Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कलेक्टर जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, कुल 85 आवेदन हुए प्राप्त

    August 24, 2026

    विष्णु भैया के स्नेह से बहनों की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं खास महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त से श्रीमती सुखसागर चौहान के परिवार में बढ़ी त्योहार की रौनक

    August 24, 2026

    देवरी पुल निर्माण के लिए 6.24 करोड़ रुपये की स्वीकृति

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » बाबा सिद्दीकी केस : 65 गोलियां, बाइक की जगह ऑटो, आरोपियों की थी फुलप्रूफ प्लानिंग
    Chhattisgarh

    बाबा सिद्दीकी केस : 65 गोलियां, बाइक की जगह ऑटो, आरोपियों की थी फुलप्रूफ प्लानिंग

    News EditorBy News EditorOctober 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और अजीत पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर की रात को उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में अब आगे की कार्रवाई जारी है और दिन पर दिन इसमें नए-नए खुलासे हो रहे हैं. हाल ही में सामने आया है कि इस वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने फुल प्रूफ प्लानिंग की थी. तो चलिए आपको बताते हैं बाबा सिद्दीकी हत्या मामले से जुड़े अब तक के अपडेट्स.

    1. वारदात को अंजाम देते वक्त गोलियों की कमी न हो इसलिए आरोपी अपने साथ 65 गोलियां लेकर आए थे. पुलिस सूत्रों के अनुसार कुल 6 गोलियां चलाई गई थीं जिसके खाली बुलेट शेल मिले थे. गिरफ्तार हुए दो आरोपी गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप के पास दो हथियार मिले थे. इनमें से एक पिस्टल ऑस्ट्रिया मेड पिस्टल हैं और दूसरा देसी कट्टा था.
    2. पुलिस को 15 अक्टूबर को हत्या के स्पॉट से कुछ ही दूरी से एक काले रंग का बैग मिला था, जिसमें से एक टर्किश मेड 7.62 बोर की पिस्टल और 30 लाइव बुलेट्स थीं. पुलिस को इस बैग से दो आधार कार्ड भी मिले इसमें से एक आधार कार्ड शिव कुमार गौतम का है तो दूसरे आधार कार्ड पर सुमित कुमार लिखा है पर फ़ोटो शिव कुमार का ही इस्तेमाल किया गया है.
    3. सूत्रों के अनुसार हत्या के लिए तीनो आरोपी पहले बाइक का इस्तेमाल करने वाले थे लेकिन कुछ दिन पहले ही दो आरोपियों का बाइक से एक्सीडेंट हुआ था और इस वजह से उन्होंने ऑटो से हत्या को अंजाम देने का फैसला किया था. इतना ही नहीं हत्या के बाद तीनों ने अपने कपड़े भी बदल लिए थे, ताकि वो जल्द से जल्द वहां से भाग सकें. यह उनकी रणनीता का हिस्सा था. वहीं बाइक लेने के लिए आरोपियों ने हरीश कुमार बालकराम को 60 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे, जिसमें से 32 हजार रुपये की पुरानी बाइक के लिए थे.
    4. इसी बीच फरार मुख्य आरोपी में से एक शुभम लोनकर के खिलाफ मुंबई पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर (LOC) नोटिस जारी कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक पुलिस को शक है कि शुभम नेपाल भाग सकता है, इसी वजह से पुलिस ने शुभम के फोटोग्राफ नेपाल बॉर्डर पर भी सर्कुलेट किए.
    5. पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी 10 बार पहले भी उनकी हत्या करने के फिराक में थे. ये शूटर्स बीते एक महीने से बांद्रा के अलग-अलग लोकशन पर बाबा सिद्दीकी का पीछा कर रहे थे. पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों को पहले ही हिदायत दी गई थी कि वह बाबा सिद्दीकी पर उस समय हमला करें जब वह किसी खुली जगह पर हों.
    6. पुलिस ने इस मामले में बुधवार को बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी का भी बयान दर्ज किया था. पुलिस ने जीशान सिद्दीकी से पूछा था कि क्या उन्हें किसी पर उनकी हत्या का शक है या क्या किसी से उनकी कोई दुश्मनी थी.
    7. बाबा सिद्दिकी हत्याकांड में पुलिस ने अब तक तीन संदिग्धों-हरियाणा निवासी गुरमेल बलजीत सिंह (23), उत्तर प्रदेश निवासी धर्मराज राजेश कश्यप (19) और पुणे निवासी ‘सह-साजिशकर्ता’ प्रवीण लोनकर को गिरफ्तार किया है. संदिग्ध ‘हैंडलर’ मोहम्मद जीशान अख्तर भी मामले में वांछित है.
    8. पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने यह दावा भी किया कि उन्हें बाबा सिद्दीकी या उनके कांग्रेस विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी को मारने के लिए सुपारी मिली थी. ऐसे में अगर जीशान सिद्दीकी शूटरों के हत्‍थे चढ़ जाते, तो उन पर भी फायरिंग हो सकती थी.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कलेक्टर जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, कुल 85 आवेदन हुए प्राप्त

    August 24, 2026

    विष्णु भैया के स्नेह से बहनों की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं खास महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त से श्रीमती सुखसागर चौहान के परिवार में बढ़ी त्योहार की रौनक

    August 24, 2026

    देवरी पुल निर्माण के लिए 6.24 करोड़ रुपये की स्वीकृति

    August 24, 2026

    नेशनल लोक अदालत हेतु विडिंयो कांन्फ्रेसिंग के माध्यम सें हितधारकों के साथ बैठक

    August 24, 2026

    साइबर जागृति अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत लगभग 1000 नागरिकों को किया गया साइबर जागृत

    August 24, 2026

    CG Rape Case : नौकरी का झांसा पड़ा भारी, महिला से गैंगरेप के आरोप में पुलिस जुटी जांच में

    August 24, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    कलेक्टर जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, कुल 85 आवेदन हुए प्राप्त

    August 24, 2026

    विष्णु भैया के स्नेह से बहनों की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं खास महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त से श्रीमती सुखसागर चौहान के परिवार में बढ़ी त्योहार की रौनक

    August 24, 2026

    देवरी पुल निर्माण के लिए 6.24 करोड़ रुपये की स्वीकृति

    August 24, 2026

    नेशनल लोक अदालत हेतु विडिंयो कांन्फ्रेसिंग के माध्यम सें हितधारकों के साथ बैठक

    August 24, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.