विवरण दिनांक 8 जुलाई 2026 को पीड़िता काम से घर लौट थीं तभी आरोपी द्वारा सुनसान स्थान पर बेइज्ज़ती करने की नीयत से छेड़छाड़ करने लगा जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 326/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 एवं 75(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी रामेश्वर उर्फ परमेश्वर को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक रामदुलार साहू, महिला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को, आरक्षक सुमित श्रीवास एवं जयराम बिझवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



