Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : अंबिकापुर के छात्रावास में बड़ा हादसा टला, बिल्डिंग पर चढ़कर युवक ने बचाई छात्रा की जान

    October 16, 2026

    मां महामाया के दरबार में पहुंचीं Urvashi Rautela’ सरगुजा की खूबसूरती देख हुईं प्रभावित

    October 16, 2026

    CG News : बस्तर दशहरा में राष्ट्रपति की मौजूदगी, मुरिया दरबार में शामिल होने को लेकर CM साय का बड़ा बयान

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 16
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » यातायात पुलिस के द्वारा जगह-जगह जाकर जागरूकता अभियान चलाया जा रही है
    Chhattisgarh

    यातायात पुलिस के द्वारा जगह-जगह जाकर जागरूकता अभियान चलाया जा रही है

    News EditorBy News EditorJanuary 17, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    यातायात नियमों का पालन करने हेतु कोरबा पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) के निर्देशन पर यातायात एवं साइबर सेल प्रभारी सहायक पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार मीना (भापुसे) व डीके सिंह ट्रैफिक डीएसपी एवं थाना /चौकी द्वारा नागरिकों को जागरूक करने हेतु जगह-जगह चलाया जा रहा है यातायात जागरूकता अभियान।

    इस अभियान में यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन करने हेतु नागरिकों को समझाइए दे रही है जिसमें मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट का उपयोग करके गाड़ी चलाएं, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करें, ड्रिंक एंड ड्राइव करके वाहन ना चलाएं यातायात नियमों का पालन करें यातायात पुलिस कोरबा के नागरिकों से जगह-जगह कैंप लगाकर कर रही है अपील।

    साथ ही साथ कोरबा यातायात पुलिस के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्यवाही कर रही है, जिसमें ओवर स्पीड के 15, मोडिफाइड सायलेंसरों और प्रेशर हॉर्न के 10, 185 एमवी एक्ट के 04 मामलों के विरूद्ध एमवी एक्ट के तहत् की कार्यवाही की गई है।

    कोरबा पुलिस के द्वारा ध्वनि प्रदूषण वाली मोटरसाइकिलों के खिलाफ चलाई गई विशेष अभियान में कुल 10 नग साईलेंसरों एवं साथ में प्रेशर हॉर्न को पुलिस ने कब्जा में लिया। पुलिस के द्वारा इसमें एमवी एक्ट की कार्यवाही की एवं 78,000 रुपए का समन शुल्क लिया गया। इस कड़ी में वाहन चालको को समझाईस भी दिया गया।

    कोरबा पुलिस के द्वारा विभिन्न ऑटो पार्ट्स/ गैरेज दुकानों में भी रेड कार्यवाही की जा रही है और मॉडीफ़ाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न मिलने पर उनके ऊपर भी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

    🚦जनता से यातायात संबंधी अपील – पुलिस कोरबा🚦

    कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करें। हर वर्ष कई सड़क दुर्घटनाएं सिर्फ इसलिए होती हैं क्योंकि लोग नियमों की अनदेखी करते हैं। यदि सभी नागरिक जागरूक हों और ट्रैफिक नियमों का पालन करें, तो इन दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है।

    1. हेलमेट पहनें, जीवन बचाएं

    दोपहिया वाहन चालकों और पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है।

    हेलमेट सिर की गंभीर चोटों से बचाता है और दुर्घटना की स्थिति में आपकी जान बचा सकता है।

    बिना हेलमेट वाहन चलाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    2. चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं

    चालक और आगे की सीट पर बैठने वाले यात्रियों के लिए सीट बेल्ट लगाना जरूरी है।

    सीट बेल्ट दुर्घटना के समय झटके से बचाती है और गंभीर चोटों की संभावना को कम करती है।

    3. नशे में वाहन चलाने से बचें

    शराब या किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाना खतरनाक है और कानूनन अपराध भी।

    नशे की हालत में वाहन चलाने से दुर्घटनाएं अधिक होती हैं, जिससे चालक, यात्री और राहगीरों की जान खतरे में पड़ सकती है।

    कोरबा पुलिस नियमित रूप से ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान चलाती है, यदि कोई व्यक्ति नशे की हालत में वाहन चलाता हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    4. गति सीमा का पालन करें, सुरक्षित रहें

    ओवरस्पीडिंग से दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

    शहर में तय सीमा (Speed Limit) के अनुसार ही वाहन चलाएं।

    विशेष रूप से स्कूलों, अस्पतालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहन धीमी गति से चलाएं।

    5. मोबाइल फोन का इस्तेमाल ड्राइविंग के दौरान न करें

    वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करना, मैसेज करना या वीडियो देखना दुर्घटना को न्योता देना है।

    यदि कॉल करना जरूरी हो तो वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोककर बात करें।

    ट्रैफिक पुलिस इस नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

    6. ट्रैफिक सिग्नल और ज़ेब्रा क्रॉसिंग का पालन करें

    रेड लाइट जंप करना एक गंभीर अपराध है और इससे सड़क पर दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।

    पैदल यात्रियों के लिए ज़ेब्रा क्रॉसिंग पर रुकें और उन्हें सुरक्षित रास्ता दें।

    ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगाए गए संकेतों और बोर्ड्स का पालन करें।

    7. अवैध पार्किंग से बचें

    सड़क किनारे और “नो पार्किंग ज़ोन” में वाहन खड़ा न करें।

    अवैध पार्किंग से यातायात बाधित होता है और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है।

    8. सार्वजनिक परिवहन का सम्मान करें

    बस स्टॉप और ऑटो स्टैंड पर ही सार्वजनिक वाहन रोकें और चढ़ें-उतरें।

    किसी भी सार्वजनिक वाहन के आगे या पीछे अचानक से सड़क पार न करें।

    9. ध्वनि प्रदूषण न करें

    अनावश्यक हॉर्न बजाने से ध्वनि प्रदूषण फैलता है और यह कानून के खिलाफ भी है।

    विशेष रूप से स्कूल, अस्पताल और शांत क्षेत्रों में हॉर्न का प्रयोग न करें।

    10. ट्रैफिक पुलिस और नियमों का सम्मान करें

    ट्रैफिक पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए कार्य कर रही है, उनके निर्देशों का पालन करें।

    🚔यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें 🚔

    हम सबकी ज़िम्मेदारी है कि कोरबा को ट्रैफिक के मामले में एक आदर्श शहर बनाएं। यदि हम सभी यातायात नियमों का पालन करेंगे, तो सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है और एक सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाई जा सकती है।

    🚓 कोरबा पुलिस – आपकी सेवा में तत्पर!

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : अंबिकापुर के छात्रावास में बड़ा हादसा टला, बिल्डिंग पर चढ़कर युवक ने बचाई छात्रा की जान

    October 16, 2026

    मां महामाया के दरबार में पहुंचीं Urvashi Rautela’ सरगुजा की खूबसूरती देख हुईं प्रभावित

    October 16, 2026

    CG News : बस्तर दशहरा में राष्ट्रपति की मौजूदगी, मुरिया दरबार में शामिल होने को लेकर CM साय का बड़ा बयान

    October 16, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    October 16, 2026

    जिला पंचायत की स्थायी शिक्षा समिति की बैठक 17 अक्टूबर को

    October 16, 2026

    प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश द्वारा स्पेशल लोक अदालत 21 नवंबर 2026 को होने वाले चेक बाउंस के मामले के संबंध में ली गई न्यायाधीशों की बैठक

    October 16, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG News : अंबिकापुर के छात्रावास में बड़ा हादसा टला, बिल्डिंग पर चढ़कर युवक ने बचाई छात्रा की जान

    October 16, 2026

    मां महामाया के दरबार में पहुंचीं Urvashi Rautela’ सरगुजा की खूबसूरती देख हुईं प्रभावित

    October 16, 2026

    CG News : बस्तर दशहरा में राष्ट्रपति की मौजूदगी, मुरिया दरबार में शामिल होने को लेकर CM साय का बड़ा बयान

    October 16, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    October 16, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.