पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले में कानून- व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना सारागांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर लोहे का चाकू लेकर लोगों को भयभीत कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक लोहे का चाकू बरामद कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
थाना प्रभारी सारागांव निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कमरीद मोड़ के पास एक युवक हाथ में लोहे का चाकू लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी जयसिंह चौहान (22 वर्ष), निवासी दर्रभांठा, थाना बाराद्वार जिला शक्ति को पकड़ा जिसके कब्जे से एक लोहे का चाकू बरामद कर विधिवत जब्त कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवशी, asi हीरालाल इक्का का सराहनीय योगदान रहा।



