Sunday, July 6, 2025

ऊंट पर बैठक संसद निकले BAP के सांसद, दिल्ली पुलिस ने रास्ते में ही रोका

भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) के इकलौते सांसद राजकुमार रोत ऊंट बैठकर संसद की ओर रवाना हो गए। उन्होंने जिद ठान ली की वह ऊंट पर बैठकर ही संसद पहुंचेंगे और शपथ ग्रहण करेंगे। हालांकि दिल्ली पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। बता दें कि राजकुमार रोट बांसवाड़ा से सांसद चुने गए हैं। जानकारी के मुताबिक वह बहुत दूर नहीं जा सके थे तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसपर वह भड़क गए और पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी बहस हो गई।

बता दें कि राजस्थान में कांग्रेस ने भारत आदिवासी पार्टी के साथ गठबंधन किया था। वहीं बांसवाड़ा सीट पर राजकुमार रोत ने बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने बीजेपी के महेंद्रजीत सिंह को मात दी थी।

बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान भी रोत ने ऊंट की सवारी की थी। इसके बाद निर्वाचन आयोग ने उन्हें नोटिस जारी कर दिया था। दरअसल डिस्प्ले ऑफ एनिमल इन रोड शो नियम के तहत जानवरों का इस्तेमाल चुनाव प्रचार में अलाउ नहीं है। एक दिन पहले ही सीकर से सांसद अमराराम ट्रैक्टर से संसद पहुंचे थे।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -