Wednesday, July 2, 2025

अवंति विहार हत्याकांड, रायपुर पुलिस ने की भोपाल में छापेमारी

रायपुर : अवंति विहार में एफसीआई के रिटायर्ड अधिकारी रत्नेश बनर्जी हत्याकांड में पुलिस ने संदेही का पता लगा लिया है। वह भोपाल का है। वहां से वह नौकरी करने यहां आया था। उसने बनर्जी के मकान में किराये पर कमरा लिया था। हत्याकांड के समय वह घर पर मौजूद था। पुलिस के पहुंचने के पहले वह गायब हो गया।

पुलिस को शक है कि जेवरों की लालच में उसने बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या की साजिश रची। त्योहार वाली रात उसे मौका मिला और उसने रिटायर्ड दंपत्ति पर हमला कर दिया। घटना में बुजुर्ग रत्नेश की मौत हो गई लेकिन उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हत्याकांड का सच सामने लाने उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रविवार को भोपाल में छापेमारी की। आरोपी अपने घर पर नहीं मिला। उसका मोबाइल भी बंद है।

पुलिस की अब तक की पड़ताल के अनुसार उसने हत्याकांड के बाद अपने किसी करीबी से संपर्क भी नहीं किया है। रत्नेश बनर्जी के मकान में हालांकि 7 किराएदार थे। उसमें से 6 किराएदारों से पुलिस ने संपर्क कर लिया है। थाने बुलाकर उन्हें बिठाया और लंबी पूछताछ की है। सिर्फ इसी संदेही से संपर्क नहीं हो पाया है। इस बीच रत्नेश बनर्जी की पत्नी और रिटायर्ड आयकर अधिकारी माया बनर्जी की तबीयत में सुधार है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -