Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 2
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सलमान खान का जबरा फैन, कड़कड़ाती ठंड में हजार किलोमीटर भांज दी साइकिल, PM ऑफिस पहुंचकर लगाई अनोखी गुहार
    Chhattisgarh

    सलमान खान का जबरा फैन, कड़कड़ाती ठंड में हजार किलोमीटर भांज दी साइकिल, PM ऑफिस पहुंचकर लगाई अनोखी गुहार

    News EditorBy News EditorJanuary 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फैन फॉलोइंग तो किसी से छिपी नहीं है। सलमान खान लगातार 30 साल से फिल्मों में छाए रहते हैं और करोड़ों लोगों को दीवाना बना चुके हैं। सलमान खान की दीवानगी में ही उनके एक फैन ने इस कड़कड़ाती ठंड में 1 हजार किलोमीटर से ज्यादा साइकिल भांजकर उनसे मुलाकात की है। इतना ही नहीं इस जबरा फैन ने अपने घर से शुरू की ये यात्रा पहले प्रधानमंत्री कार्यालय दिल्ली की तरफ मोड़ी।

    यहां पहुंचकर अनोखी गुहार लगाई और फिर मुंबई जाकर सलमान खान से भी मुलाकात कर डाली। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई रहीं। इस जबरा फैन का नाम समीर है। समीर ने बीते कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के शहर जबलपुर से अपनी यात्रा शुरू की थी। समीर ने पहले जबलपुर से नई दिल्ली तक साइकिल चलाई। यहां जाकर प्रधानमंत्री कार्यालय में सलमान खान की सुरक्षा को लेकर भी गुहार लगाई। जिसमें समीर ने कहा कि हमें नेकी करने वाले इंसान को अपना आदर्श मानना चाहिए या फिर किसी गुंडे को।

    पीएम को गुहार लगाकर पहुंचा मुंबई

    अपनी गुहार की रिसीविंग लेकर समीर ने मुंबई का रास्ता तय करना शुरू किया और 6 दिन तक लगातार साइकिल चलाते रहे। इसके बाद समीर मुंबई पहुंचे और सलमान खान के घर के बाहर खड़े हो गए। जब सलमान खान को इस बारे में पता चला तो उन्होंने भी समीर से मिलने में देरी नहीं लगाई। सलमान खान तत्काल अपने घर से नीचे आए और समीर से मुलाकात कर उनकी तारीफ की। साथ ही सलमान खान ने अपने जबरा फैन के साथ तस्वीर भी खिंचाई। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती रही। बता दें कि सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। बीते दिनों इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। इस टीजर ने ही फैन्स को उत्साहित कर दिया था।

    टीजर ने 24 घंटे में पुष्पा-2 का भी व्यूअरशिप मामले में रिकॉर्ड तोड़ दिया था। सलमान खान की इस फिल्म को साउथ के डायरेक्टर मुरुगुदास ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसको लेकर सलमान खान और उनके फैन्स दोनों ही उत्साहित हैं। इससे पहले सलमान खान अपने पिता सलीम खान और उनके पार्टनर रहे जावेद अख्तर की जिंदगी पर बनी डॉक्यूमेंट्री में नजर आए थे। साथ ही सलमान खान अपने पॉपुलर रियालिटी शो बिग बॉस-18 को होस्ट भी करते नजर आ रहे हैं। आज वीकेंड का वॉर है और सलमान खान को आज फिर से फैन्स टीवी पर देख सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026

    *घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार*

    October 2, 2026

    कोरबा में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन कुआं अचानक धंसा, मलबे में समाया ग्रामीण

    October 2, 2026

    CG News : धमतरी में संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की रेड, मकान से 18 युवक-युवतियां हिरासत में, इलाके में मचा हड़कंप

    October 2, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 2, 2026

    ढेलवाडीह में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

    October 2, 2026

    गांधी जयंती पर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में लगाए गए लगभग 100 पौधे

    October 2, 2026

    *घुड़देवा खदान 3/4 डकैती व केबल चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड धरम सिंह राजपूत गिरफ्तार*

    October 2, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.