Friday, July 11, 2025

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बड़ी जिम्मेदारी: ऋतु चौरसिया बनीं प्रदेश मंत्री, दिलेन्द्र कौशिल और राजेश यादव को संभागीय सह प्रभारी का दायित्व

कोरबा (ईएमएस) भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर ने प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से पिछड़ा वर्ग सम्मेलन संभाग स्तर पर बिलासपुर संभाग प्रभारी सुश्री ऋतु चौरसिया को प्रदेश मंत्री और सह प्रभारी द्वय दिलेन्द्र कौशिल, राजेश यादव को बनाया गया है।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा को सशक्त बनाने के लिए प्रदेश संगठन ने संभाग स्तर पर पिछड़ा वर्ग सम्मेलन कराने का निर्णय लिया है, जिसमे दो दिवसीय कार्यक्रम 28 व 29 जुलाई को तय हुआ है। जिसमे प्रदेश मंत्री सुश्री ऋतु चौरसिया कोरबा व सह प्रभारी दिलेन्द्र कौशिल बिलासपुर, राजेश यादव कोरबा को बनाया गया है।
उल्लेखनीय हैं की सुश्री चौरसिया विद्यार्थी परिषद, राष्ट्र सेविका, कोरबा नगर निगम से पार्षद व ननि कोरबा से महापौर प्रत्याशी रह चुकी है। संगठन कार्य में उनका एक महत्वपूर्ण योगदान है, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय के पोषण अभियान टीम में अपना भूमिका निभा चुकी है। पूर्व महापौर राजप्रसाद किशोर की जाति को चुनौती देते हुए अपने बलबुते पर कानूनी लड़ाई लड़ी थी। जिसमे पूर्व महापौर की जाति निरस्त हो गई। अब मामला उच्च न्यायालय में चल रहा है।
दिलेन्द्र कौशिल विद्यार्थी परिषद में विभाग संगठन मंत्री, पिछड़ा वर्ग मोर्चा में कोरबा प्रभारी, पूर्व में इनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य व जिला पंचायत प्रत्याशी भाजपा से रह चुकी हैं। संगठन गढ़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
राजेश यादव छात्र राजनीति से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीतिक पृष्ठभूमि है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में नगर अध्यक्ष, जिला प्रमुख तथा प्रदेश कार्यकारणी में दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं तथा भाजयुमो में मंडल महामंत्री जिला महामंत्री तथा प्रदेश मंत्री का दायित्व निर्वहन करते हुए वर्तमान में पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैं। इन्होंने कुरुद विधानसभा में अजय चंद्राकर, महासमुंद लोकसभा में चुन्नीलाल साहू, लोरमी विधानसभा में अरुण साव तथा लोकसभा चुनाव में चिंतामणि महाराज सरगुजा को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -