Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Weather Update : बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत’ दो दिन तक जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    July 29, 2026

    CG NEWS : स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने’ मलेरिया से महिला की मौत, देर से पहुंची एंबुलेंस पर विवाद

    July 29, 2026

    शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक पर 10,000 रुपये का जुर्माना

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 29
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » * सिवनी गांव के हाई स्कूल में चांपा पुलिस का जागरूकता अभियान, नए कानून और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
    Chhattisgarh

    * सिवनी गांव के हाई स्कूल में चांपा पुलिस का जागरूकता अभियान, नए कानून और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

    News EditorBy News EditorJuly 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा। जिले के चांपा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिवनी स्थित शासकीय हाई स्कूल परिसर में मंगलवार को चांपा पुलिस द्वारा विधिक एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नए आपराधिक कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य के.के. साहू, शिक्षक- शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में छात्र- छात्राओं के साथ स्थानीय ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम में सीएसपी योगिताबाली खापर्डे ने विद्यार्थियों को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) सहित नए कानूनों की महत्वपूर्ण जानकारियां सरल भाषा में दीं। उन्होंने कहा कि कानून की बुनियादी जानकारी प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है, ताकि लोग अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझ सकें तथा किसी भी अपराध की स्थिति में सही कानूनी प्रक्रिया अपनाकर न्याय प्राप्त कर सकें। उन्होंने विद्यार्थियों से कानून का पालन करने और समाज में जागरूकता फैलाने का भी आह्वान किया।

    थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने बढ़ते साइबर अपराधों पर विस्तार से जानकारी देते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया फ्रॉड, फेक कॉल, बैंकिंग धोखाधड़ी और साइबर ब्लैकमेल जैसे मामलों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा न करें तथा संदिग्ध कॉल, संदेश या लिंक पर क्लिक करने से बचें। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

    इस अवसर पर प्रशिक्षु उप निरीक्षक निकिता साहू, रुखसाना बानो एवं गोपी राजपूत ने महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण, नशामुक्ति, यातायात नियमों के पालन तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। वहीं रक्षा टीम की सदस्य निशा पांडेय एवं दिव्या राजपूत ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा के उपाय, गुड टच-बैड टच, आपातकालीन सहायता सेवाओं तथा कठिन परिस्थितियों में बिना डर पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी दिए और उन्हें जागरूक, जिम्मेदार एवं कानून का सम्मान करने वाला नागरिक बनने का संदेश दिया।

    कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य के.के. साहू एवं विद्यालय के शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को अनुशासन, नैतिक मूल्यों, कानून के प्रति जागरूक रहने तथा साइबर सुरक्षा के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने चांपा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस जनजागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ- साथ समाज में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने चांपा पुलिस का आभार व्यक्त किया। प्राचार्य के.के. साहू ने कहा कि ऐसे जागरूकता अभियान विद्यार्थियों में कानूनी समझ, साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्कता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    कार्यक्रम में उपस्थित उप सरपंच गोविंद राठौर , रामाधीन राठौर, रामकृष्ण बरेठ, देवेन्द्र श्रीवास, सहित स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित करने की आवश्यकता बताई। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लेकर नए कानूनों, महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Weather Update : बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत’ दो दिन तक जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    July 29, 2026

    CG NEWS : स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने’ मलेरिया से महिला की मौत, देर से पहुंची एंबुलेंस पर विवाद

    July 29, 2026

    शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक पर 10,000 रुपये का जुर्माना

    July 29, 2026

    * जिलाबदर आदेश की अवहेलना करने वाले के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की सख्त कार्यवाही

    July 29, 2026

    * जेएसडब्ल्यू प्लांट से कॉपर प्लेट चोरी करने वाले फरार आरोपियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

    July 29, 2026

    * JSW प्लांट में तांबा तार चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, थाना मुलमुला पुलिस त्वरित कार्यवाही”

    July 29, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    CG Weather Update : बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत’ दो दिन तक जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    July 29, 2026

    CG NEWS : स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने’ मलेरिया से महिला की मौत, देर से पहुंची एंबुलेंस पर विवाद

    July 29, 2026

    शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक पर 10,000 रुपये का जुर्माना

    July 29, 2026

    * जिलाबदर आदेश की अवहेलना करने वाले के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की सख्त कार्यवाही

    July 29, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.