Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चिप्स-कोल्ड ड्रिंक पर Warning Label का प्रस्ताव अटका, कंपनियों के विरोध के बाद सरकार ने बदला रुख

    August 26, 2026

    किसानों के लिए पोषण वाटिका पर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

    August 26, 2026

    * रास्ता रोककर, मारपीट कर लूट करने वाले तीन आरोपीगण को 14 वर्ष के कठोर कारावास

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का जन्मदिन, दिनभर चले सेवा और सम्मान के कार्यक्रम
    Chhattisgarh

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का जन्मदिन, दिनभर चले सेवा और सम्मान के कार्यक्रम

    News EditorBy News EditorJuly 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा – भारतीय जनता पार्टी कोरबा के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का जन्मदिन इस वर्ष सेवा, आस्था और संगठनात्मक उत्साह के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक वर्ग और शुभचिंतकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। दिन की शुरुआत पुराना बस स्टैंड स्थित रानी धनराज कुँवर अस्पताल से हुई, जहां गोपाल मोदी ने मरीजों से मुलाकात कर सेवा भाव के साथ फलों का वितरण किया। इसके बाद उन्होंने श्री खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात टीपी नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। यहां गायत्री परिवार के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका जन्मदिन भव्य और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया।

    कोरबा की आराध्य देवी मां सर्वमंगला के चरणों में नमन, जनकल्याण की कामना

    बाद में उन्होंने कोरबा की आराध्य देवी मां सर्वमंगला मंदिर पहुंचकर वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल संग विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश और जिले की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं के बीच मिष्ठान का वितरण भी किया गया। दिनभर भाजपा के विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर गोपाल मोदी ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी का कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया।

    इस बार उनका जन्मदिन पूरे शहर में चर्चा का विषय बना रहा। जन्मदिन की पूर्व संध्या से ही शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और विभिन्न वार्डों में शुभकामना संदेशों वाले बैनर और पोस्टर लगाए गए, जिससे उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया। गोपाल मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत समाज सेवा से की। अग्रवाल समाज के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने सामाजिक एकता, सेवा कार्यों और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा दी। उनकी संवादशील कार्यशैली और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की सोच ने उन्हें एक लोकप्रिय सामाजिक नेतृत्व के रूप में स्थापित किया। परिवहन क्षेत्र में भी उनकी अलग पहचान रही है। ऑटो संघ के संरक्षक के रूप में उन्होंने चालकों और छोटे व्यवसायियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया तथा उनके हितों की आवाज बनने का प्रयास किया। यही कारण है कि वे केवल एक राजनीतिक नेता ही नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सक्रिय और सहज व्यक्तित्व के रूप में भी पहचाने जाते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    चिप्स-कोल्ड ड्रिंक पर Warning Label का प्रस्ताव अटका, कंपनियों के विरोध के बाद सरकार ने बदला रुख

    August 26, 2026

    किसानों के लिए पोषण वाटिका पर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

    August 26, 2026

    * रास्ता रोककर, मारपीट कर लूट करने वाले तीन आरोपीगण को 14 वर्ष के कठोर कारावास

    August 26, 2026

    * घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड, जिस घर में काम किया उसी घर में की चोरी

    August 26, 2026

    * पुराने विवाद में हत्या की नीयत से जानलेवा हमला, तीन फरार आरोपी गिरफ्तार

    August 26, 2026

    डीजे सामान चोरी करने वाले 6 आरोपी महज़ 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार, थाना मुलमुला पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    August 26, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    चिप्स-कोल्ड ड्रिंक पर Warning Label का प्रस्ताव अटका, कंपनियों के विरोध के बाद सरकार ने बदला रुख

    August 26, 2026

    किसानों के लिए पोषण वाटिका पर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

    August 26, 2026

    * रास्ता रोककर, मारपीट कर लूट करने वाले तीन आरोपीगण को 14 वर्ष के कठोर कारावास

    August 26, 2026

    * घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड, जिस घर में काम किया उसी घर में की चोरी

    August 26, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.