आयुष चिकित्सक डॉ.देवेंद्र कश्यप को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाए जाने पर आयुष मेडिकल एसोसिएशन भाजपा कोसाबाड़ी मंडल एवं जिला कोरबा भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा आज उनके सम्मान में पतंजलि चिकित्सालय, निहारिका के सामने विशेष स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें डॉ.देवेन्द्र कश्यप के आगमन पर आतिशबाजी कर उन्हें पुष्पहार पहनाकर, मिष्ठान्न खिलाकर तथा जन समुदाय में मिष्ठान्न वितरित किया गया। साथ ही सबने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ भी दी। इस अवसर पर डॉ.देवेन्द्र कश्यप ने चिकित्सा प्रकोष्ठ के माध्यम से मेडिकल कैंप के आयोजन के साथ-साथ शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके इस विषय मे विशेष रूप से काम करने की बात कही। इस सम्मान समारोह मे आयुष मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ कोरबा के जिला संयोजक डॉ.संजय वैष्णव, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ.राजेश राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, मंडल महामंत्री मिलाप राम बरेठ, पुनि राम साहू पूर्व महामंत्री ललेश दुबे, पार्षद अजय गोंड मंडल उपाध्यक्ष श्रीधर द्विवेदी, श्रीमती मीरा सोनी, मंडल मंत्री श्रीमती राजमोहिनी भगत, अनिल मिश्रा, दिनेश जैन, मधु डीडवानिया, नेत्र नंदन साहू, राकेश इस्पात, सिद्धराम शाहनी, डनसेना जी एवं राजेश यादव ने विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



