं उरगा-पत्थलगांव मार्ग का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है।
Roshan Anand Bail News : पटना। बिहार के चर्चित कोचिंग संस्थान ‘ज्ञान बिंदु GS एकेडमी’ के संचालक रोशन आनंद को बड़ी राहत मिली है। पटना सिविल कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब उनके छोटे भाई प्रिंस यादव की नेपाल के एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जमानत मिलने के बाद रोशन आनंद आज सहरसा पहुंचकर अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। रोशन आनंद पिछले दिनों कोचिंग विवाद से जुड़े एक मामले में जेल में बंद थे। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 समेत अन्य…
कोरबा पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों के त्वरित निराकरण एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस सहायता केंद्र मानिकपुर क्षेत्र में घटित हत्या के गंभीर प्रकरण में पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी शुभम सिंह बघेल निवासी साकेत कॉलोनी जमनीपाली द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 06-07 जून 2026 की दरमियानी रात उसके परिचित चन्द्रमणि रात्रे उर्फ दादू को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की नीयत से बोलेरो वाहन से गंभीर चोट पहुंचाई गई थी, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।…
Korba News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत में सोमवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब भ्रष्टाचार और कथित कमीशनखोरी के विरोध में जनपद सदस्यों और जनप्रतिनिधियों ने जनपद पंचायत कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। इस कार्रवाई के चलते कार्यालय में मौजूद कई अधिकारी और कर्मचारी अंदर ही फंस गए, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, जनपद पंचायत क्षेत्र के कई निर्वाचित जनप्रतिनिधि लंबे समय से विकास कार्यों में कथित कमीशनखोरी और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जता रहे…
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष Shiv Balak Singh Tomar पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने स्टील रॉड से ताबड़तोड़ वार कर उनके दोनों पैर (घुटने के नीचे) तोड़ दिए। गंभीर रूप से घायल नेता को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बातचीत के बहाने गाड़ी में बिठाया, फिर हमला जानकारी के अनुसार, बालको नगर क्षेत्र के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव बालक तोमर का जिला पंचायत सदस्य Razzak Ali के…
जांजगीर-चांपा 15 जून 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार 16 जून से नियमित रूप से कक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं, शाला प्रवेशोत्सव एवं शिक्षण व्यवस्था की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाएं। कलेक्टर ने कहा कि विद्यालय खुलने के प्रथम दिवस पर नवप्रवेशी एवं विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को सकारात्मक एवं प्रेरणादायक वातावरण उपलब्ध करायें ताकि वे उत्साह के साथ विद्यालय आए। बैठक में कलेक्टर ने विद्यार्थियों…
जांजगीर चांपा 15 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर 16 जून से 27 जून 2026 तक आयोजित होने वाले ष्शाला प्रवेश उत्सवष् में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र की प्रगति का सबसे सशक्त आधार है तथा यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि प्रदेश का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने पत्र में प्रदेश के समस्त विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं शिक्षा से जुड़े सभी लोगों को नवीन शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं…
जांजगीर चांपा 15 जून 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 16 जून से नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश के विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें पूरी लगन और उत्साह के साथ पढ़ाई करने का संदेश दिया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का स्थान नहीं, बल्कि आप सभी बच्चों के सपनों को आकार देने और उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने का माध्यम है। उन्होंने बच्चों से पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और उत्साह के साथ नियमित रूप से विद्यालय जाने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि…
