गरियाबंद। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत गांधी मैदान से तिरंगा बाइक रैली को कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने रवाना किया। देशभक्ति का जज्बा लिए हाथों में तिरंगा झंडा लेकर उत्साह और उल्लास के साथ बाइक रैली शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरी। तिरंगा का यह गौरव और सम्मान हर घर तक पहुंचे, इस संदेश के साथ बाइक रैली गांधी मैदान से शुरू होकर तिरंगा चौक, सिटी कोतवाली, शासकीय कॉलेज होते हुए इंडोर स्टेडियम में समाप्त हुई।कलेक्टर अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्र का प्रतीक है। भारतीय नागरिकों को अपने घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि हो। उन्होंने कहा कि आज इस तिरंगा बाइक रैली के माध्यम से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया है।आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत 9 से 15 अगस्त 2024 तक आयोजित हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जिले में विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत 9 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में अपनी सहभागिता निभाएं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ रीता यादव, एसडीएम विशाल महाराणा समेत जिला अधिकारी और शिक्षकगण उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


