Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Crime News : सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल’ छत्तीसगढ़ के बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    July 13, 2026

    पंप हाउस कॉलोनी में हुई मारपीट एवं गुंडागर्दी की घटना में शामिल आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रयास में बीएनएस की धारा 109 सहित वैधानिक कार्यवाही जारी

    July 13, 2026

    शराब पीकर यात्री बस चलाने वाले चालकों पर कड़ी कार्यवाही, लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ।

    July 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 13
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में शराब परोसने पर लगी रोक, पुणे वाले शो से पहले बड़ा फैसला
    Chhattisgarh

    दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में शराब परोसने पर लगी रोक, पुणे वाले शो से पहले बड़ा फैसला

    News EditorBy News EditorNovember 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    महाराष्ट्र आबकारी विभाग ने पुणे के कोथरुड इलाके में अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ के म्यूजिक कॉन्सर्ट को लेकर बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने इस कार्यक्रम में शराब परोसने का परमिट रविवार को रद्द कर दिया। कोथरुड के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक चंद्रकांत पाटिल सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने रविवार शाम होने वाले कंसर्ट में शराब परोसने की योजना पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद विभाग ने परमिट रद्द करने का फैसला लिया।

    महाराष्ट्र के आबकारी आयुक्त सी राजपूत ने कहा, ‘राज्य आबकारी विभाग ने कॉन्सर्ट के दौरान शराब परोसने की अनुमति रद्द कर दी है।’ भाजपा विधायक पाटिल ने कोथरुड के काकाडे फार्म में होने वाले संगीत कॉन्सर्ट पर आपत्ति जताई है। उन्होंने एक बयान में कहा है, ‘ऐसे शो शहर की संस्कृति का हिस्सा नहीं हैं। इससे क्षेत्र के निवासियों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी होगी। आयोजन से यातायात जाम भी होगा। इसलिए, मैंने शहर के पुलिस आयुक्त से कार्यक्रम रद्द करने का आग्रह किया है।’

    मैदान में कांच की बोतलें, बीयर के कैन और अन्य कचरा फैला

    दूसरी ओर, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने पिछले महीने दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के बाद दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में फैली गंदगी का संज्ञान लिया है। इसके तहत, स्टेडियम के रनिंग ट्रैक पर से कचरा हटाने के लिए तत्काल कदम उठाने का आदेश दिया है। एनजीटी ने मीडिया रिपोर्ट के आधार पर इस मुद्दे पर स्वत: संज्ञान लेते हुए कहा, ‘यह मामला ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के उल्लंघन की ओर इशारा करता है।’

    एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता वाली पीठ ने 19 नवंबर को पारित आदेश में कहा, ‘कंसर्ट के बाद स्टेडियम के मैदान में टूटी हुई कांच की बोतलें, बीयर के कैन, प्लास्टिक के रैपर और अन्य कचरा फैला हुआ था। गंदगी का आलम यह था कि खिलाड़ियों ने स्टेडियम को साफ करने की कोशिश की, लेकिन बड़ी मात्रा में कचरा फैला होने के कारण उनके प्रयास व्यर्थ साबित हुए।’ पीठ में विशेषज्ञ सदस्य सेंथिल वेल भी शामिल थे। उसने कहा कि कंसर्ट के बाद स्टेडियम का ‘रनिंग ट्रैक’ लगभग 10 दिनों के लिए बंद कर दिया गया था, जिससे एथलीट के प्रशिक्षण में बाधा पैदा हुई और उन्हें मुख्य स्टेडियम के बाहर कम गुणवत्ता वाले ट्रैक पर अभ्यास करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Crime News : सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल’ छत्तीसगढ़ के बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    July 13, 2026

    पंप हाउस कॉलोनी में हुई मारपीट एवं गुंडागर्दी की घटना में शामिल आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रयास में बीएनएस की धारा 109 सहित वैधानिक कार्यवाही जारी

    July 13, 2026

    शराब पीकर यात्री बस चलाने वाले चालकों पर कड़ी कार्यवाही, लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ।

    July 13, 2026

    SECL में 336 करोड़ रुपये के मामले को लेकर हंगामा, कथित घोटाले की जांच की मांग ने पकड़ी रफ्तार

    July 13, 2026

    साइबर पुलिस थाना कोरबा की त्वरित कार्रवाई से ₹6,00,000 की ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की राशि सुरक्षित होल्ड, राशि वापसी की प्रक्रिया प्रारंभ

    July 13, 2026

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान

    July 13, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    CG Crime News : सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल’ छत्तीसगढ़ के बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    July 13, 2026

    पंप हाउस कॉलोनी में हुई मारपीट एवं गुंडागर्दी की घटना में शामिल आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रयास में बीएनएस की धारा 109 सहित वैधानिक कार्यवाही जारी

    July 13, 2026

    शराब पीकर यात्री बस चलाने वाले चालकों पर कड़ी कार्यवाही, लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ।

    July 13, 2026

    SECL में 336 करोड़ रुपये के मामले को लेकर हंगामा, कथित घोटाले की जांच की मांग ने पकड़ी रफ्तार

    July 13, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.