बलौदा थाना क्षेत्र में एक पान दुकान का दरवाजा तोड़कर चोरी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है।
विवरण बलौदा निवासी अशोक कुमार तंबोली की “मुन्ना पान ठेला” नाम से दुकान राजीव गांधी चौक के पास स्थित है। वे 21 मार्च की रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह करीब 5 बजे जब वे दुकान पहुंचे, तो दरवाजा टूटा हुआ और अंदर का सामान बिखरा मिला। देखने पर पता चला कि गल्ले में रखे करीब 2000 रुपये नकद एवं राजश्री, विमल गुटखा, पान पराग और सिगरेट समेत लगभग 25 हजार रुपये का सामान चोरी हो गया था। कुल मिलाकर करीब 27 हजार रुपये की चोरी की गई थी। मामले की सूचना पर बलौदा थाना में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
थाना बलौदा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर संदेही एक विधि से संघर्षरत अपचारी बालक को पकड़ा जिसको पूछताछ में उसने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किए जाने से उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड, कुछ ठेका का सामान और 400 रुपये नगद बरामद किए हैं। प्रकरण की विवेचना जारी है।
थाना बलौदा पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई कर उसे किशोर न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्र.आर. मुकेश यादव, आरक्षक रज्जू रात्रे, रोहित साहू, टिकेशवर राठौर, संदीप सोनंत, म.आर. चन्द्रप्रभा शातेय का सराहनीय योगदान रहा।


