Friday, February 20, 2026

82 मिनट तक रहेगा ब्लड मून, भारत में आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण

भारत में आज यानी रविवार को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। यह पूर्ण ग्रहण यानी ब्लड मून होगा और इसे पूरे देश में कहीं से भी देखा जा सकेगा। यह साल 2022 के बाद भारत में दिखने वाला सबसे लंबा पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा।

चंद्र ग्रहण का नजारा रात करीब 10 बजे से 3 घंटे 28 मिनट तक चलेगा। इसमें से 82 मिनट पूर्ण चंद्र ग्रहण रहेगा। इस दौरान पृथ्वी सूर्य और चांद के बीच आ जाएगी, जिससे चांद पर उसकी छाया पड़ेगी और चांद लाल-नारंगी रंग का दिखाई देगा। इसे ही ब्लड मून कहा जाता है।

यह 27 जुलाई, 2018 के बाद पहली बार है जब ग्रहण को देश के सभी हिस्सों से देखा जा सकेगा। इसे सीधे आंखों से देखा जा सकता है। इसके लिए किसी चश्मे या फिल्टर की जरूरत नहीं है। हालांकि दूरबीन या टेलीस्कोप से देखने पर इसे साफ देखा जा सकता है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -