Tuesday, July 8, 2025

छत्तीसगढ़ आएंगे ओडिशा से भाजपा के विधायक:7 दिनों तक बस्तर में रहेंगे, बूथ लेवल पर जाएंगे, किसकी कितनी पकड़; जानेंगे उनका हाल

छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। बस्तर की सारी 12 विधानसभा सीट जितने और प्रदेश में सरकार बनाने भाजपा चुनावी तैयारियों में जुट गई है। एक तरफ जहां केंद्र और राज्य स्तर के बड़े नेता बस्तर का लगातार दौरा कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ अब पड़ोसी राज्य ओडिशा के भाजपा के MLA नित्यानंद गोंड़़ नउरी नायक और सुभाष पाणिग्रही बस्तर आ रहे हैं। ये तीनों आज 22 अगस्त से 28 अगस्त तक बस्तर में ही रहेंगे। बूथ स्तर पर जाकर भाजपा के लिए माहौल बनाएंगे। साथ ही चुनावी समीकरण जानेंगे।

भाजपा के बस्तर जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने कहा कि, ओडिशा से आने वाले भाजपा विधायक नित्यानंद गोंड़ बस्तर विधानसभा, नउरी नायक चित्रकोट विधानसभा और सुभाष पाणिग्रही जगदलपुर विधानसभा का दौरा करेंगे। इन विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर पर जाकर लोगों से मिलेंगे। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे, बैठक लेंगे। संगठन के कामों को जानेंगे। साथ ही भाजपा की जीत सुनिश्चित करने कमियों को दूर कर रणनीति बनाएंगे।

दावेदारों की जानेंगे स्थिति

बताया जा रहा है कि, ओडिशा के ये तीनों विधायक बस्तर के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेंगे। साथ ही उन विधानसभा क्षेत्रों से टिकट के लिए जिन-जिन भाजपा नेताओं ने दावेदारी की है उनकी स्थिति को भी जानेंगे। जनता के बीच किनकी कितनी पकड़ है। पिछले कुछ सालों में किसने कितना काम किया है इस पर भी चर्चा करेंगे। हालांकि बस्तर विधानसभा के लिए भाजपा ने मनीराम कश्यप को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसकी घोषणा भी कर दी गई है। उनके लिए भी चुनावी माहौल बनाया जाएगा।

दौरे से पहले की गई तैयारियां

भाजपा के विधायकों के बस्तर दौरे को लेकर 3 दिन पहले जगदलपुर के BJP कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई थी। जिसमें जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में प्राणप्रण से जुट जाने कहा था। साथ ही ओडिशा के विधायकों के बस्तर प्रवास के विषय में रुपरेखा तैयार की गई थी।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -