Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : मंत्री को व्यापारियों ने घेरा, राजेश अग्रवाल ने फोन पर TI से कहा- मुझे यहां से छुड़ाइए

    November 24, 2026

    कोरबा में करंट से ग्रामीण की मौत, जंगली सुअर के लिए बिछाए जाल में फंसा भालू; वन विभाग में मचा हड़कंप

    November 24, 2026

    CG News : रायपुर में प्रदीप गौर के विवादित बयान से मचा बवाल, ‘जय श्रीराम’ के नारों से गर्भपात होने का किया दावा

    November 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 24
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » शराब घोटाले में बड़ा अपडेट: सौम्या चौरसिया की रिमांड समाप्त, अदालत में पेशी आज
    Chhattisgarh

    शराब घोटाले में बड़ा अपडेट: सौम्या चौरसिया की रिमांड समाप्त, अदालत में पेशी आज

    News EditorBy News EditorJanuary 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Liquor Scam Case : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री की उपसचिव रह चुकीं सौम्या चौरसिया की 14 दिन की न्यायिक रिमांड आज समाप्त हो रही है। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उन्हें आज संबंधित अदालत में पेश किया जाएगा। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सौम्या चौरसिया को 16 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पहले तीन दिन की रिमांड पर लिया गया, जिसके पश्चात उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था।

    इस मामले में ईडी की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। सौम्या चौरसिया से पूछताछ और बयान दर्ज किए जाने के बाद ईडी ने ईओडब्ल्यू के मामले में पहले से जेल में बंद पूर्व आबकारी आयुक्त एवं निलंबित आईएएस अधिकारी निरंजन दास को भी गिरफ्तार किया है। निरंजन दास को कल अदालत में पेश किया जाएगा।

    ईडी ने शराब घोटाले से जुड़े इस प्रकरण में मंगलवार को अपनी फाइनल चार्जशीट भी पेश कर दी है। चार्जशीट में करीब 2880 करोड़ रुपये की अवैध कमाई का खुलासा किया गया है। अब इस मामले में न्यायिक प्रक्रिया के तहत ट्रायल की तैयारी की जा रही है, हालांकि ट्रायल की तारीख अभी तय नहीं की गई है।

    क्या है छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला

    छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जा रही है। इस मामले में ईडी ने एसीबी में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें 3200 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले का आरोप लगाया गया है। ईडी की जांच में सामने आया है कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में एक कथित सिंडिकेट के माध्यम से इस घोटाले को अंजाम दिया गया।

    ईडी के अनुसार, इस सिंडिकेट में तत्कालीन आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर की प्रमुख भूमिका बताई गई है। जांच एजेंसी का दावा है कि इस नेटवर्क के जरिए अवैध शराब कारोबार और कमीशन के माध्यम से भारी मात्रा में अवैध धन अर्जित किया गया।

    इस प्रकरण में राजनेताओं, आबकारी विभाग के अधिकारियों और कारोबारियों सहित कई लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज है। मामले की जांच और न्यायिक प्रक्रिया फिलहाल जारी है, जिस पर पूरे प्रदेश की नजर बनी हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : मंत्री को व्यापारियों ने घेरा, राजेश अग्रवाल ने फोन पर TI से कहा- मुझे यहां से छुड़ाइए

    November 24, 2026

    कोरबा में करंट से ग्रामीण की मौत, जंगली सुअर के लिए बिछाए जाल में फंसा भालू; वन विभाग में मचा हड़कंप

    November 24, 2026

    CG News : रायपुर में प्रदीप गौर के विवादित बयान से मचा बवाल, ‘जय श्रीराम’ के नारों से गर्भपात होने का किया दावा

    November 24, 2026

    CG Income Tax Raid : छत्तीसगढ़ में कारोबारी समूहों पर बड़ी कार्रवाई, 18 लॉकरों से करोड़ों के जेवर बरामद

    November 24, 2026

    Mahadev Betting Case : महादेव सट्टा मामले में ED का बड़ा एक्शन, वकील की गिरफ्तारी के लिए रात में खुली PMLA कोर्ट

    November 24, 2026

    कोरबा के जंगल में हाथी का आतंक, ट्रैक्टर पर किया हमला; बाल-बाल बचे ग्रामीण

    November 24, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    CG News : मंत्री को व्यापारियों ने घेरा, राजेश अग्रवाल ने फोन पर TI से कहा- मुझे यहां से छुड़ाइए

    November 24, 2026

    कोरबा में करंट से ग्रामीण की मौत, जंगली सुअर के लिए बिछाए जाल में फंसा भालू; वन विभाग में मचा हड़कंप

    November 24, 2026

    CG News : रायपुर में प्रदीप गौर के विवादित बयान से मचा बवाल, ‘जय श्रीराम’ के नारों से गर्भपात होने का किया दावा

    November 24, 2026

    CG Income Tax Raid : छत्तीसगढ़ में कारोबारी समूहों पर बड़ी कार्रवाई, 18 लॉकरों से करोड़ों के जेवर बरामद

    November 24, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.