Thursday, January 15, 2026

बिहार में बच्ची का गैंगरेप, मर्डर, 10 फीट नीचे दफनाया:6 गिरफ्तार; आरोपी के घर आगजनी और तोड़फोड़

बेगूसराय में 10 साल की बच्ची का शव पड़ोसी के बेसमेंट से मिला है। शव को 10 फीट गड्‌डा खोदकर दफनाया गया था। परिवार का आरोप है कि बच्ची के साथ गैंगरेप किया गया।

इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही रेप की पुष्टि की जा सकती है।

24 जुलाई को बच्ची पड़ोसी गुड्डू सिंह (47) के घर मेहंदी के पत्ते तोड़ने गई थी। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। 27 जुलाई की शाम को पुलिस ने आरोपी के घर से शव बरामद किया था। मामला बछवारा थाना इलाके का है।

घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर में आग लगा दी और तोड़फोड़ की है। एक कार को भी आग के हवाले किया गया है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -