Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : महिला आरक्षक के आरोपों से मचा हड़कंप, ASP ने महिला कांस्टेबल और RI दोनों से मांगा जवाब

    October 6, 2026

    🏹 शानदार प्रदर्शन पर बधाई एवं शुभकामनाएँ

    October 6, 2026

    INDIA Bloc March Live: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, दिल्ली में शुरू हुआ ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » भारतीय टीम के U19 T20 World Cup का खिताब जीतने पर BCCI ने खोला खजाना, इतने करोड़ देने का किया ऐलान
    Chhattisgarh

    भारतीय टीम के U19 T20 World Cup का खिताब जीतने पर BCCI ने खोला खजाना, इतने करोड़ देने का किया ऐलान

    News EditorBy News EditorFebruary 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    भारतीय महिला टीम ने अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप 2025 का खिताब साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर जीत लिया। भारत ने दूसरी बार ये बड़ा खिताब अपने नाम किया है। भारत के लिए गोंगाडी त्रिशा और वैष्णवी शर्मा ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। त्रिशा ने सबसे ज्यादा 309 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड जीता। अब बीसीसीआई ने खिताब जीत के बाद भारतीय टीम और उसके सहयोगी स्टाफ के लिए पांच करोड़ रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की। बोर्ड के टॉप अधिकारियों ने इस उपलब्धि के लिए खिलाड़ियों की सराहना की।

    BCCI ने खोला खजाना

    बीसीसीआई की प्रेस रिलीज में बताया गया है कि मलेशिया में आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप 2025 में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड भारत की अंडर-19 महिला टीम को हार्दिक बधाई देता है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि का सम्मान करने के लिए बीसीसीआई ने मुख्य कोच नूशिन अल खादीर के नेतृत्व में विजयी टीम और सहयोगी स्टाफ के लिए पांच करोड़ रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

    BCCI चीफ ने दी बधाई

    BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा कि अंडर-19 महिला विश्व कप को बरकरार रखने के लिए हमारी लड़कियों को बधाई। यह एक शानदार अभियान रहा है जिसमें वे पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहीं। हमने कल रात नमन अवार्ड्स में उनके प्रदर्शन के बारे में बात की और आज उन्होंने हम सभी को गौरवान्वित किया है। यह ट्रॉफी भारत में महिला क्रिकेट के विकास को दर्शाती है और मैं इस टूर्नामेंट में हर सदस्य को चमकते हुए देखकर बेहद खुश हूं। मैं एक बार फिर पूरी टीम, कोच और सहयोगी स्टाफ को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देना चाहता हूं।

    गोंगाडी त्रिशा ने किया कमाल

    महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप 2024 में निकी प्रसाद की अगुवाई में भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया। भारत ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा और खिताब जीत लिया। महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारा हो और खिताब भी लिया हो। भारत के लिए पूरे टूर्नामेंट में गोंगाडी त्रिशा ने दमदार प्रदर्शन किया और 7 मैचों में कुल 309 रन बनाए, जिसमें एक शतक शामिल रहा। पूरे टूर्नामेंट में वह इकलौती खिलाड़ी रही हैं, जिसने 300 से ज्यादा रन बनाए हैं। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी मिला।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : महिला आरक्षक के आरोपों से मचा हड़कंप, ASP ने महिला कांस्टेबल और RI दोनों से मांगा जवाब

    October 6, 2026

    🏹 शानदार प्रदर्शन पर बधाई एवं शुभकामनाएँ

    October 6, 2026

    INDIA Bloc March Live: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, दिल्ली में शुरू हुआ ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’

    October 6, 2026

    कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक-स्कूटी की टक्कर के बाद ट्रेलर ने युवक को कुचला

    October 6, 2026

    कोरबा के निर्मला हायर सेकेंडरी स्कूल की बढ़ी मुश्किलें, शिकायतों की होगी बिंदुवार जांच

    October 6, 2026

    CG Weather Today: दो दिन बाद बदल सकता है मौसम, बारिश और गरज-चमक के आसार

    October 6, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG NEWS : महिला आरक्षक के आरोपों से मचा हड़कंप, ASP ने महिला कांस्टेबल और RI दोनों से मांगा जवाब

    October 6, 2026

    🏹 शानदार प्रदर्शन पर बधाई एवं शुभकामनाएँ

    October 6, 2026

    INDIA Bloc March Live: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल, दिल्ली में शुरू हुआ ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’

    October 6, 2026

    कोरबा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक-स्कूटी की टक्कर के बाद ट्रेलर ने युवक को कुचला

    October 6, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.