Friday, October 24, 2025

जगदलपुर में 3323 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने किया शिलान्यास

सुजाता चक्रवर्ती सी जी टाइम्स न्यूज  जगदलपुर। नगर निगम क्षेत्र में सोमवार को विभिन्न सड़क चौड़ीकरण और मरम्मत कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पाण्डे, एमआईसी सदस्य व पार्षदगणों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आयोजन कैलाश होटल चौक, धरमपुरा में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कुल तीन बड़े विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई।

  • अग्रसेन चौक से पल्ली नाका तक सड़क चौड़ीकरण एवं मरम्मत कार्य (लंबाई 5 किमी) के लिए 2791.67 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

  • कैलाश होटल धरमपुरा से हनुमान मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण कार्य (लंबाई 1 किमी) पर 250.89 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

  • विवेकानंद आश्रम से नेगीगुड़ा होते हुए सर्वोदय स्कूल तक सड़क चौड़ीकरण (लंबाई 1.45 किमी) के लिए 281.48 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि शहर के समग्र विकास के लिए ये कार्य मील का पत्थर साबित होंगे। महापौर संजय पांडे ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र को बेहतर यातायात और मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित करना उनकी प्राथमिकता है।

नगर निगम प्रशासन द्वारा शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कराने की जानकारी दी गई है, जिससे नागरिकों को शीघ्र लाभ मिल सके।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -