Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कटघोरा के झोराघाट में डूबने से युवक की मौत, परिवार में पसरा सन्नाटा

    May 16, 2026

    CG NEWS : स्विमिंग पूल में संदिग्ध हालात में मिला आरक्षक का शव, जांच में जुटी पुलिस

    May 16, 2026

    Crime News : शादी की जिद पड़ी भारी, प्रेमी ने रची साजिश और वकील को उतारा मौत के घाट

    May 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 16
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » बिहार में भी जल्द होगा महाराष्ट्र जैसा ‘खेला’, इस वजह से टेंशन में आए नीतीश कुमार!
    Chhattisgarh

    बिहार में भी जल्द होगा महाराष्ट्र जैसा ‘खेला’, इस वजह से टेंशन में आए नीतीश कुमार!

    News EditorBy News EditorJuly 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    महाराष्ट्र के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों में भी बगावत की सुगबुगाहट जोर पकड़ रही है. दावा किया जा रहा है कि जो महाराष्ट्र में हुआ वो जल्दी ही बिहार  में भी हो सकता है. महाराष्ट्र में एनसीपी के दोफाड़ के बाद बिहार में भी बगावत के कयास तेज हो गए हैं. दावा किया जा रहा है इन दो राज्यों में भी जल्दी ही ऐसी तस्वीर दिख सकती है. बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी इसको लेकर दावा किया है. सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार महाराष्ट्र के सियासी भूचाल से डर गए हैं और अपने विधायकों से वन टू वन मीटिंग कर रहे हैं. केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने यूपी-बिहार की सियासत को लेकर बड़ा दावा किया है.

    बिहार में बनेगी महाराष्ट्र जैसी स्थिति!

    बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में भी महाराष्ट्र जैसी स्थिति बन सकती है, इसे भांप कर नीतीश कुमार ने विधायकों से अलग-अलग बात करनी शुरू कर दी है. सुशील मोदी ने ये भी कहा कि शरद पवार की पार्टी एनसीपी में विद्रोह विपक्षी एकता की पटना बैठक का परिणाम है, जिसमें राहुल गांधी को प्रोजेक्ट करने की जमीन तैयार की जा रही थी.

    सियासत में उलटफेर की भविष्यवाणी

    महाराष्ट्र में हुई उठापटक के बाद केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने अन्य राज्यों में भी इस तरीके की फूट पड़ने का दावा किया है. उनका दावा है कि बिहार से नीतीश कुमार और यूपी से जयंत चौधरी जल्दी ही NDA का हिस्सा बन सकते हैं.

    महाराष्ट्र में सियासी भूचाल

    गौरतलब है कि महाराष्ट्र की सियासत में रविवार को बड़ा खेल हो गया. महाविकास अघाड़ी की ताकत माने जाने वाली NCP को बड़ा झटका लगा है. 2024 के महामुकाबले से पहले विपक्षी एकता को महाराष्ट्र में बड़ा झटका लगा है. एनसीपी में नंबर 2 का कद रखने वाले अजित पवार ने चाचा शरद पवार से बगावत की और महाराष्ट्र की सत्ताधारी शिंदे-फडणवीस सरकार में डिप्टी सीएम के तौर पर शामिल हो गए.

    NCP में हो गए दो फाड़

    अजित के अलावा उनके 8 करीबी विधायकों को भी मंत्री बनाया गया है. सूत्रों के मुताबिक, 53 में से करीब 40 विधायक अजित पवार के पाले में शिफ्ट हो गए हैं. ऐसे में चाचा शरद पवार और NCP में ये टूट बड़ा नुकसान माना जा रहा है. इस बीच पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच पोस्टर वॉर भी जमकर दिखाई दिया. एनसीपी दफ्तर में लगी छगन भुजबल की तस्वीरों को नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाहर निकाला और उसपर कला पेंट स्प्रे किया.

    यही नहीं इसके बाद कई और जगहों पर बगावत करने वाले नेताओं की तस्वीरों पर इसी तरह कालिख पोती गई. बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को समर्थन देने और सरकार में शामिल होने का अजित पवार का फैसला 2024 से पहले विपक्षी एकता के लिए एक झटका है. NCP में आए इस भूचाल के बाद जब पार्टी प्रमुख शरद पवार मीडिया के सामने आए तो उन पर भी सवालों की बौछार हुई. हालांकि, पत्रकारों के सामने उन्होंने अपना कॉन्फिडेंस कम नहीं होने दिया.

    सियासी संडे में शरद पवार को जो शॉक लगा है वो किसी ने भी नहीं सोचा था. खुद शरद पवार मीडिया के सामने आए तो उन पर सवालों के तीर चलने लगे. हालांकि वो मीडिया के सामने खुद को बेहद कॉन्फिडेंट दिखा रहे थे. जब उनसे पूछा गया पार्टी में अब सबसे विश्वसनीय कौन है तो शरद ने खुद का नाम लिया. इस दौरान उन्होंने अजित पवार के इस कदम को रॉबरी कहा.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कटघोरा के झोराघाट में डूबने से युवक की मौत, परिवार में पसरा सन्नाटा

    May 16, 2026

    CG NEWS : स्विमिंग पूल में संदिग्ध हालात में मिला आरक्षक का शव, जांच में जुटी पुलिस

    May 16, 2026

    Crime News : शादी की जिद पड़ी भारी, प्रेमी ने रची साजिश और वकील को उतारा मौत के घाट

    May 16, 2026

    जनता की सेवा ही हमारा कर्तव्य, सुशासन तिहार एक माध्यम – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    May 16, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लेमरू में लखपति दीदी श्रीमती मंजू यादव के ठेले पर लिया गुपचुप का स्वाद

    May 16, 2026

    सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पहुंचे कोसला धाम

    May 16, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    कटघोरा के झोराघाट में डूबने से युवक की मौत, परिवार में पसरा सन्नाटा

    May 16, 2026

    CG NEWS : स्विमिंग पूल में संदिग्ध हालात में मिला आरक्षक का शव, जांच में जुटी पुलिस

    May 16, 2026

    Crime News : शादी की जिद पड़ी भारी, प्रेमी ने रची साजिश और वकील को उतारा मौत के घाट

    May 16, 2026

    जनता की सेवा ही हमारा कर्तव्य, सुशासन तिहार एक माध्यम – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    May 16, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.