Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 2
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » बालको ने इंटरनेशनल प्राईड मंथ पर समुदाय में चलाया जागरूक अभियान
    Chhattisgarh

    बालको ने इंटरनेशनल प्राईड मंथ पर समुदाय में चलाया जागरूक अभियान

    News EditorBy News EditorJuly 10, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बालकोनगर, 10 जुलाई 2024। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने इंटरनेशनल प्राईड मंथ के दौरान जागरूकता बढ़ाने के लिए अपने संयंत्र और समुदाय में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया। पूरे माह चले इस जागरूकता अभियान में 250 से अधिक कर्मचारियों, व्यावसायिक साझेदारों और समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। सभी लोग एलजीबीटीक्यू प्लस समुदाय के लिए समावेशी वातावरण को बढ़ावा देने के लिए एकजुट हुए।

    मासिक पहल में समुदाय को जागरूक करने वाली कार्यशाला शामिल थीं जिसमें समुदाय के नेतृत्वकर्ता, आमजन और सीएसआर हितधारक को लैंगिक के प्रति संवेदनशील और समावेशी समाज बनाने की दिशा में सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन के लिए आमंत्रित किया गया। छत्तीसगढ़ में ऐसी एक अनोखी कार्यशाला का नेतृत्व छत्तीसगढ़ की ट्रांसजेंडर पुलिस कांस्टेबल एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री सबुरी शंकर और उद्यमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री आरोही महानंदा ने किया। कार्यशाला में ‘ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम 2019’ पर विस्तृत चर्चा कर लोगों को जागरूक किया गया। इसकी मदद से ट्रांसजेंडर के कानूनी अधिकारों और सुरक्षा के बारे में समुदाय को शिक्षित करके एक आधारभूत समझ स्थापित की जो समावेशी समाज को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि कंपनी ने समावेशी संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण कदम उठायें हैं। कंपनी ने धातु उत्पादन केवल पुरुष-प्रधान क्षेत्र है इस धारणा को चुनौती देते छत्तीसगढ़ राज्य में पहली मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी है जिसने अपने प्रचालन में ट्रांसजेंडर को शामिल किया। उन्होंने कहा, आज हम छत्तीसगढ़ समुदाय के भीतर एलजीबीटीक्यू प्लस संवेदीकरण कार्यशालाओं के आयोजन में भी अग्रणी बन गए हैं। कंपनी अपनी प्रचालन क्षमता को 1 मिलियन मैट्रिक टन उत्पादन की तरफ लेकर जा रहा है जहां पर सभी के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। एलजीबीटीक्यू प्लस भर्ती अभियान चलाकर अपने समावेशी संस्कृति को और व्यापक बना रहे हैं।

    समुदाय के साथ संवादात्मक कार्यशाला के बारे में बात करते हुए छत्तीसगढ़ की ट्रांसजेंडर पुलिस कांस्टेबल और सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री सबुरी शंकर ने कहा कि बालको में जागरूकता सत्र एक दिन का प्रयास नहीं बल्कि कंपनी ने दो साल पहले अपने कार्यबल में ट्रांसजेंडर को नियुक्त करने की यात्रा शुरू की थी। कंपनी की यात्रा अब समुदाय की जागरूकता तक पहुंच गई है। सत्र में समुदाय ने शालीनता से मेरी बात सुनी और मेरे साथ बातचीत की। मैं समुदायिक स्तर पर इस तरह के सत्र की शुरुआत करने, समावेशिता फैलाने और समाज के हर कोने में हमें सशक्त बनाने के लिए बालको की आभारी हूं।

    कर्मचारियों और व्यावसायिक भागीदारों के साथ कंपनी ने प्राइड मार्च का आयोजन किया। एकजुटता दिखाने और प्रत्येक व्यक्ति की विशिष्टता का जश्न मनाने के लिए हाथ से पेंटिंग और रिबन बांधने का कार्य किया गया। पोस्टर और स्लोगन बनाने की प्रतियोगिताओं में सभी की सक्रिय भागीदारी ने समावेशी एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा दिया।

    वेदांता के दृष्टिकोण के अनुरूप बालको एक समावेशी कार्यस्थल विकसित करने और बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जहाँ हर व्यक्ति सम्मानित, मूल्यवान और सशक्त महसूस करता है। इसके लिए विभिन्न पहल शुरू की हैं। एलजीबीटीक्यू प्लस कर्मचारियों के लिए ‘जेंडर रीअफर्मेशन लीव्स एंड कॉम्पेंसेशन पॉलिसी’ की शुरुआत की गई है जिसमें 2 लाख रुपये का एकमुश्त अनुदान और लिंग पुनर्मूल्यांकन सर्जरी करवाने वाले व्यक्तियों के लिए 30 दिन की सवेतन छुट्टी शामिल है। समावेश और सम्मान की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कर्मचारियों के साथ लिंग संवेदीकरण कार्यशालाओं का आयोजन होता है।

    समाज के हाशिये से आद्यौगिक कार्यों में ट्रांसजेंडर समुदाय के नियोजन के लिए तीन-आयामी दृष्टिकोण अपनाना गया है। सबसे पहले स्किल मैपिंग स्टडजी के माध्यम से प्रचालन के भीतर काम करने के लिए आवश्यक उपयुक्त कौशल प्रदर्शित करने वाले ट्रांसजेंडरों का मूल्यांकन और पहचान करना। काम पर गहरा प्रभाव डालने के लिए उनके कौशल का निर्माण, ऑपरेशनल स्किल, सॉफ्ट स्किल और व्यावसायिक ज्ञान के कौशल को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित है। अंत में बालको लिंग-संवेदनशीलता सत्रों और ‘जेंडर-न्यूट्रल’ बुनियादी ढांचे के विकास के माध्यम से एक समावेशी माहौल का निर्माण कर समावेश के लिए एक अनुकूल कार्यस्थल तैयार करता है।
    ————————————

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026

    *घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार*

    October 2, 2026

    कोरबा में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन कुआं अचानक धंसा, मलबे में समाया ग्रामीण

    October 2, 2026

    CG News : धमतरी में संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की रेड, मकान से 18 युवक-युवतियां हिरासत में, इलाके में मचा हड़कंप

    October 2, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026

    *घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार*

    October 2, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.