Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सुशासन तिहार में मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन, खत्म हुआ लकड़ी के चूल्हे का संघर्ष

    May 1, 2026

    आत्माराम को मिली नई सुविधा, मछली पालन के कार्य में आएगी तेजी

    May 1, 2026

    सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ: जनसंवाद, पारदर्शिता और त्वरित समाधान का सशक्त अभियान’

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » जिले में बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक ज्ञान आकलन परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न
    Chhattisgarh

    जिले में बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक ज्ञान आकलन परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न

    News EditorBy News EditorMarch 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 26 मार्च 2025/ कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के निर्देश, मुख्य कार्यपालन अधिकारी व उपाध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के मार्गदर्शन तथा जिला शिक्षा अधिकारी व सदस्य सचिव के नेतृत्व में नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान आकलन परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के द्वारा जिला को 25670 का लक्ष्य मिला था जिसके कोरबा विकासखंड को 4000 करतला को 5000 कटपोरा 4000 पाली 6000 एवं पौडी उपरोड़ा को 6670 का लक्ष्य दिया गया था। जिसके अंतर्गत 25623 पंजीकृत हुए और सभी परीक्षा में सम्मिलित हुए। परीक्षा में कुल 23788 शिक्षार्थी सफल हुये।

    शिक्षार्थियों के सुविधानुसार कोरबा में 228, करतला में 196, कटघोरा 239, पाली में 239 एवं पोडी उपरोडा में 437 कुल 1339 परीक्षा केन्द्र बनाये गये थे। आकलन परीक्षा अंतर्गत प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधानपाठक, केन्द्राध्यक्ष एवं कार्यरत शिक्षक, पर्यवेक्षण एवं मूल्यांकन का कार्य किए। इस परीक्षा में जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कोरबा, जिला मिशन समन्वयक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एवं संकुल शैक्षिक समन्वयक तथा जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा विकासखंडो के अलग-अलग परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।

    प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कोरबा के द्वारा समस्त व्याख्याताओं को निरीक्षण हेतु अलग-अलग विकासखंड आबंटित किया गया था। प्रचार प्रसार एवं लोगो को जागरूक करने हेतु डाइट के छात्राध्यापकों द्वारा घर-घर जाकर परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रण देते हुए शिक्षा के महत्व को बताया गया। कोटवार द्वारा गांवों में मुनादी भी कराई गई थी। साथ ही सकारात्मक वातावरण निर्माण हेतु पंच, सरपंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन लोगों का सहयोग भी लिया गया था। बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान आकलन परीक्षा में शिक्षार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया कुल शिक्षार्थियों की आयु 80 से अधिक थी कुछ केंद्रों में शिक्षार्थियों का रंगोली बनाकर स्वागत किया गया ।

    स्वयंसेवी शिक्षक के रूप में कार्य करने वाले कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के छात्रों को बोर्ड परीक्षा में दस अंक बोनस अंक प्रदान किये जाने हेतु प्राचार्यों से विधिवत सूची मंगाकर राज्य कार्यालय आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला शिक्षा अधिकारी के हस्ताक्षर से प्रेषित की जाएगी। जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण कोरबा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य सचिव, विकासखंड सदस्य सचिव, विकासखंड स्त्रोत समन्वयकों एवं संकुल स्त्रोत समन्वयकों एवं शिक्षकों के प्रयास से उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान आकलन परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सुशासन तिहार में मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन, खत्म हुआ लकड़ी के चूल्हे का संघर्ष

    May 1, 2026

    आत्माराम को मिली नई सुविधा, मछली पालन के कार्य में आएगी तेजी

    May 1, 2026

    सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ: जनसंवाद, पारदर्शिता और त्वरित समाधान का सशक्त अभियान’

    May 1, 2026

    कोरबा में डिजिटल जनगणना कार्य का हुआ शुभारंभ

    May 1, 2026

    दीपका खदान में चल रहा था काला खेल’ कोरबा पुलिस ने कोयला चोर गिरोह को दबोचा

    May 1, 2026

    CG NEWS : सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी’ IG पी. सुंदरराज का दावा ‘माओवाद अब अंतिम दौर में

    May 1, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    सुशासन तिहार में मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन, खत्म हुआ लकड़ी के चूल्हे का संघर्ष

    May 1, 2026

    आत्माराम को मिली नई सुविधा, मछली पालन के कार्य में आएगी तेजी

    May 1, 2026

    सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ: जनसंवाद, पारदर्शिता और त्वरित समाधान का सशक्त अभियान’

    May 1, 2026

    कोरबा में डिजिटल जनगणना कार्य का हुआ शुभारंभ

    May 1, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.