जांजगीर-चांपा 03 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का षष्ठम सत्र सोमवार 14 जुलाई 2025 से प्रारंभ होने के फलस्वरूप कलेक्टर ने विधानसभा सत्र के अवसान तक जिले के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रतिबंध लगाया है। कोई भी अधिकारी किसी भी प्रकार के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे एवं अपने निर्धारित मुख्यालय पर ही रहेगें। कार्यालय प्रमुख अपने अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को कोई अवकाश स्वीकृत नहीं करेंगे। अवकाश की नितांत आवश्यकता होने पर कलेक्टर जांजगीर-चांपा के द्वारा ही अवकाश स्वीकृत किए जाएंगे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


