Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : DMF घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, 31.70 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क’ 17 आरोपियों पर चार्जशीट

    October 31, 2026

    धारदार हथियार लेकर आने जाने वालो को डराने वाला आरोपी चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे

    October 31, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरव का पल, 15 जवानों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री का दक्षता पदक

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 31
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कोरबा में भाजपा की पदयात्रा, SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे मंत्री लखनलाल देवांगन
    Chhattisgarh

    कोरबा में भाजपा की पदयात्रा, SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे मंत्री लखनलाल देवांगन

    News EditorBy News EditorOctober 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ भाजपा ने शुक्रवार, 31 अक्टूबर को विशाल पदयात्रा निकाली। जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में आयोजित यह पदयात्रा कोसाबाड़ी से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए घंटाघर पहुंचकर समाप्त हुई। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए।

    पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और लोकतंत्र की रक्षा का संदेश दिया। आयोजन में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला सह प्रभारी ब्रजेंद्र शुक्ला, विधायक प्रेमचंद पटेल और महापौर संजू देवी राजपूत सहित पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।

    SIR को लेकर कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप

    पदयात्रा के दौरान भाजपा नेताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि SIR चुनाव आयोग की सामान्य प्रक्रिया है। उनके मुताबिक, कांग्रेस इसे वोट चोरी जैसे मुद्दों से जोड़कर जनता के बीच भ्रम पैदा कर रही है।

    कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि कांग्रेस मुद्दा विहीन हो चुकी है और उसके पास अब केवल आरोप लगाने का विकल्प बचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार चुनावी हार से बौखलाई कांग्रेस देश को गलत दिशा में ले जाने का काम कर रही है। मंत्री ने SIR जैसी संवैधानिक प्रक्रिया पर सवाल उठाने को लोकतंत्र पर हमला बताया।

    मृत और स्थानांतरित मतदाताओं के सत्यापन को बताया जरूरी

    भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि SIR को लेकर कांग्रेस अलग-अलग तरह की बातें कर रही है। निष्पक्ष चुनाव के लिए मृत और स्थानांतरित मतदाताओं के नामों का सत्यापन जरूरी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित के मुद्दों को लेकर लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं, जबकि कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है।

    महापौर संजू देवी राजपूत ने भी कांग्रेस पर जनता के बीच भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कभी SIR तो कभी वोट चोरी के मुद्दे पर गलत जानकारी दी जा रही है। उनके अनुसार, भाजपा जनहित में काम कर रही है और इसी वजह से कांग्रेस को परेशानी हो रही है।

    कोरबा के प्रमुख मार्गों से गुजरी पदयात्रा

    कोसाबाड़ी से शुरू हुई पदयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए घंटाघर पहुंची। पूरे रास्ते कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। पुलिस ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाली। भाजपा नेताओं ने इस आयोजन के जरिए SIR के मुद्दे पर कांग्रेस के आरोपों का जवाब देने और पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का संदेश दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : DMF घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, 31.70 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क’ 17 आरोपियों पर चार्जशीट

    October 31, 2026

    धारदार हथियार लेकर आने जाने वालो को डराने वाला आरोपी चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे

    October 31, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरव का पल, 15 जवानों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री का दक्षता पदक

    October 31, 2026

    CG Police Action : रिश्वत मांगने के आरोप में पुलिस विभाग में कार्रवाई, चौकी प्रभारी समेत दो लाइन अटैच

    October 31, 2026

    Punjab Election 2027 : विधानसभा चुनाव 2027 के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, CM भगवंत मान समेत 40 उम्मीदवारों के नाम घोषित

    October 31, 2026

    CG Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में 50 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों का ट्रांसफर, देखिए किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

    October 31, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG News : DMF घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, 31.70 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क’ 17 आरोपियों पर चार्जशीट

    October 31, 2026

    धारदार हथियार लेकर आने जाने वालो को डराने वाला आरोपी चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे

    October 31, 2026

    CG NEWS : छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरव का पल, 15 जवानों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री का दक्षता पदक

    October 31, 2026

    CG Police Action : रिश्वत मांगने के आरोप में पुलिस विभाग में कार्रवाई, चौकी प्रभारी समेत दो लाइन अटैच

    October 31, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.