झारखंड विधानसभा चुनाव में सिमडेगा विधानसभा अंतर्गत आने वाले नगर मंडल के 9 शक्ति केंद्र एवं 34 बूथों में नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल द्वारा लगातार जनसंपर्क, बैठके सभाएं ली जा रही है। रामनगर , खिजरी, सुंदरपुर, बाजार शक्ति केंद्र, ठाकुर टोली, सिमडेगा क्लब ,सलडेगा, सभी जगह लगातार भाजपा प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा के पक्ष में मतदान हेतु अपील की जा रही है। भाजपा द्वारा जारी घोषणा पत्र का पठान एवं मोदी की गारंटी के बारे में सभी को बताया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जो मुख्य समस्या घुसपैठियों का भरमार जिसे रोकने के लिए घोषणा पत्र में बात कही गई है प्रमुखता से रखी जा रही है हितानंद अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा सिमडेगा विधानसभा में 5 साल कांग्रेस का विधायक रहा सरकार कांग्रेस,झामुमो की रही उन्होंने केवल प्रदेश को लूटने का काम किया। भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया, विकास कार्यों को पूरा रोक दिया गया। पिछले चुनाव में जो उन्होंने वादे किए उसे एक भी नहीं निभाया । उन्होंने अपने भाषण में कहा की छत्तीसगढ़ में भी 5 वर्ष कांग्रेस की सरकार थी भाजपा सरकार आते ही 100 दिन में पूरी घोषणाओं को धरातल पर पूरा किया गया। झारखंड के विकास के लिए भाजपा की सरकारी बनाना आवश्यक।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


