Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नो-एंट्री में घुसे ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला, मौके पर मौ

    July 3, 2026

    CG NEWS : नकटी की जमीन पर सियासत तेज, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बीच सरकार से जवाब की मांग

    July 3, 2026

    ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन हेतु शुरू हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम*

    July 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 3
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » चचिया शक्ति केंद्र में भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न
    Chhattisgarh

    चचिया शक्ति केंद्र में भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

    News EditorBy News EditorJuly 3, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कुदमुरा/कोरबा। भारतीय जनता पार्टी, कुदमुरा मण्डल, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) द्वारा 01 जुलाई 2026 को चचिया शक्ति केंद्र में मण्डल कार्यशाला (प्रशिक्षण) के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) प्रशिक्षण कार्यक्रम पंडित दीनदयल उपाध्याय, श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं श्री अटल विहरी बाजपेई ज़ी को माल्यार्पण पूजा कर कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म का प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा प्रशिक्षण उपरांत प्रमाण-पत्र भी हासिल किए।

    🪷कार्यक्रम का सफल मंच संचालन मण्डल महामंत्री श्री उमेश्वर प्रसाद सोनी ने किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यों, अनुशासन, सेवा, सुशासन और राष्ट्र प्रथम की भावना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से डिजिटल माध्यमों का अधिक से अधिक उपयोग कर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

    🪷कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुदमुरा मण्डल अध्यक्ष श्री बृजलाल राठिया ने भारतीय जनता पार्टी के गौरवशाली इतिहास, स्थापना, संगठनात्मक विकास एवं पार्टी की रीति-नीति पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र सेवा का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को अपनाकर अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

    🪷इसके पश्चात जिला मंत्री श्री अजय कंवर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) एवं सरल ऐप के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म संगठन को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता घर बैठे प्रशिक्षण प्राप्त कर सकता है, संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी हासिल कर सकता है तथा प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद प्रमाण-पत्र भी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से नियमित रूप से डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करने का आग्रह किया।

    🪷मुख्य अतिथि पूर्व गृह मंत्री माननीय श्री ननकी राम कंवर ने भाजपा की विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद, अंत्योदय, सुशासन, सेवा और विकास के सिद्धांतों पर कार्य करने वाला विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और अनुशासन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया।

    🪷कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष श्रीमती बिजमोती राठिया ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने महिला शक्ति की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन की मजबूती में प्रत्येक कार्यकर्ता का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय रहकर संगठन के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।

    🪷कार्यक्रम के अंत में मण्डल महामंत्री श्री कौशल चौरासिया ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

    🪷इस अवसर पर मुख्य रूप से माननीय श्री ननकी राम कंवर (पूर्व गृह मंत्री, छत्तीसगढ़), श्री अजय कंवर (जिला मंत्री), श्रीमती बिजमोती राठिया (जनपद अध्यक्ष, कोरबा), श्री बृजलाल राठिया (मण्डल अध्यक्ष, कुदमुरा), श्री उमेश्वर प्रसाद सोनी (मण्डल महामंत्री), श्री कौशल चौरासिया (मण्डल महामंत्री), श्री ईश्वर सिंह राठिया (अध्यक्ष, सहकारी समिति चचिया), श्री संतोष जायसवाल (मण्डल उपाध्यक्ष )श्री रामायण सिंह (अध्यक्ष, युवा मोर्चा), श्री जीतेन्द्र पटेल (महामंत्री युवा मोर्चा),श्री मोदी लाल,ज़िला सोशल मीडिया कार्यकारिणी सदस्य (DLP प्रभारी ), श्री भुवनेश्वर राठिया (DLP तकनीकी प्रभारी, कुदमुरा मण्डल), श्रीमती शुकवारा देवी (अध्यक्ष, महिला मोर्चा) सहित प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, मण्डल कार्यसमिति सदस्य, समस्त मण्डल एवं मोर्चा पदाधिकारी, शक्ति केंद्रों के प्रभारी, संयोजक एवं सह-संयोजक, *श्यांग, गुरमा, चिर्रा, बरपाली, बासीन, मदनपुर, रजगामार, ओमपुर, गोडमा, कोरकोमा, मुढुनारा, गेंराव, चचिया एवं कुदमुरा* शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, महिला प्रमुख, युवा प्रमुख, भाजपा समर्थित जिला एवं जनपद तथा ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग, संगठनात्मक जानकारी तथा ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रणाली की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाण-पत्र भी प्राप्त हुए। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को अत्यंत सफल बनाया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    नो-एंट्री में घुसे ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला, मौके पर मौ

    July 3, 2026

    CG NEWS : नकटी की जमीन पर सियासत तेज, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बीच सरकार से जवाब की मांग

    July 3, 2026

    ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन हेतु शुरू हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम*

    July 3, 2026

    फर्जी IRCTC पोर्टल के जाल में फंस रहे लोग, सरकार ने बताए साइबर फ्रॉड से बचने के आसान उपाय

    July 3, 2026

    वेदांता स्किल स्कूल से 13,000 से अधिक युवाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

    July 3, 2026

    ktg news : ‘मौत का तालाब’ बना जटांगपुर स्टॉप डैम! सिंचाई विभाग की लापरवाही से मंडरा रहा बड़ा खतरा, पानी में खेल रहे बच्चे, हादसे का इंतजार क्यों?

    July 3, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    नो-एंट्री में घुसे ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला, मौके पर मौ

    July 3, 2026

    CG NEWS : नकटी की जमीन पर सियासत तेज, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बीच सरकार से जवाब की मांग

    July 3, 2026

    ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन हेतु शुरू हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम*

    July 3, 2026

    फर्जी IRCTC पोर्टल के जाल में फंस रहे लोग, सरकार ने बताए साइबर फ्रॉड से बचने के आसान उपाय

    July 3, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.