जांजगीर-चांपा. वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के भाई शेखर चंदेल (भाजपा नेता) ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या कर ली. आत्महत्या उन्होंने जांजगीर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने आकर की, हालांकि मौके से अभी पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. घटना के बाद आरपीएफ और जीआरपी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे है, आत्महत्या के जानकारी देर रात तक आस-पास के लोगों को भी मिली, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग घटान स्थल पर पहुंच रहे है. पुलिस ने शव को उठाकर एंबुलेंस में पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है. वहीं पुलिस परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


