Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : जोरापाली प्लांट पर GST विभाग की कार्रवाई, बिलिंग से लेकर ITC तक खंगाले जा रहे रिकॉर्ड

    August 19, 2026

    CG BREAKING : रायपुर ग्रामीण में 6 निरीक्षकों की बदली जिम्मेदारी, पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

    August 19, 2026

    आईजी श्री राम गोपाल गर्ग बिलासपुर रेंज ने ली रेंज के सायबर थानों की समीक्षा बैठक;

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 19
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » बालको ने इलेक्ट्रिक फोर्कलिफ्ट के इस्तेमाल से सस्टेनिबिलिटी को दिया बढ़ावा
    Chhattisgarh

    बालको ने इलेक्ट्रिक फोर्कलिफ्ट के इस्तेमाल से सस्टेनिबिलिटी को दिया बढ़ावा

    News EditorBy News EditorJuly 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बालकोनगर, 22 जुलाई, 2023। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने हरित और सस्टेनेबल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की घोषणा की है। अपने संयंत्र में छह इलेक्ट्रिक फोर्कलिफ्ट के सफल संचालन के साथ बालको ने 100% इलेक्ट्रिक फोर्कलिफ्ट में परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। फोर्कलिफ्ट का बालको के दैनिक प्रचालन कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान है जो तैयार माल की आवाजाही, ब्रेकडाउन, रखरखाव प्रबंधन, कच्चे माल की आवाजाही, स्टोर प्रबंधन और गोदाम संचालन जैसे कार्यों को सुविधाजनक बनाया है।
    कंपनी सस्टेनिबिलिटी के प्रतिबद्धता और कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के दृढ़ संकल्प के अनुरूप इलेक्ट्रिक फोर्कलिफ्ट को अपनाने का निर्णय पर्यावरणीय जिम्मेदारी के प्रति उसके समर्पण का उदाहरण है। यह पर्यावरण-अनुकूल पहल बड़ा प्रभाव डालने के लिए तैयार है। इससे अनुमानित रूप से लगभग 85,000 लीटर डीजल की खपत में वार्षिक कमी तथा प्रति वर्ष 246 टन कार्बन डाईऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आएगी। यह मील का पत्थर बालको की महत्वाकांक्षी लक्ष्य 2050 तक या उससे पहले शून्य कार्बन उत्सर्जन प्राप्त करने के अनुरूप है।
    इलेक्ट्रिक फोर्कलिफ्ट उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से युक्त हैं जो कर्मचारियों की भलाई तथा वाहन और ड्राइविंग मानकों के पालन के लिए बालको की प्रतिबद्धता के अनुरूप हैं। फोर्कलिफ्ट विभिन्न सुविधाओं से युक्त है जिसमें भार के लिए सॉफ्ट लैंडिंग (भार को धीमें से नीचे लाना) एसी ट्रैक्शन मोटर, कर्व कंट्रोल, ओवरहेड गार्ड के माध्यम से बढ़ी हुई दृश्यता, हैंडल के साथ रिवर्स हॉर्न, चौड़े रियर टायर, रेड जोन लाइट और ब्लू स्पॉटलाइट शामिल हैं।
    बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको छत्तीसगढ़ और भारत के सतत विकास में सक्रिय रूप से योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। अपने प्रचालन में ‘शून्य क्षति, शून्य अपशिष्ट, शून्य उत्सर्जन’ नीति के सिद्धांतों में उतरोत्तर प्रगति तथा हमारी निरंतर खोज डीकार्बोनाइजेशन के प्रति हमारे समर्पण को दर्शाती है। हमारा लक्ष्य आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य और देश की निरंतर प्रगति में योगदान करना है। बालको ने तकनीकी और आर्थिक प्रगति के साथ ही औद्योगिक स्वास्थ्य, सुरक्षा, पर्यावरण, सस्टेनिबिलिटी और गवर्नेंस की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।
    इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से पहले बालको ने संयंत्र में आवाजाही के लिए इलेक्ट्रिक वाहन भी पेश किए थे। कंपनी ने अपने प्रचालन को डीकार्बोनाइजिंग करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं जिसमें पूरे संयंत्र में परिवहन में उपयोग किए जाने वाले तकनीकी वाहनों के लिए ईंधन के रूप में बायो-डीजल का उपयोग शामिल है।
    पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उत्कृष्ट प्रयासों के लिए बालको को कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। फ्रॉस्ट एंड सुलिवन द्वारा ‘सस्टेनेबल फैक्ट्री ऑफ द ईयर’ अवार्ड, सीआईआई ग्रीन कंपनी रेटिंग सिस्टम में ‘ग्रीनको सिल्वर’ पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। अपने ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाने के लिए हरित विकल्पों की खोज जारी रखे हुए है। उत्कृष्ट पर्यावरण प्रबंधन, सामाजिक उत्तरदायित्व और गवर्नेंस से कार्बन फुटप्रिंट कम करने में मदद मिल रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : जोरापाली प्लांट पर GST विभाग की कार्रवाई, बिलिंग से लेकर ITC तक खंगाले जा रहे रिकॉर्ड

    August 19, 2026

    CG BREAKING : रायपुर ग्रामीण में 6 निरीक्षकों की बदली जिम्मेदारी, पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

    August 19, 2026

    आईजी श्री राम गोपाल गर्ग बिलासपुर रेंज ने ली रेंज के सायबर थानों की समीक्षा बैठक;

    August 19, 2026

    CG Crime : बात नहीं करने से नाराज युवक ने महिला पर फेंका एसिड, कांवड़ यात्रा में दो मासूम भी झुलसे

    August 19, 2026

    कटघोरा में 20 हाथियों का झुंड पहुंचा गांव के करीब, दंतैल की मौजूदगी से ग्रामीणों में बढ़ी दहशत

    August 19, 2026

    CG NEWS : बिलासपुर जोन के रेलवे स्टेशनों पर पानी की गुणवत्ता सवालों के घेरे में, CAG जांच में E. Coli की पुष्टि

    August 19, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG NEWS : जोरापाली प्लांट पर GST विभाग की कार्रवाई, बिलिंग से लेकर ITC तक खंगाले जा रहे रिकॉर्ड

    August 19, 2026

    CG BREAKING : रायपुर ग्रामीण में 6 निरीक्षकों की बदली जिम्मेदारी, पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

    August 19, 2026

    आईजी श्री राम गोपाल गर्ग बिलासपुर रेंज ने ली रेंज के सायबर थानों की समीक्षा बैठक;

    August 19, 2026

    CG Crime : बात नहीं करने से नाराज युवक ने महिला पर फेंका एसिड, कांवड़ यात्रा में दो मासूम भी झुलसे

    August 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.